411 REFERENCE · Wikipedia
झारखण्ड के जिले
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
झारखण्ड में कुल 24 जिले हैं जिन्हें 5 प्रमंडलों में बांटा गया है। राज्य के स्थापना के समय झारखण्ड में कुल 18 जिले थे। झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी सिंहभूम है, जिसका कुल क्षेत्रफल 7,224 वर्ग किलोमीटर है। इस जिले की जनसंख्या 1,502,338 है (2011 की जनसंख्या जनगणना के अनुसार)। रामगढ़ जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 1341 वर्ग किलोमीटर है और यह क्षेत्रफल के हिसाब से राज्य का सबसे छोटा जिला है।https://www.censusindia.co.in/districts/jharkhand List of Districts in Jharkhand - Census India www.censusindia.co.in en-US 2024-01-24 24 जनवरी 2024 https://web.archive.org/web/20240124094930/https://www.censusindia.co.in/districts/jharkhand dead 300px|thumb|झारखण्ड के जिले
इतिहास
15 नवम्बर 2000 को राज्य गठन के समय झारखण्ड में 18 जिले थे। बाद में, इन जिलों को पुनर्गठित करके छह और जिले बनाए गए। अप्रैल 2001 में चार नये जिले- 19वें लातेहार (4 अप्रैल 2001 को पूर्ववर्ती पलामू जिले से), 20वें जामताड़ा (26 अप्रैल 2001 को पूर्ववर्ती दुमका जिले से), 21वें सिमडेगा (30 अप्रैल 2001 को पूर्ववर्ती गुमला जिले से), 22वें सराइकेला खरसावाँ (30 अप्रैल 2001 को पूर्ववर्ती पश्चिमी सिंहभूम जिले से) तथा 23वें खूंटी (12 सितंबर 2007 को पूर्ववर्ती राँची जिले से) और 24वें जिले रामगढ़ (12 सितंबर 2007 को पूर्ववर्ती हजारीबाग जिले से) को एक जिला बनाया गया।
प्रशासनिक प्रमंडल
झारखंड के 24 जिले हैं, जिन्हें 5 प्रमंडलों में बांटा गया है। ये प्रमंडल हैं:
पलामू प्रमंडल - 3 जिले: पलामू, गढ़वा, लातेहार - मुख्यालय: मेदिनीनगर
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल - 7 जिले: चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद - मुख्यालय: हजारीबाग
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल - 5 जिले: लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी - मुख्यालय: रांची
कोल्हान प्रमंडल - 3 जिले: पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावाँ, पूर्वी सिंहभूम - मुख्यालय: चाईबासा
संथाल परगना प्रमंडल - 6 जिले: जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज - मुख्यालय: दुमका
जिलों की सूची
नीचे झारखंड के जिलों की सूची है:-
क्रमांकज़िला मुख्यालय क्षेत्रफल (किमी2) जनसंख्याPrimary Census Abstract Data Tables (India & States/UTs - District Level) (2011) जनसंख्या घनत्व (/किमी2)नक्शा 1बोकारोबोकारो2,8832,062,330715150px2चतराचतरा3,7181,042,886280150px3देवघरदेवघर2,4771,492,073602150px4धनबादधनबाद2,0402,684,4871316150px5दुमकादुमका3,7611,321,442351150px6पूर्वी सिंहभूमजमशेदपुर3,5622,293,919644150px7गढ़वागढ़वा4,0931,322,784323150px8गिरिडीहगिरिडीह4,9622,445,474493150px9गोड्डागोड्डा2,2661,313,551580150px10गुमलागुमला5,3601,025,213191150px11हजारीबागहजारीबाग3,5551,734,495488150px12जामताड़ाजामताड़ा1,811791,042437150px13खूंटीखूंटी2,535531,885210150px14कोडरमाकोडरमा2,540716,259282150px15लातेहारलातेहार4,291726,978169150px16लोहरदगालोहरदगा1,502461,790307150px17पाकुड़पाकुड़1,811900,422497150px18पलामूमेदिनीनगर4,3931,939,869442150px19रामगढ़रामगढ़ छावनी1,341949,443708150px20राँचीराँची5,0972,914,253572150px21साहिबगंजसाहिबगंज2,0631,150,567558150px22सराइकेला खरसावाँसराइकेला2,6571,065,056401150px23सिमडेगासिमडेगा3,774599,578159150px24पश्चिमी सिंहभूमचाईबासा7,2241,502,338208150px
सन्दर्भ
श्रेणी:झारखंड
श्रेणी:झारखंड के जिले