Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

३ दिसम्बर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 3 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 337वॉ (लीप वर्ष में 338 वॉ) दिन है। साल में अभी और 28 दिन बाकी है। १२३४५६७८९ प्रमुख घटनाएँ १७९० – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया। १७९६ – बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे। १८२९ – वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी। १८२४ – अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया। १८२८ – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए। १८२९ – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी। १८६० – मारगाओ निवासी अगस्टिनो लोउरेंको ने पेरिस से रसायन शा में डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की। संभवतः वे प्रथम भारतीय थे, जिन्होंने विदेश से अपनी डाक्टरेट की डिग्री पूरी की थी। १९१० – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन। १९१२ – तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया। १९४३ – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति फेंकलिन डी रूजवेल्ट, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और तुर्की के राष्ट्रपति इस्मत इनोनु द्वितीय काईरो सम्मेलन में मिले। १९४८ – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई। १९५९ – भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये। १९६७ – भारत का पहला रॉकेट रोहिणी आर एच ७५ को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया। १९६७ – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए। १९७१ – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ। १९७२ – होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया। १९७४ – एक हालैंड (डच) यात्री विमान श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी १९१ यात्रियों की मौत हो गई। १९७५ – लाओस गणराज्य घोषित। १९७७ – जीन बेडेल बोकासा ने स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया। १९८० – पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो की लिस्बन में विमान दुर्घटना में मौत हो गई। १९८४ – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए। १९८९ – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की। १९९४ – ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न। १९९९ – विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, १९९९ – चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया। २००० – विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित २००० – आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया। २००१ – गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट। २००२ – यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया। २००४ – पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज। २००४ – ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत। २००४ – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए। २००८ – मुंबई में हुई २६ नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। २०१२ – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत। जन्म १८८४ – डॉ राजेन्द्र प्रसाद, भारत के प्रथम राष्ट्रपति १८८८ – रमेशचन्द्र मजुमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार १९१० – आर वेंकटरामन, भारत के आठवें राष्ट्रपति का जन्म हुआ। १८८२ – नंदलाल बोस - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार १८८९ – खुदीराम बोस - स्‍वतंत्रता सेनानी १९०३ – यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक १९१३ – शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाका। १९३७ – विनोद बिहारी वर्मा - भारतीय भाषाविद। १९५७ – रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे। १९८२ – मिताली राज - टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला निधन १९८० – फ्रांसिसको साकाल्नरो, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री १९७१ – लांस नायक अलबर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक १९७९ – मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकीखिलाड़ी। २००० – हेंक एरोन, सूरीनाम को १९७५ में नीदरलैंड की दासता से मुक्त कराने वाले नेता २०११ – देव आनंद - फ़िल्म अभिनेता और निर्माता। महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव भोपाल गैस काण्ड दिवस विश्व विकलांग दिवस बाहरी कडियाँ बीबीसी पर यह दिन श्रेणी:दिसंबर