411 REFERENCE · Wikipedia
पौरमंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|270px|अंतरिक्ष से अमेरिका के न्यू यॉर्क और जर्सी सिटी नामक नगरों का चित्र, जो मिलकर एक पौरमंडल में सम्मिलित हो चुके हैं
पौरमंडल (conurbation) ऐसा क्षेत्र होता है जिसमें कई शहर, बस्तियाँ व अन्य आबादी-वाले बसेरे जनसंख्या वृद्धि और नगर-विस्तार से एक दूसरे से विलय कर चुके हों। अधिकांश पौरमंडलों में कई केन्द्रीय क्षेत्र होते हैं जिनके बीच यातायात बहुत विकसित हो चुका होता है। आर्थिक रूप से यह एक-दूसरे से पूरी तरह जुड़ चुके होते हैं और लोग कार्य व आवास के लिए इनके बीच नियमित अभिगमन करते हैं।Hall, Peter (2002). Cities of Tomorrow. ISBN 0-631-23252-4. दिल्ली, गुड़गाँव, ग़ाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद, और उनके पड़ोसी इलाके ऐसे एक पौरमंडल का उदाहरण हैं।"Landscapes of Accumulation: Real Estate and the Neoliberal Imagination in Contemporary India," Llerena Guiu Searle, University of Chicago Press, 2016, ISBN 9780226385235, ... The greater Delhi conurbation, now called the National Capital Region, includes nearby cities such as Faridabad, Ghaziabad, Noida, Greater Noida, and Gurgaon in the neighboring states of Haryana and Uttar Pradesh ...
इन्हें भी देखें
नियमित अभिगमन
नगर
सन्दर्भ
श्रेणी:नगरीय अध्ययन व नियोजन पारिभाषिकी
श्रेणी:नगरीय नियोजन
श्रेणी:प्रकारानुसार आबाद स्थान