411 REFERENCE · Wikipedia
आर्टेमिस कार्यक्रम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आर्टेमिस कार्यक्रम File:Artemis program (solid contrast with wordmark).svg लोगो 250px United States नासा and partners : ESA , JAXA, and CSA Crewed lunar exploration Ongoing US$35 billion (2020–2024) 2017–present आर्टेमिस १ (NET no earlier than November 2022)https://blogs.nasa.gov/artemis/2022/10/12/nasa-sets-date-for-next-launch-attempt-for-artemis-i-moon-mission/ NASA Sets Date for Next Launch Attempt for Artemis I Moon Mission NASA 12 October 2022 13 October 2022 Artemis II (NET no earlier than May 2024) Cape Canaveral Space Force Station Kennedy Space Center Starbase, Phobos, or Deimos (Starship HLS) Orion Starship HLS Lunar Gateway Space Launch Systemhttps://www.nasaspaceflight.com/2017/04/nasa-goals-missions-sls-eyes-multi-step-mars/ NASA finally sets goals, missions for SLS — multi-step plan to Mars NASASpaceFlight.com Chris Gebhardt 6 April 2017 21 August 2017 21 August 2017 https://web.archive.org/web/20170821221210/https://www.nasaspaceflight.com/2017/04/nasa-goals-missions-sls-eyes-multi-step-mars/ live Starship Commercial launch vehiclesGrush Loren https://www.theverge.com/2019/7/18/18629403/nasa-artemis-moon-program-funds-hardware-apollo-11-anniversary NASA's daunting to-do list for sending people back to the Moon The Verge 18 July 2019 28 August 2019 7 December 2019 https://web.archive.org/web/20191207085513/https://www.theverge.com/2019/7/18/18629403/nasa-artemis-moon-program-funds-hardware-apollo-11-anniversary live
आर्टेमिस कार्यक्रम अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के द्वारा निर्देशित एक अंतरिक्ष कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य हमारे चाँद पर फिर से मनुष्यों को भेजना है और उसके बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाना है।https://www.nasa.gov/artemis Artemis https://web.archive.org/web/20190720230840/https://www.nasa.gov/artemis/ 20 जुलाई 2019 livehttps://www.nasa.gov/specials/moontomars/index.html NASA Moon and Mars https://web.archive.org/web/20190805055135/https://www.nasa.gov/specials/moontomars/index.html 5 अगस्त 2019 live आर्टेमिस कार्यक्रम चंद्रमा पर एक स्थायी उपस्थिति स्थापित करने के नासा के दीर्घकालिक लक्ष्य की दिशा में पहला कदम होगा, जो कि चंद्र अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए निजी कंपनियों की नींव रखेगा, और अंततः मानवों को मंगल ग्रह पर भेजेगा।https://blogs.nasa.gov/bridenstine/2019/07/23/artemis-is-our-future/ Artemis is Our Future https://web.archive.org/web/20190724212435/https://blogs.nasa.gov/bridenstine/2019/07/23/artemis-is-our-future/ 24 जुलाई 2019 dead
नाम
आर्टेमिस अपोलो की जुड़वाँ बहन और ग्रीक (यूनानी) पौराणिक कथाओं में चंद्रमा की देवी थी। अब, वह चंद्रमा पर नासा के रास्ते का प्रतिनिधित्व करती है, २०२४ तक अंतरिक्ष यात्रियों को चाँद की सतह पर लौटाने के लिए नासा के कार्यक्रम के नाम के रूप में, जिसमें पहली महिला और अगला पुरुष भी शामिल है।https://www.nasa.gov/feature/what-is-artemis/?utm_source=FBPAGE&utm_medium=NASA+-+National+Aeronautics+and+Space+Administration&utm_campaign=NASASocial&linkId=70897076&fbclid=IwAR0VI18CcwKzrqx_CvklFIOxTKvVMy_JLxiHoS-Igmp3q_vJnJ4EXPuBg5s What is Artemis? NASAअक्तूबर 2023 InternetArchiveBot
योजना
जैसे अपोलो कार्यक्रम का लक्ष्य चाँद पर पहला मानव भेजना था, आर्टेमिस कार्यक्रम चंद्रमा पर एक स्थायी उपस्थिति स्थापित करने के दीर्घकालिक लक्ष्य की दिशा में पहला कदम होगा, और यह चाँद पर पहली औरत भी भेजेगा। आर्टेमिस कार्यक्रम विशेष कर २०२४ तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अगले अंतरिक्ष यात्रियों पर को उतारेगा।
“राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नासा से कहा है कि वह 2024 तक चंद्रमा पर लौटने और मनुष्यों को फिर से सतह पर लाने की हमारी योजनाओं में तेजी लाए। हम नई नई तकनीकों और प्रणालियों के साथ जाएंगे जिससे सतह पर अधिक स्थानों का पता लगाया जा सके। इस बार, जब हम चंद्रमा पर जाएंगे, तो हम वहां ठहरेंगे। और फिर हम अगली विशाल छलांग लेने के लिए चंद्रमा पर जो सीखेंगे उसका उपयोग करेंगे - अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह पर भेजने के लिए ” जिम ब्रिडेनस्टाइन नासा
जाँच
आर्टेमिस 1 के प्रक्षेपण से पहले ओरायन अंतरिक्ष यान के तीन परीक्षण किए गए हैं।
परीक्षणतारीख और समयजगहक्रूयान<span style="color:#000000;background:#CCFFCC">सफलतासमय अवधिपैड एबॉर्ट -१ (Pad Abort-1) ६ मई २०१०व्हाईट सैंड्स LC-32EN/Aओरायन एल ए एस 95 सेकेंडअन्वेषण उड़ान परीक्षण १ (Exploration Flight Test 1) ५ दिसम्बर २०१४,
12:05 UTCकेप कैनैवेरल SLC-37N/A डेल्टा IV हैवी
(डेल्टा ३६९) 4 घंटे 24 मिनटऐसेंट एबॉर्ट -१ (Ascent Abort-2) २ जुलाई २०१९,
11:00 UTCकेप कैनैवेरल SLC-46N/Aओरायन एबॉर्ट टेस्ट बूस्टर 3 मिनट 13 सेकेंड
पैड 39 बी जल प्रवाह परीक्षण
नासा ने १३ सितम्बर को एसएलएस लाँच पैड पर वाटर फ्लो जांच की जोकि सफल रहा।http://www.nasa.gov/feature/pad-39b-water-flow-test-comes-through-loud-and-clear Pad 39B Water Flow Test Comes Through Loud and Clear Cawley James 2019-09-16 NASA 2019-09-17 https://web.archive.org/web/20190917201631/https://www.nasa.gov/feature/pad-39b-water-flow-test-comes-through-loud-and-clear/ 17 सितंबर 2019 live
३०-सेकंड के परीक्षण के दौरान, पैड बी फ्लेम डिफ्लेक्टर, मोबाइल लॉन्चर फ्लेम होल और लॉन्चर ब्लास्ट डेक पर लगभग ४५०,००० गैलन पानी डाला गया। यह प्रणाली 1 मिलियन गैलन प्रति मिनट से अधिक की चरम प्रवाह दर पर पहुंच गई। लॉन्च के दिन पानी का मुख्य उद्देश्य ध्वनि दमन है।
लॉन्चपैड एलिमेंट डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर निक मॉस ने कहा, "एसएलएस लिफ्टऑफ में १७६ डेसीबल की ध्वनि का उत्पादन करेगा, जो किसी जेटलाइनर की तुलना में काफी अधिक है।" "प्रवाह द्वारा बनाई गई पानी की चादरें उस ध्वनि को कुछ डेसिबल कम कर देती हैं।"
जब रॉकेट के इंजन पूरी शक्ति से ऊपर उठते हैं, तो मोबाइल लांचर के सीमित स्थान पर गर्म निकास दबाव बनाने लगता है। ये दबाव तरंगें कंपन का कारण बन सकती हैं जो मोबाइल लांचर, और साथ में रॉकेट को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
मोबाइल लांचर के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक क्लिफ लानम ने कहा, "ध्वनि दमन प्रणाली एक नमनीय के रूप में काम करती है, ध्वनिक ऊर्जा को अवशोषित करती है और दबाव तरंगों की ताकत को कम करती है।" "यह सुरक्षित लिफ्टऑफ सुनिश्चित करने के लिए एक सुरक्षात्मक वातावरण बनाता है।"
ध्वनि दमन प्रणाली टी-ज़ीरो से लगभग २० सेकंड पहले शुरू होती है। वाहन से धुआं और आग लगभग १० सेकंड बाद शुरू होती है।
निक मॉस ने कहा, "और यह कि हम यहां इसीलिये हैं - यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम उन १० सेकंड तक सुरक्षित रूप से पहुंच सकते हैं और वाहन भेज सकते हैं।"।
आर्टेमिस १
आर्टेमिस १
आर्टेमिस कार्यक्रम की पहली उड़ान, "आर्टेमिस १" एक प्रकार की जाँच होगी जिसमें मानवरहित ओरायन कैप्सूल १० दिन चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए बितायेगा।https://www.space.com/nasa-moon-missions-before-2024.html Foust 2019 https://web.archive.org/web/20190525032714/https://www.space.com/nasa-moon-missions-before-2024.html 25 मई 2019 bot: unknown यह चाँद से ६०,००० किलोमीटर (३७,००० मील) की दूरी पर परिक्रमा करने के बाद धरती पर वापस लौटेगा।https://www.nasa.gov/sites/default/files/atoms/files/hill_nac_8-27-2018_final.pdf Hill 2018 https://web.archive.org/web/20190403023718/https://www.nasa.gov/sites/default/files/atoms/files/hill_nac_8-27-2018_final.pdf 3 अप्रैल 2019 live
आर्टेमिस-२
कार्यक्रम का पहला क्रू मिशन, आर्टेमिस-२, २०२२ में चंद्रमा से ८,९०० किलोमीटर (५,५०० मील) की दूरी पर एक फ्री-रिटर्न फ्लाईबाई पर चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च करेगा।
आर्टेमिस ३
आर्टेमिस ३ को एसएलएस ब्लॉक १ रॉकेट पर २०२४ में लॉन्च करने की योजना है। यह कार्यक्रम के पहले चालक दल को चाँद पर पहुंचाने के लिए न्यूनतम गेटवे और पीछे छोड़ने योग्य लैंडर का उपयोग करेगा। यान को चाँद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतारने की योजना है।
यान
स्पेस लॉन्च सिस्टम
अंगूठाकार|एस एल एस ब्लॉक १स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) एक अमेरिकी सुपर हेवी-लिफ्ट एक्सपेंडेबल 'लॉन्च वाहन' (रॉकेट) है, जो अभी विकास के अधीन है।http://www.nasa.gov/exploration/systems/sls/index.html Space Launch System Mohon Lee 2015-01-21 NASA 2019-10-09 https://web.archive.org/web/20191013040631/https://www.nasa.gov/exploration/systems/sls/index.html 13 अक्तूबर 2019 live यह नासा की लंबी दूरी की अंतरिक्ष अन्वेषण योजनाओं का प्राथमिक लॉन्च वाहन है, जिसमें आर्टेमिस कार्यक्रम की योजनाबद्ध चालक दल युक्त चंद्र उड़ाने भी शामिल हैं।http://www.nasa.gov/exploration/systems/sls/to-the-moon.html The Great Escape: SLS Provides Power for Missions to the Moon Harbaugh Jennifer 2018-05-02 NASA 2019-10-09 https://web.archive.org/web/20190829222257/https://www.nasa.gov/exploration/systems/sls/to-the-moon.html 29 अगस्त 2019 live
प्रारंभिक एसएलएस ब्लॉक १ की आवश्यकता अमेरिकी कांग्रेस द्वारा ९५ मीट्रिक टन (209,000 पाउंड) के पेलोड को भीतरी पृथ्वी की कक्षा (LEO) तक ले जाने के लिए तय की गई है। यह आर्टीमिस १ और आर्टेमिस २ को लॉन्च करेगा। बाद के ब्लॉक १ बी का उद्देश्य अन्वेषण को शुरू करना है। ब्लॉक २ में शुरुआती बूस्टर के बदले उन्नत बूस्टर के उपयोग की योजना है और इसमें १५० मीट्रिक टन (330,000 पौंड) से अधिक की (भीतरी पृथ्वी कक्षा तक) क्षमता होगी, जो फिर से अमेरिकी कांग्रेस द्वारा आवश्यक माना गया है। ब्लॉक २ का उद्देश्य मंगल पर क्रू लॉन्च को सक्षम करना है। एसएलएस ओरियन अंतरिक्ष यान को लॉन्च करेगा और यह फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में जमीनी संचालन और सुविधाओं का उपयोग करेगा।
ओरायन
अंगूठाकार|ओरायन क्रू मॉड्यूल
अंगूठाकार
अंगूठाकार|पाठ=|बाएँओरायन(अंतरिक्ष यान)
यह एक अंतरिक्ष यान है जो कि चाँद, मंगल, और आगे तक जाने की क्षमता रखता है। यह यान ६ लोगों को ले कर २१ दिनो तक अंतरिक्ष में बिना किसी अन्य मॉड्यूल से डॉक हुए रह सकता है।
इसके दो प्रमुख हिस्से हैं, क्रू मॉड्यूल और ई एस एम।
गेटवे
यह (लुनर ऑरबिटल प्लेटफार्म - गेटवे) एक भविष्य का अंतरिक्ष स्टेशन है जो कि चाँद कि परिक्रमा करेगा।http://www.aerotechnews.com/blog/2019/05/24/nasa-awards-artemis-contract-for-lunar-gateway-power-propulsion/ NASA awards Artemis contract for lunar gateway power, propulsion ** 2019-05-25 Aerotech News & Review en-US 2019-10-11 https://web.archive.org/web/20190530113405/http://www.aerotechnews.com/blog/2019/05/24/nasa-awards-artemis-contract-for-lunar-gateway-power-propulsion/ 30 मई 2019 dead यह सौर-संचालित संचार केंद्र, विज्ञान प्रयोगशाला, अल्पकालिक आवास मॉड्यूल, और रोवर्स एवं अन्य रोबोटों को रखने लिए काम आयेगा।
लैंडर
यह २०२४ में चाँद के लिये रवाना होगा। वर्तमान में नासा के लैंडर के लिये तीन प्रतियोगी डिज़ायन चुने गये हैं। इनकी अभिकल्पना स्पेस एक्स, ब्लू ओरिजिन, और डाय्नेटिक्स द्वारा की गई है।
इन्हें भी देखे
अपोलो अभियान
ओरायन अंतरिक्ष यान
परसेवेरेंस
सन्दर्भ
25em
श्रेणी:अंतरिक्ष अभियान
श्रेणी:अंतरिक्ष उद्योग