411 REFERENCE · Wikipedia
फाफड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फाफड़ा Fafda.JPG भारत गुजरात, पश्चिम भारत
veg
फाफड़ा (गुजराती: ફાફડા, Fafda) भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात का लोकप्रिय नमकीन नाश्ता है। आमतौर पर त्योहारों में खाया जाने वाला फाफड़ा आयताकार आकार और पीले रंग का होता है। यह पापड़ के परिवार का हिस्सा है तथा फ़र्सान नामक नाश्ता श्रेणी में आता है।
इतिहास
फाफड़ा विजयादशमी (दशहरा) त्योहार के कारण प्रसिद्ध हुआ। परंपरागत रूप से, गुजराती व्यंजनों में फाफड़ा-जलेबी का मीठा-नमकीन संयोजन सबसे अधिक पसंद किया जाता है। गुजराती लोगों में यह दोनों नाश्ते प्रमुख नाश्ते के रूप में लोकप्रिय हैं।
तैयारी और परोसना
फाफड़ा बनाने के लिए बेसन, तेल, अजवायन, पापड़ खार (एक प्रकार का क्षार) और नमक को एक साथ मिलाया जाता है। इस मिश्रण में पर्याप्त पानी डालकर आटा गूँथा जाता है। आटे की छोटी-छोटी लोइयों को बेलकर बेलनाकार आकार दिया जाता है, जिन्हें चपटा करके कुरकुरा होने तक तला जाता है। त्योहारों के दिनों में फाफड़ा बेचने वाली दुकानों पर भोर ४ बजे से ही कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। इसे चटनी और नमकीन तली हुई हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है। साथ ही इसे "संभारो" कहलाने वाली मसालेदार कद्दूकस की हुई सब्ज़ियाँ (जैसे गाजर या कच्चा पपीता) भी दी जाती हैं।
यह भी देखें
गुजराती व्यंजन
भारतीय व्यंजन
संदर्भ
^
^
^
श्रेणी:पश्चिम भारत का खाना
श्रेणी:गुजराती खाना