Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सेंटर फॉर डीएनए फिंगर‍प्रिंटिंग एण्‍ड डायग्‍नोस्टिक्‍स, हैदराबाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हैदराबाद में स्थित सेंटर फॉर डीएनए फिंगर प्रिंटिंग एण्‍ड डायगोनिस्टिक्‍स (सीडीएफडी) का अधिदेश आधुनिक जीव विज्ञान के फलों में समाज के लाभ हेतु रूपांतरित करने का है। यह संस्‍थान जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार का एक स्‍वायत्त केन्‍द्र है तथा आधुनिक जीव विज्ञान के अग्रणी क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने और अनुसंधान कार्य में संलग्‍न है। सीडीएफडी के प्रमुख सेवा घटकों में शामिल हैं डीएनए फिंगर प्रिंटिंग, नैदानिकी, जीनोम विश्‍लेषण और जैव सूचना विज्ञान। आधुनिक जीव विज्ञान के आपस में मिलते जुलते क्षेत्रों में मूलभूत अनुसंधान, विशेष रूप से जीनोमिक पश्‍चात परिदृश्‍य में, इस संस्‍थान का एक अविभाज्‍य घटक है। नई सहस्राब्दि के आंरभ में सीडीएफडी एक महत्‍वपूर्ण बिंदु पर खड़ा है। गुणता सेवा और वैश्विक प्रतिस्‍पर्द्धी अनुसंधान के ताल पर आगे बढ़ते हुए यह सबसे तेजी से चलने वाले संस्‍थान मूलभूत अनुसंधान में उत्‍कृष्‍टता का एक वैश्विक केन्‍द्र बन कर उभरेगा, जहां आधुनिक जीव विज्ञान के फल मानव जाति की सेवा में उनके स्‍वास्‍थ की गुणवत्ता के सुधार सहित रूपांतरित होंगे। बाहरी कड़ियाँ सेंटर फॉर डीएनए फिंगर‍प्रिंटिंग एण्‍ड डायग्‍नोस्टिक्‍स का जालघर श्रेणी:अपराध श्रेणी:भारत सरकार