411 REFERENCE · Wikipedia
खुड्डी शौचालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|upright=1.3|उकड़ूं बैठने के पात्र और आश्रय वाले खुड्डी शौचालय का रेखांकन.WEDC Latrine slabs: an engineer’s guide, WEDC Guide 005 Water, Engineering and Development Centre The John Pickford Building School of Civil and Building Engineering Loughborough University 978 1 84380 143 6 22 http://wedc.lboro.ac.uk/resources/booklets/G005-Latrine-slabs-on-line.pdf 24 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20160304025715/http://wedc.lboro.ac.uk/resources/booklets/G005-Latrine-slabs-on-line.pdf 4 मार्च 2016 dead
खुड्डी शौचालय या पिट टॉयलेट एक प्रकार का शौचालय है जो जमीन पर एक गड्ढे में मानव मल एकत्र करता है. इसमें या तो पानी का इस्तेमाल नहीं होता या फ्लश वाले खुड्डी शौचालयों में प्रति फ्लश एक से तीन लीटर पानी का प्रयोग किया जाता है.Tilley, E., Ulrich, L., Lüthi, C., Reymond, Ph. and Zurbrügg, C. Compendium of Sanitation Systems and Technologies 2014 Swiss Federal Institute of Aquatic Science and Technology (Eawag) Dübendorf, Switzerland 9783906484570 2 http://www.sandec.ch/compendium उचित तरीके से निर्मित और रखरखाव किए गए शौचालय खुले में शौच करने से पर्यावरण में फैले मानव मल की मात्रा कम करके बीमारी फैलना कम कर सकते हैं.Call to action on sanitation http://sanitationdrive2015.org/wp-content/uploads/2013/03/DSG_Sanitation_Fast-Facts_final.pdf United Nations 15 August 2014 pdf https://web.archive.org/web/20140819084624/http://sanitationdrive2015.org/wp-content/uploads/2013/03/DSG_Sanitation_Fast-Facts_final.pdf 19 अगस्त 2014 dead यह मल और भोजन के बीच मक्खियों द्वारा रोगाणुओं का स्थानांतरण कम करता है. ये रोगाणु संक्रामक अतिसार और आंत के कीड़े संबंधी संक्रमणों के प्रमुख कारण होते हैं.Call to action on sanitation http://sanitationdrive2015.org/wp-content/uploads/2013/03/DSG_Sanitation_Fast-Facts_final.pdf United Nations 15 August 2014 pdf https://web.archive.org/web/20140819084624/http://sanitationdrive2015.org/wp-content/uploads/2013/03/DSG_Sanitation_Fast-Facts_final.pdf 19 अगस्त 2014 dead वर्ष 2011 में संक्रामक अतिसार के कारण पांच साल से कम आयु के लगभग 0.7 मिलियन बच्चों की मौत हुई और 250 मिलियन बच्चों की पढ़ाई छूट गई.Walker CL Rudan I Liu L Nair H Theodoratou E Bhutta ZA O'Brien KL Campbell H Black RE Global burden of childhood pneumonia and diarrhoea. https://archive.org/details/sim_the-lancet_april-20-26-2013_381_9875/page/1405 Lancet Apr 20, 2013 381 9875 1405–16 23582727 10.1016/s0140-6736(13)60222-6 गड्ढा युक्त शौचालय मल को लोगों से अलग करने के लिए सबसे कम लागत वाले उपाय हैं.
एक खुड्डी शौचालय में आम तौर पर तीन मुख्य हिस्से होते हैं: जमीन पर एक गड्ढा, एक छोटे छेद वाली पटिया या फर्श, और एक आश्रय. गड्ढा विशेष रूप से कम से कम 3 मीटर (10 फीट) गहरा और 1 मीटर (3.2 फीट) चौड़ा होता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का सुझाव है कि इन्हें आसान पहुंच बनाम दुर्गंध के मुद्दों को संतुलित करते हुए घर से एक तर्कपूर्ण दूरी पर निर्मित किया जाए. प्रदूषण के जोखिम को कम करने के लिए भूजल और ऊपरी सतह के पानी से यथासंभव दूरी होनी चाहिए. बच्चों को इसमें गिरने से बचाने के लिए स्लैब में छेद 25 सेंटीमीटर (9.8 इंच) से बड़ा नहीं होना चाहिए. मक्खियों को आने नहीं देने के लिए गड्ढे में प्रकाश नहीं पहुंचने देना चाहिए. इसके लिए फर्श में छेद को ढंकने के लिए उस समय ढक्कन का प्रयोग करने की आवश्यकता हो सकती है जब इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा हो.Simple pit latrine (fact sheet 3.4) http://helid.digicollection.org/en/d/Js13461e/3.4.html who.int 1996 15 August 2014 https://web.archive.org/web/20121219220918/http://helid.digicollection.org/en/d/Js13461e/3.4.html 19 दिसंबर 2012 dead जब गड्ढा ऊपर से 0.5 मीटर (1.6 फीट) तक भर जाता है, तो इसे या तो खाली करा देना चाहिए अथवा नया गड्ढा बनवाना चाहिए और नये स्थान पर आश्रय ले जाना चाहिए या नया बनवाना चाहिए.François Brikké Linking technology choice with operation and maintenance in the context of community water supply and sanitation 2003 World Health Organization 9241562153 108 http://whqlibdoc.who.int/publications/2003/9241562153.pdf 24 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20051105100412/http://whqlibdoc.who.int/publications/2003/9241562153.pdf 5 नवंबर 2005 live गड्ढे से निकाले गए मल कीचड़ का प्रबंधन जटिल होता है. यह काम यदि उपयुक्त तरीके से नहीं किया गया तो पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को खतरा रहता है.
बुनियादी खुड्डी शौचालय में कई तरीकों से सुधार किया जा सकता है. इसमें से एक तरीका है गड्ढे से लेकर ढांचे के ऊपर तक एक वेंटिलेशन पाइप जोड़ना. यह वायु प्रवाह को सुधारता है और शौचालय की दुर्गंध को कम करता है. जब पाइप का ऊपरी सिरा जाली (आमतौर पर फाइबरग्लास से निर्मित) से ढंका होता है तो यह मक्खियों को भी कम कर सकता है. इस प्रकार के शौचालयों में फर्श के छेद को ढंकने के प्रयोग होने वाले ढक्कन की आवश्यकता नहीं रहती. अन्य संभावित सुधारों में तरल पदार्थ बहकर नाली में जाने के लिए फर्श का निर्माण और स्थिरता में सुधार के लिए ईंट और सीमेंट के छल्लों से गड्ढे के ऊपरी हिस्से का सुदृढ़ीकरण शामिल है.
वर्ष 2013 में अनुमानतः 1.77 बिलियन लोगों ने खुड्डी शौचालयों का उपयोग किया.Graham JP Polizzotto ML Pit latrines and their impacts on groundwater quality: a systematic review. Environmental health perspectives May 2013 121 5 521–30 23518813 10.1289/ehp.1206028 इसका ज्यादातर उपयोग विकासशील विश्व के साथ ग्रामीण और जंगली इलाकों में किया गया. वर्ष 2011 में लगभग 2.5 बिलियन लोगों की पहुंच उपयुक्त शौचालय तक नहीं थी और एक बिलियन लोग अपने आस-पास के क्षेत्रों में खुले में शौच करने जाते थे. दक्षिण एशिया और उप-सहारा वाले अफ्रीका की शौचालयों तक पहुंच सबसे बुरी थी.Progress on sanitation and drinking-water - 2014 update. 2014 WHO 9789241507240 16–20 http://www.unicef.org/publications/files/JMP_report_2014_webEng.pdf pdf 24 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20160303171208/http://www.unicef.org/publications/files/JMP_report_2014_webEng.pdf 3 मार्च 2016 live विकासशील देशों में एक साधारण खुड्डी शौचालय की लागत आम तौर पर 25 से 60 अमेरिकी डॉलर आती है.Selendy Janine M. H. Water and sanitation-related diseases and the environment challenges, interventions, and preventive measures 2011 Wiley-Blackwell Hoboken, N.J. 9781118148600 25 http://books.google.ca/books?id=nZlS4ZfUOZUC&pg=PA25 24 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20141023120410/http://books.google.ca/books?id=nZlS4ZfUOZUC&pg=PA25 23 अक्तूबर 2014 live चालू हालत में शौचालय के रखरखाव की लागत 1.5 से 4 डॉलर प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष आती है जिसपर अक्सर विचार नहीं किया जाता.Sanitation and Hygiene in Africa Where Do We Stand? 2013 Intl Water Assn 9781780405414 161 http://books.google.ca/books?id=_CkDAwAAQBAJ&pg=PA161 24 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20141102121402/http://books.google.ca/books?id=_CkDAwAAQBAJ&pg=PA161 2 नवंबर 2014 live ग्रामीण भारत के कुछ हिस्सों में महिलाओं को ऐसे व्यक्ति से विवाह करने से इनकार करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शौचालयों को बढ़ावा देने के लिए "शौचालय नहीं, दुल्हन नहीं" अभियान चलाया गया है.Global Problems, Smart Solutions: Costs and Benefits 2013 Cambridge University Press 9781107435247 623 http://books.google.ca/books?id=g9tRAgAAQBAJ&pg=PA623 24 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20141023120514/http://books.google.ca/books?id=g9tRAgAAQBAJ&pg=PA623 23 अक्तूबर 2014 live http://blogs.worldbank.org/impactevaluations/haryanas-scarce-women-tell-potential-suitors-no-loo-no-i-do-guest-post-by-yaniv-stopnitzky Haryana's scarce women tell potential suitors: "No loo, no I do" 12 December 2011 17 November 2014 Development Impact Blog of World Bank Stopnitzky Yaniv https://web.archive.org/web/20151128113759/http://blogs.worldbank.org/impactevaluations/haryanas-scarce-women-tell-potential-suitors-no-loo-no-i-do-guest-post-by-yaniv-stopnitzky 28 नवंबर 2015 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:स्वच्छता