411 REFERENCE · Wikipedia
आयरलैण्ड महिला क्रिकेट टीम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आयरलैंड चित्र:Cricket Ireland logo.svg.png क्रिकेट आयरलैंड क्रिकेट आयरलैंड लौरा डेलानी एड जॉयस एसोसिएट सदस्य 1993 पूर्ण सदस्य 2017 यूरोप 10वी 10वी 8वा 10वी बनाम PAK, कॉलेज पार्क, डबलिन; 30–31 जुलाई 2000 1 1/0(0 ड्रा) बनाम AUS, ऑरमू क्रिकेट ग्राउंड, बेलफास्ट; 28 जून 1987 बनाम NZL, कैसल एवेन्यू, डबलिन; 13 जून 2018 148 0 39/103(0 टाई मैच, 6 कोई परिणाम नही) 0/0(0 टाई मैच, 0 कोई परिणाम नही) 5 1988 4 (1988) 4 2003 विजेता (2003) बनाम WIN, केनुरे, डबलिन; 27 जून 2008 बनाम PNG, फ़ोर्ट हिल डंडी; 7 सितंबर 2019 71 0 20/50(0 टाई मैच, 1 कोई परिणाम नही) 0/0(0 टाई मैच, 0 कोई परिणाम नही) 3 2014 पहला दौर 4 2013 विजेता (2015) 4 अक्टूबर 2020
आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। आयरलैंड में क्रिकेट का संचालन क्रिकेट आयरलैंड द्वारा किया जाता है और यह ऑल-आयरलैंड के आधार पर आयोजित किया जाता है, जिसका अर्थ है कि आयरिश महिला टीम उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड गणराज्य दोनों का प्रतिनिधित्व करती है।
इतिहास
1980 के दशक
आयरिश महिला टीम ने अपने पुरुष समकक्षों से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश किया, 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला में अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला (पुरुष टीम की एकदिवसीय शुरुआत करने के 19 साल पहले), हालाकि उन्होंने सभी तीन मैचों को 100 से अधिक रनो से गवाया। लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया में अगले वर्ष विश्व कप में भाग लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था।
उस विश्व कप में, वे चौथे स्थान पर रहे, न्यूजीलैंड से तीसरे स्थान के लिए खेलते हुए हार गए। आयरलैंड टूर्नामेंट में पांच में से चौथे स्थान पर आया, आयरलैंड ने केवल दो मैच जीते (दोनों नीदरलैंड्स के खिलाफ)। अगले साल, डेनमार्क में हुई पहली महिला यूरोपीय चैम्पियनशिप में आयरलैंड ने भाग लिया।
1990 का दशक
1990 के दशक के पहले दो वर्षों में फिर से आयरलैंड ने यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लिया। 1990 में, उपविजेता के रूप में और 1991 में तीसरे स्थान पर रहा। उन दो टूर्नामेंटों के मध्य में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मैचों की एकदिवसीय शृंखला खेली थी, जिसे इंग्लैंड आसानी से जीता था।
1993 में उन्हें फिर से विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करते देखा गया, इस बार वे पांचवें स्थान पर रहा। 1995 में अगली यूरोपीय चैम्पियनशिप फिर उपविजेता बने। 1997 के विश्व कप में आयरलैण्ड क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया। 1990 के दशक के अंत में वे 1999 में यूरोपीय चैम्पियनशिप फिर उपविजेता बने।
2000 का दशक
डबलिन में दो दिनों के अंदर एक पारी से पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को हराकर आयरलैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच 2000 में जीता।https://www.icc-cricket.com/news/685365 Along with history, Ireland look to make a big first impression International Cricket Council 10 May 2018
यह अभी भी उनका एकमात्र टेस्ट मैच है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला में भी अपना दबदबा कायम रखा, जिसमें पाँचवें मैच में 4-0 से जीत दर्ज की। वे अभी भी उस वर्ष के बाद विश्व कप में केवल सातवें स्थान पर रह सके, हालांकि उनकी एकमात्र जीत नीदरलैंड के खिलाफ रही थी। अगले वर्ष, उन्होंने यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती, और वह सात टूर्नामेंटों में से केवल एक ही बार एसा हुआ था कि इंग्लैंड की टीम ने प्रतियोगिता नहीं जीती हो।
उस सातवें स्थान का मतलब था कि उन्हें 2003 के आईडब्ल्यूसीसी ट्रॉफी में भाग लेना था, जिसे अब विश्व कप क्वालीफायर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने उस टूर्नामेंट में हर खेल जीता, जिससे उन्होने 2005 में दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। वे उस टूर्नामेंट में अंतिम स्थान पर आए, जिसका अर्थ है कि उन्हें 2009 विश्व कप के लिए फिर से क्वालीफाई करना होगा। बाद में वर्ष में, वे फिर से यूरोपीय चैम्पियनशिप में इंग्लैंड के लिए उपविजेता के रूप में समाप्त हुए।
उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ दो मैचों की एकदिवसीय शृंखला खेली, जिसमें दोनों मैच जीते। नवंबर 2007 में, वे लाहौर में महिला विश्व कप क्वालीफ़ायर में गए, जहाँ उन्होंने बरमूडा, नीदरलैंड, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और एक अफ्रीकी क्वालीफ़ायर से खेले।
2009 में, आयरलैंड ने यूरोपीय चैम्पियनशिप जीतने के लिए नीदरलैंड को हराया।http://www.cricinfo.com/women/content/current/story/418095.html All-round Richardson guides Ireland to title Cricinfo staff Cricinfo 5 August 2009 5 August 2009
अप्रैल 2016 में, लौरा डेलनी को आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में नामित किया गया, जिन्होंने इसोबेल जॉयस की जगह ली, जिन्होंने भारत में 2016 आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी 20 के बाद इस्तीफा दे दिया।Delany named Ireland Women captainhttp://www.newstalk.com/reader/47.302/70165/0/ Laura Delany named as the new Irish cricket captain 14 April 2016 https://web.archive.org/web/20160424030428/http://www.newstalk.com/reader/47.302/70165/0/ 24 April 2016 dead Laura Delany named as new Ireland women's captain
टूर्नामेंट इतिहास
विश्व कप
1988: 4वाँ स्थान
1993: 5वाँ स्थान
1997: क्वार्टर फाइनल
2000: 7वाँ स्थान
2005: 8वाँ स्थान
यूरोपीय चैम्पियनशिप
1989: 4वाँ स्थान
1990: उपविजेता
1991: तीसरा स्थान
1995: उपविजेता
1999: उपविजेता
2001: विजेता
2005: उपविजेता
2009: विजेता
आईसीसी महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप क्वालीफायर
2015: तीसरा
2015: योग्य
2018: योग्य
2019: तीसरा
वर्तमान खिलाड़ी
स्कॉटलैंड के खिलाफ आयरलैण्ड के खिलाड़ी।https://www.cricketireland.ie/news/article/ireland-women-2020 Ireland Women to take on Scotland in return to international action Cricket Ireland 22 October 2020 7 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230307101317/https://www.cricketireland.ie/news/article/ireland-women-2020 dead
लौरा डेलानी (कप्तान)
ज़ारा क्रेग
राचेल डेलाने
जॉर्जिना डेम्पसे
एमी हंटर
शौन कवनघ
गैबी लुईस
लुईस लिटिल
सोफी मैकमोहन
जेन मगुइरे
कारा मुर्रे
लिआ पॉल
ओरला प्रेंडरगैस्ट
सेलेस्टे रैक
रेबेका स्टोकेल
इन्हें भी देखें
आयरलैण्ड क्रिकेट टीम
सन्दर्भ
श्रेणी:महिला क्रिकेट टीम