411 REFERENCE · Wikipedia
काँगड़ी गाँव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कांगड़ी हरिद्वार के निकट गंगा के पूर्वी तट पर दूसरी ओर बिजनौर जिले में बसा हुआ एक बहुत छोटा गाँव है। पिछली शताब्दी के आरंभ में इस गाँव के पास स्वामी श्रद्धानंद जी (तत्कालीन महात्मा मुंशीराम-1857-1926 ई.) ने एक गुरुकुल की स्थापना की। यह उस समय के शिक्षा जगत् में एक सर्वथा नवीन और क्रांतिकारी प्रयत्न था। ब्रिटिश प्रधान मंत्री श्री रैम्ज़े मैकडोनल्ड के शब्दों में 'मेकाले के बाद भारत में शिक्षा के क्षेत्र में जो सबसे महत्वपूर्ण और मौलिक प्रयत्न हुआ है, वह गुरुकुल है।' अत: इसे देश और विदेश में असाधारण ख्याति प्राप्त हुई। गुरुकुल काँगड़ी शिक्षाविषयक एक विशिष्ट विचारधारा का प्रतीक बन गया।
इन्हें भी देखें
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय
श्रेणी:बिजनौर ज़िले के गाँव