Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आयरॉन्स हिन्दी सपोर्ट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आयरॉन्स हिन्दी सपोर्ट विंडोज़ मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम युक्त टचस्क्रीन मोबाइल फोनों पर हिन्दी समर्थन सक्षम करने हेतु एक सॉफ्टवेयर टूल है। यह विंडोज़ मोबाइल के लिये वैसी ही युक्ति है जैसी विंडोज़ ऍक्सपी के लिये हिन्दी टूलकिट है। इस औजार में हिन्दी फॉण्ट, फॉण्ट इंजन तथा एक वर्चुअल कीबोर्ड शामिल है। विंडोज़ मोबाइल में डिफॉल्ट रूप से हिन्दी समर्थन नहीं होता परन्तु आयरॉन्स हिन्दी सपोर्ट इंस्टाल करने के पश्चात फोन में हिन्दी टैक्स्ट का प्रदर्शन एवं इनपुट सक्षम हो जाता है। यह फोन में एक ऑनस्क्रीन इनस्क्रिप्ट वर्चुअल कीबोर्ड (आइऍमई) जोड़ देता है जिसे अंगुली अथवा स्टायलस से छूकर हिन्दी टाइप की जा सकती हैं। इस कीबोर्ड की सहायता से फोन में किसी भी ऍप्लिकेशन में हिन्दी टाइप की जा सकती है। यद्यपि यह सॉफ़्टवेयर केवल विंडोज़ मोबाइल के संस्करण पाँच और छह प्रोफेशनल पर ही काम करेगा और फोन टच स्क्रीन वाला होना चाहिए। पूरी प्रक्रिया की जानकारी यहाँ देखें। आयरॉन्स हिन्दी सपोर्ट विंडोज़ मोबाइल ५.०, ६.० तथा ६.१ के साथ कार्य करता है। वर्तमान में यह संस्करण ६.५, ६.५.३ आदि में इंस्टाल नहीं होता। इसके अतिरिक्त आने वाली विंडोज़ मोबाइल ७ के साथ भी अभी यह कम्पैटिबल नहीं है। य़ह औजार आयरॉन नामक इजरायली कम्पनी द्वारा विकसित किया गया है जो कि पॉकेट पीसी के लिये विभिन्न टूल बनाती है। हिन्दी के अतिरिक्त आयरॉन द्वारा अनेक अन्य गैर लैटिन यूरोपीय भाषाओं के लिये भी इस प्रकार के टूल बनाये गये हैं। इन्हें भी देखें मोबाइल फोन में हिन्दी समर्थन हिन्दी समर्थन युक्त मोबाइल फोनों की सूची बाहरी कड़ियाँ आयरॉन्स हिन्दी सपोर्ट का जालपृष्ठ ऐसे चलाएँ विंडोज़ मोबाइल पर हिन्दी How to make your Windows Mobile speak Hindi श्रेणी:मोबाइल श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग