411 REFERENCE · Wikipedia
2017 लास वेगास गोलीबारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
2017 लास वेगास हमला Las Vegas Strip shooting.svg संगीत समारोह का स्थाल और होटल का स्थान लास वेगास स्ट्रिप, पैराडाइज, नेवादा, अमेरिका रूट 91 हार्वेस्ट संगीत समारोह के श्रोता 36 5 42 N 115 10 18 W region:US-NV_type:event_dim:2km inline,title 2017 10 01 y लगभग रात के 10:08–11:58 बजे प्रशांत समय क्षेत्र; UTC−07:00 सामूहिक गोलीबारी, हत्या-आत्मत्या 60(हमलावर सहित) 527 स्टीफन पैडॉक
1 अक्तूबर 2017 (प्रशांत समय क्षेत्र अनुसार) को लास वेगास के एक कंट्री म्यूजिक की संगीत गोष्ठी (कंसर्ट) में सामूहिक गोलीबारी में हमलावर सहित 60 लोगों की मौत हो गई। यह संख्या 2016 के ऑरलैंडो नाइट क्लब गोलीबारी में मारे गए लोगों की संख्या से ज्यादा है। इस प्रकार ये अमेरिका की सबसे घातक गोलीबारी है।
गोलीबारी
लास वेगास स्ट्रिप के खुले मैदान में लोग संगीत समारोह के लिये इकठ्ठे हुए थे जिसे "रूट 91’’ के तौर पर जाना जाता है। यह तीन दिवसीय लोकसंगीत उत्सव का हिस्सा होता है।अमेरिका के लास वेगास में हुई फायरिंग में 58 की मौत, 500 से अधिक घायल, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी https://khabar.ndtv.com/news/world/las-vegas-shooting-more-than-50-killed-nad-about-200-injured-1757653 एनडीटीवी इंडिया 3 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171003175100/https://khabar.ndtv.com/news/world/las-vegas-shooting-more-than-50-killed-nad-about-200-injured-1757653 3 अक्तूबर 2017 dead करीब 22,000 लोग इस समारोह में मौजूद थे। एक बैंड की प्रस्तुति की समाप्ति पर स्थानीय समय के अनुसार रात के 10 बजे पहली गोलीबारी शुरू हुई।लास वेगास हमला: 22 हजार लोगों पर 15-20 मिनट तक बरसाई गोलियां http://aajtak.intoday.in/story/america-las-vegas-music-festivalshootingfiring-1-955939.html आज तक 3 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171003055912/http://aajtak.intoday.in/story/america-las-vegas-music-festivalshootingfiring-1-955939.html 3 अक्तूबर 2017 live गोलीबारी स्थानीय होटल के 32वीं मंजिल से हुई। 15- 20 मिनट तक गोलीबारी चली। इसमें 59 लोगों की मौत हुई और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए।
हमलावर
हमलावर की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक के रूप में हुई। स्टीफन लास वेगास से 130 किलोमीटर दूर मेसकीट नामक शहर में रहता था। उसने संगीत समारोह के नजदीक एक होटल में कमरा किराये पर ले रखा था।DB EXCLUSIVE: लास वेगास अटैक में पहले लगा कि पटाखे फूटे, फिर भागे लोग https://www.bhaskar.com/news/NAT-NAN-las-vegas-attack-eyewitness-detailed-incident-5710769-PHO.html दैनिक भास्कर 3 अक्तूबर 2017 गोलीबारी करने के बाद उसने अपने को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।लास वेगास शूटिंग: हत्यारे का मकसद क्या था? http://www.bbc.com/hindi/international-41479673 बीबीसी हिन्दी 3 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171003175027/http://www.bbc.com/hindi/international-41479673 3 अक्तूबर 2017 live उसके घर से 19 और होटल के कमरे से 10 रायफल समेत 23 हथियार बरामद हुए। उसके इस हमले का उद्देश्य का पता नहीं चला है और उसका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं थालास वेगास हमलावर के पास था हथियारों का जखीरा http://www.jagran.com/world/america-las-vegas-attacker-had-weapons-16807583.html दैनिक जागरण 4 अक्तूबर 2017 4 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171005051117/http://www.jagran.com/world/america-las-vegas-attacker-had-weapons-16807583.html 5 अक्तूबर 2017 live आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि स्टीफन ने हमले से कुछ महीनों पहले इस्लाम कबूल कर लिया था। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसे खारिज किया है और कहा कि स्टीफन का किसी चरमपंथी गुट से अभी तक कोई सम्बद्ध नहीं पाया गया है।लास वेगास हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली, अब तक 59 लोगों की मौत 527 घायल http://zeenews.india.com/hindi/world/las-vegas-attack-58-dead-isis-claims-responsibility/344330 जी न्यूज़ 3 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171003055735/http://zeenews.india.com/hindi/world/las-vegas-attack-58-dead-isis-claims-responsibility/344330 3 अक्तूबर 2017 live
इन्हें भी देखें
2017 सेहवन आत्मघाती बम विस्फोट
2017 इस्तानबुल नाईट क्लब हमला
सन्दर्भ
श्रेणी:2017 के आतंकी हमले