Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मानित विश्वविद्यालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मानद विश्वविद्यालय (Deemed University, डीम्ड यूनिवर्सिटी) या सम विश्वविद्यालय भारत में उच्च शिक्षा के संस्थानों को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गई एक मान्यता है। यह भारत में एक प्रकार का विश्वविद्यालय है। भारत में उन उच्‍चतर शिक्षा संस्थाओं को मानद विश्वविद्यालय कहते हैं जिन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सलाह पर भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार की (अर्थात 'मानित विश्वविद्यालय' की) मान्यता दी जाती है। जिन संस्‍थानों को 'मानित विश्वविद्यालय' घोषित किया जाता है, वे विश्वविद्यालय के शैक्षिक स्‍तरों और विशेषाधिकारों का उपयोग करते हैं। मानित विश्वविद्यालय शिक्षा के किसी विशिष्‍ट क्षेत्र में ऊंचे स्‍तर पर कार्य करने वाले संस्थान हैं। डीम्ड विश्वविद्यालय की स्थिति प्राप्त संस्थान न केवल अपने पाठ्यक्रम को निर्धारित करने की पूर्ण स्वायत्तता प्राप्त करते हैं बल्कि प्रवेश नीति, विभिन्न पाठ्यक्रमों के शुल्क तथा छात्रों के लिए निर्देश भी बनाने के लिये स्वतन्त्र होते हैं। डीम्ड विश्वविद्यालय के अभिभावक विश्वविद्यालय इनके प्रशासन पर नियंत्रण नहीं कर सकते, तथापि इनकी डिग्रियाँ अभिभावक विश्वविद्यालय द्वारा ही प्रदान की जाती हैं। हालांकि, कई समविश्वविद्यालयों को उनके अपने नाम के तहत डिग्री प्रदान करने की अनुमति है। इन 'मानित विश्वविद्यालय' संस्‍थानों ने भारत में उच्‍चतर शिक्षा के आधार को विस्‍तार प्रदान किया है और ये विभिन्‍न विषयों जैसे चिकित्‍सा शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, मात्स्यिकी शिक्षा, भाषाओं, सामाजिक विज्ञानों, जनसंख्‍या विज्ञानों, पशुपालन शोध, वन शोध, आयुध प्रौद्योगिकी, तटीय शिक्षा, योग, संगीत और सूचना प्रौद्योगिकी आदि में शिक्षा और शोध सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।http://mhrd.gov.in/hi/deemdunivH मानित विश्वविद्यालय की परिभाषा 2 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131203004755/http://mhrd.gov.in/hi/deemdunivH 3 दिसंबर 2013 dead भारत के कुछ मानित विश्वविद्यालय अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान आइ आइ आइ टी, इलाहाबाद भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवम प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर जामिया हमदर्द, दिल्ली जादवपुर विश्वविद्यालय मनिपाल विश्वविद्यालय पंजाब तकनिकी कालेज जेवियर लेबर संबंध संस्थान गीतम विश्वविद्यालय क्राइस्ट विश्वविद्यालय जे एस एस विश्वविद्यालय के एल इ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान गांधीग्राम रूरल संस्थान, गांधीग्राम, तमिल नाडु राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर, राजस्थान नूरुल इस्लाम सेंटर फॉर हायर एजुकेशन सन्दर्भ इन्हें भी देखें भारत के मानित विश्वविद्यालय बाहरी कड़ियाँ The UGC Act and the Regulations UGC website. 44 डीम्ड विवि पर मंडराया संकट जून 2020 InternetArchiveBot समविश्वविद्यालयों की सूची श्रेणी:भारत के मानित विश्वविद्यालय श्रेणी:उच्च शिक्षा श्रेणी:भारत के विश्वविद्यालय