411 REFERENCE · Wikipedia
मोना घोष शेट्टी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोना घोष शेट्टी মনা ঘোষ শিল্পা (बंगाली) 22 अप्रैल, 1978 India मुम्बई, भारत मुंबई आवाज अभिनेत्री गायक निदेशक १९८३ से अभी तक लीला रॉय घोष (माँ)
मोना घोष शेट्टी (মনা ঘোষ শিল্পা ) एक भारतीय आवाज डबिंग कलाकार, गायक और निर्देशक हैं। वह पूर्व आवाज डबिंग कलाकार लीला रॉय घोष की बेटी हैं जो अपने क्षेत्र में बहुत अनुभवी थीं। वह अंधेरी, मुंबई में स्थित साउंड एण्ड विजन इंडिया की अध्यक्ष हैं। इसके पहले लीला रॉय घोष इसकी संस्थापक और अध्यच्छ थीं जिनका २०१२ में निधन हो गया।http://www.scribd.com/doc/128130293/Leela-Roy-Ghosh-A-Guardian-Angel Leela Roy Ghosh: A Guardian Angel Scribd.com 1 मई 2013 22 दिसम्बर 2014 https://web.archive.org/web/20141202051038/https://www.scribd.com/doc/128130293/Leela-Roy-Ghosh-A-Guardian-Angel 2 दिसंबर 2014 live तब से पहले वह संस्थापक थीं और मोना के साथ मिलकर अध्यक्ष के रूप में स्टूडियो चलाती थीं। वो हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी, मराठी और उर्दू में बात कर सकती हैं।
डबिंग कैरियर
वह किशोर, युवा वयस्क और मध्यम आयु वर्ग के महिला पात्रों के लिए डबिंग करने में माहिर हैं। १५ से अधिक वर्षों तक उन्होंने कई प्रमुख महिलाओं की भूमिका के लिए हिंदी में डब किया है जैसे : कैमरून डियाज़, एंजेलिना जोली, केट बेकिंस्ले, कर्स्टन डंस्ट, हैल बेरी, झो सल्डाना, ड्रयु बैरीमोर, कैथरीन जीटा-जोन्स, जैकलिन फर्नांडीस, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण। वह अभी भी उन अभिनेत्रियों के लिए प्रमुख मान्यता प्राप्त हिंदी डबिंग और आवाज कलाकार है। शेट्टी टीवी विज्ञापनों के लिए भी डबिंग करती हैं जैसाकि उन्होंने एक भारतीय विमान सेवा के एक विज्ञापन के लिये किया है। उन्होंने हाल ही में यशराज स्टूडियो में नर्गिस फ़ख़री के २०११ की फ़िल्म "रॉकस्टार" के लिये डबिंग की।
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
1983535 मोना घोष
1955474 मोना घोष शेट्टी
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:अभिनेता
श्रेणी:1978 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय आवाज अभिनेत्रियों
श्रेणी:जीवित लोग