411 REFERENCE · Wikipedia
पृथ्वीराज द्वितीय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शाकंभरी के चाहमान राजा 1165 – 1169 ई० चौहान वंश अमरगांगेय सोमेश्वर
पृथ्वीराज द्वितीय (राज्यकाल ११६५ - ११६९ ई०) चौहान राजवंश के एक राजा थे जिन्होंने वर्तमान राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों पर शासन किया। उन्हें पृथ्वी-भट्ट और पृथ्वी-देव सहित अन्य नामों से भी जाना जाता है।
इन्होंने अपनी पत्नी सुहाव देवी के नाराज होने पर उनके लिए जहाजपुर परगने(भीलवाड़ा) के धौड़ गांव में सुहावेश्वर मंदिर बनवाया जहां के अभिलेख पर इन्होंने लिखवाया कि ‘मैं शाकंभरी नाथ को हटाकर गद्दी पर बैठा'। जिससे स्पष्ट होता है कि पृथ्वीराज द्वितीय अपरगांगेय को हटाकर गद्दी पर बैठे।
इनके 1167 के हांसी अभिलेख के अनुसार चौहान चंद्रवंशी हैं।इन्होंने अपने मामा गुहिल किल्हण को हांसी का गवर्नर नियुक्त किया। इनके समय पार्श्वनाथ जैन मंदिर बनना शुरू हुआ जिसके लिए इन्होंने मोरक्षरी गांव दान दिया।
पृथ्वीराज द्वितीय ने तुर्क आक्रमणकारी मलिक खुसरो को कई बार हराया।http://archive.org/details/early-chauhan-dynasties-dashrath-sharma Early Chauhan Dynasties (Dashrath Sharma) Dashrath Sharma 1975
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय राजा
श्रेणी:शाकंभरी के चाहमान
श्रेणी:१२वीं शताब्दी के भारतीय शासक