Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विशाल बरगद का पेड़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विशाल बरगद का पेड़ TheGreatBanyanTree November 2021.jpg विशाल बरगद का पेड़ बरगद फिकस बेंघालेंसिस आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान, हावड़ा 24 m ft on 1800 से पहले विशाल बरगद का पेड़ पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में स्थित एक 250 साल पुराना बरगद का वृक्ष है। स्थानीय लोगों का मानना है कि 1787 में जब इस वृक्ष के आस-पास आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान को स्थापित किया गया था, उस वक्त इस वृक्ष की आयु 15 से 20 साल की थी। इस लिहाज से देखने पर आज इस बरगद की उम्र लगभग 250 साल से भी अधिक हो सकती है। इस वृक्ष को दूर से देखने पर ऐसा लगता है कि इसके आस-पास एक पूरा जंगल स्थित है। दरअसल, इस बरगद के पेड़ की शाखाओं से निकली जटाएँ पानी की तलाश में जमीन के नीचे काफ़ी गहराई में जा पहुँची हैं, जो अब वृक्ष के जड़ के रूप में इसे पानी और सहारा देने का काम करती है। यह वृक्ष जिस वनस्पति उद्यान में स्थित है वहाँ संसार के पाँच महाद्वीपों से एकत्रित किये गये कई अन्य वृक्ष भी देखे जा सकते हैं परन्तु आगंतुकों के बीच सदैव से यह बरगद का वृक्ष आकर्षण का कारण बना रहा है। 1884 और 1925 में आए 2 चक्रवाती तुफानों के कारण इस वृक्ष को काफी नुकसान पहुँचा था और इसके शाखाओं में फफूंदी लग गई थी। इस कारण 1925 में इसके एक मुख्य शाखा को काटना पड़ गया था।Sambamurty A. V. S. S. Taxonomy of Angiosperms 2013 I. K. International Pvt Ltd 978-81-88237-16-6 https://books.google.co.in/books?id=FrdidPp6HuAC&redir_esc=y 24 जून 2023 enMatthews Peter Dunkley McCarthy Michelle Young Mark (CON) The Guinness Book of Records 1994 https://archive.org/details/guinnessbookofre00pete registration 5 June 2012 October 1993 Facts on File 978-0-8160-2645-6India Today https://books.google.com/books?id=K2opAQAAIAAJ 5 June 2012 1992 Living Media India Pvt. Ltd. 53Sayeed Vikhar Ahmed Arboreal Wonder http://www.frontline.in/fl2911/stories/20120615291108300.htm Frontline 5 June 2012 14,500 वर्ग मीटर में फैला यह वृक्ष तकरीबन 24 मीटर ऊँचा है। इसकी 3 हजार से अधिक जटाएँ हैं, जो अब जड़ों में बदल चुकी हैं। इसे दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ या वॉकिंग ट्री भी कहा जाता है। इस पेड़ पर पक्षियों की 80 से अधिक प्रजातियाँ निवास करती हैं। 19वीं शताब्दी की कुछ यात्रा वृत्तातों में भी इस वृक्ष का उल्लेख देखने को मिलता है। इसकी विशलता को देखते हुए गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी इसका नाम दर्ज किया गया है। इस विशाल बरगद के वृक्ष के सम्मान में भारत सरकार ने साल 1987 में एक डाक टिकट जारी किया था। यह वृक्ष भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण का प्रतीक चिह्न भी है।Redirect Notice https://m-hindi.webdunia.com/interesting-and-exciting/great-banyan-tree-botanical-garden-kolkata-118041800061_1.html%3famp=1 www.google.com 24 जून 2023भारत की इस जगह पर है दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़, देखकर ही अपने आप में लगता है एक बड़ा जंगल https://navbharattimes.indiatimes.com/travel/destinations/world-largest-great-banyan-tree-in-kolkata-botanical-garden/amp_articleshow/92999907.cms Navbharat Times 24 जून 2023 hi गठन वैज्ञानिकों का मानना हैं कि बरगद का यह वृक्ष दुनिया का सबसे चौड़ा वृक्ष है, जो लगभग 14,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस वृक्ष की 3,372 से अधिक जटाएँ वर्तमान समय में जड़ का रूप ले चुकी हैं। इसके मूल तने की परिधि वर्तमान में लगभग 18.918 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। वृक्ष की परिधि लगभग 486 मीटर है। इसकी सबसे ऊँची शाखा 24 मीटर लंबी है। वर्तमान में जमीन तक पहुंचने वाली इसके स्तंभ जड़ों की कुल संख्या 3,772 है।Redirect Notice https://m-hindi.webdunia.com/interesting-and-exciting/great-banyan-tree-botanical-garden-kolkata-118041800061_1.html%3famp=1 www.google.com 24 जून 2023भारत की इस जगह पर है दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़, देखकर ही अपने आप में लगता है एक बड़ा जंगल https://navbharattimes.indiatimes.com/travel/destinations/world-largest-great-banyan-tree-in-kolkata-botanical-garden/amp_articleshow/92999907.cms Navbharat Times 24 जून 2023 hi वानस्पतिक विज्ञान में इस वृक्ष का वैज्ञानिक नाम फिकस बेंघालेंसिस है, जो मोरेसी परिवार से संबंधित है। वृक्ष की यह प्रजाति मूल रूप से भारत में पाई जाती है। इसके फल छोटे अंजीर जैसे और मीठे होते हैं। इन्हें भी देखें बरगद पीपल सन्दर्भ श्रेणी:वनस्पति श्रेणी:वृक्ष श्रेणी:वनस्पति जातियाँ