411 REFERENCE · Wikipedia
मानिला देवी मन्दिर, उत्तराखण्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2014मानिला देवी मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा ज़िले के शल्ट क्षेत्र में स्थित है। यह स्थान रामनगर से लगभग ७० किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ तक बस या निजी वाहन द्वारा पहुँचा जा सकता है। यह इस क्षेत्र का एक प्रसिद्द मन्दिर है और हर वर्ष यहाँ दूर-दूर से लोग देवी के दर्शनों के लिए आते हैं। यह मन्दिर कत्यूरी लोगो की पारिवारिक देवी मानिला का मंदिर है।
मन्दिर दो भागों में बँटा हुआ है जिसे स्थानीय भाषा में मल मानिला (ऊपरी मानिला) और तल मानिला (निचला मानिला) कहते है। प्राचीन मन्दिर तो तल मनीला में ही स्थित है लेकिन मल मानिला मन्दिर के पीछे की कहानी जो स्थानीय लोगो के बीच बहुत प्रचलित है वो ये हैं कि "एक बार कुछ चोर मानिला देवी की मूर्ति को चुराना चाहते थे। लेकिन जब वो मूर्ति उठा रहे थे तो उठा न सके और तब वे मूर्ति का एक हाथ हीउखाड़ कर ले गए, लेकिन उस हाथ को भी वे अधिक दूर ना लेजा सके।" और तबसे वही पर माता का एक और मन्दिर स्थापित कर दिया गया जिसे आज मल मानिला के नाम से लोग जानते है।
मन्दिर की उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों से दूरी
रामनगर से ८० किमी
रानीखेत से ८५ किमी
काठगोदाम से १४० किमी
अल्मोड़ा से १२८ किमी
बाहरी कड़ियाँ
उत्तराखण्ड में देवी भगवती के प्रसिद्ध मन्दिरजून 2020 InternetArchiveBot
मानिला - उत्तराखण्ड का पर्यटक स्थल (चित्र दीर्घा)
श्रेणी:उत्तराखण्ड
श्रेणी:कुमाऊँ