411 REFERENCE · Wikipedia
गर्भाशय अतानता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गर्भाशय की मांसलता में स्थिरता या मजबूती की हानि होना गर्भाशय अतानता कहलाता है। आम तौर पर, प्रसव के दौरान गर्भाशय की मांसपेशियों का संकुचन रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है और रक्तप्रवाह को कम करता है। इससे रक्त के जमाव की संभावना बढ़ जाती है और रक्तस्राव को रोका जाता है। मगर गर्भाशय की मांसपेशियों में संकुचन की कमी से तीव्र रक्तस्राव हो सकता है, क्योंकि गर्भाशय की रक्त वाहिकाएं पर्याप्त रूप से संकुचित नहीं हुई होती हैं।ठाकुर शिल्पा महिलाओं को कभी अनदेखी नहीं करनी चाहिए ये 5 बातें https://hindi.oneindia.com/news/features/health-women-should-never-ignore-these-five-things-531918.html 5 दिसम्बर 2019 वन इंडिया 7 नवम्बर 2019 hi https://web.archive.org/web/20191205043914/https://hindi.oneindia.com/news/features/health-women-should-never-ignore-these-five-things-531918.html 5 दिसंबर 2019 dead चिकित्सकीय रूप से, 75-80% प्रसवोत्तर रक्तस्राव का कारण गर्भाशय अतानता होता है।
कारक
कई कारक गर्भाशय की मांसपेशी की कमजोरी के लिये उत्तरदायी हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
गर्भाशय का ज्यादा फैलना
कई गर्भावधि
बच्चे का सामान्य से ज्यादा बड़ा होना
लंबे समय तक प्रसव
5 बार या उससे ज्यादा बच्चे करना
ज्यादा जल्दी प्रसव होना (3 घंटे से कम समय तक चलने वाला प्रसव)
प्रीक्लेम्पसिया का मैग्निसियम सल्फेट से उपचार
मूत्राशय का भरा होना
गर्भनाल का अधूरा पृथक्करण
सन्दर्भ
श्रेणी:महिला स्वास्थ्य