411 REFERENCE · Wikipedia
आत्मिका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आत्मिका Atmika.jpg 150px आत्मिका महादेवी वर्मा राजपाल एंड सन्ज 3 मार्च 2005 हिंदी भारत कविता संग्रह गीत कविता संग्रह 104 8170284961
आत्मिका महादेवी वर्मा का कविता-संग्रह है।
आधुनिक हिन्दी कविता की मूर्धन्य कवयित्री श्रीमती महादेवी वर्मा के काव्य में एक मार्मिक संवेदना है। सरल-सुधरे प्रतीकों के माध्यम से अपने भावों को जिस ढंग से महादेवीजी अभिव्यक्त करती हैं, वह अन्यत्र दुर्लभ है। वास्तव में उनका समूचा काव्य एक चिरन्तन और असीम प्रिय के प्रति निवेदित है जिसमें जीवन की धूप-छाँह और गम्भीर चिन्तन की इन्द्रधनुषी कोमलता है। आत्मिका में संगृहीत कविताओं के बारे में स्वयं महादेवीजी ने यह स्वीकार किया है कि इसमें मेरी ऐसी रचनाएं संग्रहीत हैं जो मेरी जीवन-दृष्टि, दर्शन, सौन्दर्यबोध और काव्य-दृष्टि का परिचय दे सकेंगी।
पुस्तक की भूमिका अत्यंत रोचक है जिसमें उन्होंने अपने बौद्ध भिक्षुणी बनने के विषय में स्पष्टीकरण भी किया है।
श्रेणी:कविता संग्रह
श्रेणी:महादेवी वर्मा