411 REFERENCE · Wikipedia
मुसम्मन बुर्ज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुसम्मन बुर्ज (आगरा किला) अक्टूबर 2026
right|thumb|300px|मुसम्मन बुर्जआगरा का किला में स्थित खूबसूरती से तराशी गई यह इमारत दीवान-ए-खास के पास स्थित है। यही वह जगह है जहां औरंगजेब की कैद में शाहजहां ने अपनी जिंदगी के आखिरी 8 साल बिताए। माना जाता है कि यहां से ताज का सबसे सुंदर नजारा दिखाई पड़ता है जो अधिक प्रदूषण के कारण अब अधिक स्पष्ट नहीं होता। यह दीवान-ए-खास के निकट अष्टकोणीय भवन है। यह वही स्थान है जहां औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को कैद रखा था।
जून 1658 में सामूगढ़ की हार के बाद औरंगज़ेब ने आगरा क़िले की घेराबंदी कर यमुना का पानी रोक दिया था, जिससे शाहजहाँ को आत्मसमर्पण करना पड़ा। शाहजहाँ को आगरा क़िले के मुसम्मन बुर्ज में नज़रबंद कर दिया गया था, जहाँ उन्होंने अपनी बड़ी बेटी जहाँआरा बेगम की देखरेख में 22 जनवरी 1666 को अपनी मृत्यु तक जीवन के अंतिम आठ वर्ष बिताए और वहीं से दिन-रात ताजमहल को निहारा करते थे। अगस्त 1659 में दारा शिकोह की हत्या के बाद शाहजहाँ को मुसम्मन बुर्ज में ही अपने सबसे प्रिय पुत्र की मृत्यु का समाचार मिला था।https://archive.org/details/dara-shikoh-ka-katl-aur-shah-jahan-ki-thali-ka-sach-govind-malviya.pdf
विश्वदाय आगरा किला स्थित मुसम्मन बुर्ज पिछले कई वर्षो से आम पर्यटकों के लिए बंद है। इससे पहले किला भ्रमण को जाने वाला प्रत्येक पर्यटक बुर्ज पर जरूर जाता था, क्योंकि यहां से ताजमहल ऐन सामने नजर आता है। लेकिन अब गेट पर ताला लटका रहता है। इस मामले में एएसआई का कहना है कि बुर्ज के नीचे बहुत गहरी खाई है और यहां कोई हादसा हो सकता है। इसी आशंका के चलते अधीक्षण पुरातत्वविद के स्तर से विवेकाधिकार के तहत इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है।जून 2020 InternetArchiveBot
सन्दर्भ