411 REFERENCE · Wikipedia
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीएचएसएल)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एसएससी सीएचएसएल (CHSL) का पूरा नाम संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) स्तरीय परीक्षा है। इसका आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection CommissionStaff Selection Commission 2020-02-22 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Staff_Selection_Commission&oldid=942028972 Wikipedia en 2020-02-28 [SSC] ) द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों में खाली पड़े पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करता है। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा को एसएससी सीजीएल (SSC CGLSSC Combined Graduate Level Examination 2020-02-26 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=SSC_Combined_Graduate_Level_Examination&oldid=942699767 Wikipedia en 2020-02-28) के बाद एसएससी की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है।
आयु - इस पद के लिए आयु सीमा 18-27 वर्ष निर्धारित की गयी है।
शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से 12वी कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण की हो। भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के कार्यलय में डाटा एंट्री ऑपरेटर लिए - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से एक विषय के रूप में गणित सहित विज्ञानं शाखा में 12वी कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
परीक्षा रूप-रेखा -
नवीनतम एसएससी सीएचएसएल पाठ्यक्रम के अनुसार इस परीक्षा में कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (टियर-1), वर्णात्मक पेपर (टियर-2), और कौशल परीक्षा/टंकण परीक्षा (टियर-3) शामिल होंगे। कर्मचारी चयन आयोग को परीक्षा की रूपरेखा में बदलाव का अधिकार होगा।
टियर-1
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे।
अंग्रेजी भाषा - 25 प्रश्न - 50 अंक
सामान्य बुद्धिमता - 25 प्रश्न - 50 अंक
संख्यात्मक अभिरूचि - 25 प्रश्न - 50 अंक
सामान्य जानकारी - 25 प्रश्न - 50 अंक
इस परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार,बहु विकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।
Normalization
नवीनतम एसएससी सीएचएसएल पाठ्यक्रम (SSC CHSL Syllabus) के अनुसार यदि कम्प्यूटर आधारित परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है तो उमीदवारो द्वारा प्राप्त किये गए अंको को Normalized किया जायेगा। Normalized किये गए अंको को अंतिम मेरिट और कट ऑफ अंक निर्धारित करने के लिए प्रयोग किया जायेगा।
टियर-2
एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा लिखित रूप (पेन और पेपर मोड) में 100 अंको का वर्णनात्मक स्वरुप का पेपर होगा। इस परीक्षा की अवधि 60 मिनट्स होगी। इस परीक्षा में या तो हिंदी या अंग्रेजी में लिखना होगा। इसमें 200 -250 शब्दों का एक निबंध तथा लगभग 150 -200 शब्दों के पत्र /प्रार्थनापत्र लेखन को समाविष्ट किया जायेगा।
टियर-3
एसएससी सीएचएसएल टियर-3 में अभ्यर्थियों के निम्न दो परीक्षण का आयोजन किया जायेगा -
कौशल परीक्षण (Skill Test)
टंकण परीक्षण (Typing Test)
इसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए कौशल परीक्षा और अवर श्रेणी लिपिक/कनिष्ठ सचिवालय सहायक और डाक सहायक /छटनी सहायक के लिए टंकण परीक्षा का आयोजन किया जयेगा।
सन्दर्भ
[SSC CHSL Recruitment 2023 https://sscnewsportal.com/ssc-chsl-recruitment-2023-apply-now/ https://web.archive.org/web/20230607071551/https://sscnewsportal.com/ssc-chsl-recruitment-2023-apply-now/ 7 जून 2023 ]