Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लीना मदीना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लीना मदीना 150px अपनी गर्भावस्था के साढ़े सात महीने के समय लीना मदीना yes 1933 09 27 तिक्रापो, पेरू आयुर्विज्ञान के इतिहास में दर्ज सबसे कम उम्र की माँ पेरूवियाई जेरार्दो मदीनाyes 1939 05 14–1979 (आयु 40) अज्ञात दूसरा पुत्रyes 1972 रॉल जुरादो (वि. 1970 के दशक में) लीना मदीना, (जन्म: 27 सितम्बर 1933, तिक्रापो, हुआंकावेलिका क्षेत्र, पेरू), आयुर्विज्ञान के इतिहास में दर्ज सबसे कम उम्र की माँ हैं, जिन्होने पाँच साल, सात महीने और 17 दिन की आयु में एक पुत्र को जन्म दिया था। लीना मदीना आजकल पेरू की राजधानी लीमा में रहती हैं। गर्भावस्था तिक्रापो, पेरू में लीना का जन्म एक सुनार, टिबुरेलो मदीना और विक्टोरिया लोसिया के यहाँ हुआ था।Elgar Brown (for Chicago Evening American). "American scientists await U.S. visit of youngest mother: Peruvian girl and baby will be exhibited," San Antonio Light, July 11, 1939, page 2A. लीना जब पाँच साल की थी तब उसके माता पिता उसके पेट के बढ़ते आकार से चिंतित हो उसे उस समय पर स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, एक स्थानीय ओझा के पास परामर्श लेने के लिए ले गये। ओझा के अनुसार लीना के पेट में एक सर्प था जो कि शैतान का प्रतीक था और उसका अंत करने के लिए उसका बाहर आना बहुत जरूरी था। इस समस्या के निवारण के लिए इंका परंपराओं से विरासत में मिले कई एंडियन अनुष्ठान किए गये लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हताश पिता उसे किसी चिकित्सक को दिखाने पास के पिस्को शहर के एक अस्पताल ले गया। शुरु ने सभी ने यही सोचा कि उसके पेट में रसौली थी, लेकिन डॉक्टर उसके परीक्षण के बाद इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि वो सात माह की गर्भवती थी। डॉ॰ जेरार्दो लोज़ादा लीना की गर्भावस्था की पुष्टि के लिए उसे अन्य विशेषज्ञों को दिखाने, लीमा ले गये। प्रथम नैदानिक परीक्षण के डेढ़ महीने बाद 14 मई 1939 को, मदीना ने सीज़ेरियन शल्यक्रिया के द्वारा एक लड़के को जन्म दिया, सामान्य प्रसूति उसकी श्रोणि के छोटे आकार के कारण संभव नहीं थी। शल्यक्रिया डॉ॰ लोज़ादा और डॉ॰ बुसालिऊ द्वारा की गयी थी जबकि निष्चेतक डॉ॰ कोलारेता द्वारा प्रदान किया गया था। लीना का मामला विस्तार से डॉ॰ एडमुण्डो एस्कोमेल द्वारा मेडिकल जर्नल ला प्रेसी मेडिकाल (स्पैनिश: La Presse Médicale) में रिपोर्ट किया गया था जिसमें यह भी जानकारी दी गयी थी कि लीना सिर्फ आठ माह की उम्र में ही रजस्वला हो गयी थी (एक अन्य लेख के अनुसार यह आयु ढाई वर्ष थी) और चार साल की उम्र तक उसके स्तनों का विकास पूर्ण हो चुका था।Six decades later, world’s youngest mother awaits aid http://www.telegraphindia.com/1020827/asp/foreign/story_1140311.asp The Telegraph 27 अगस्त 2002 2009-07-14 https://www.webcitation.org/5iJ65vfQ8?url=http://www.telegraphindia.com/1020827/asp/foreign/story_1140311.asp 16 जुलाई 2009 live पांच साल की उम्र तक उसकी श्रोणि का चौड़ी होना और अस्थि परिपक्वण भी काफी हद तक हो चुका था। शल्यक्रिया के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि अकालिक यौवनारंभ के कारण उसके प्रजनन अंगों का विकास पूर्ण हो चुका था। लीना का बेटा लीना के बेटे का नाम, डॉ॰ जेरार्दो के नाम पर जेरार्दो रखा गया। जन्म के समय जेरार्दो का वजन 2.7 किलो था। बचपन में जेरार्दो की परवरिश लीना के एक भाई के रूप में की गयी थी, लेकिन जब वो 10 साल का हुआ तो उसे इस बात का पता चला कि मदीना उसकी माँ थी। 1979 में जेरार्दो की 40 साल की उम्र में एक अस्थि मज्जा रोग के कारण मृत्यु हो गई। बाद का जीवन लीना ने कभी भी अपने बच्चे के पिता का नाम और उन परिस्थितियों जिनमें वो गर्भवती हुई का खुलासा नहीं किया। डॉ॰ एस्कोमेल के अनुसार खुद लीना को भी यह बातें ठीक से पता नहीं थीं।Snopes.com. "Youngest mother https://web.archive.org/web/20200108074707/https://www.snopes.com/fact-check/youngest-mother/ 8 जनवरी 2020 ," Urban Legend Reference Pages. डॉ॰ जेरार्दो ने लीना की गर्भावस्था का पता चलने पर पुलिस को सूचित किया और लीना के पिता को बलात्कार और अनाचार के संदेह पर गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में सबूतों के अभाव में उसे रिहा कर दिया गया।History's youngest mother https://web.archive.org/web/20110610213740/http://www.damninteresting.com/?p=236 10 जून 2011 ; at DamnInteresting.com उसके बाद उसके 11 वर्षीय मंदबुद्धि भाई को भी गिरफ्तार किया गया पर उसे भी सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया। मामले की समीक्षा में छपे एक 1955 लेख के अनुसार, "कुछ एंडियन गांवों में जिनमे से लीना का गांव भी एक था अक्सर उत्सव मनाये जाते थे और इन उत्सवों के अंत में सामूहिक तौर पर यौन संबंध बनाये जाते थे और इस दौरान बहुत सी लड़कियों के साथ बलात्कार भी किया जाता था, लेकिन यह सिद्धांत भी इस बात का स्पष्टीकरण देने में असमर्थ है कि कैसे एक पाँच साल की लड़की ने गर्भ धारण कर लिया, जो आज तक नहीं हुआ था।"Luis Leon, Associated Press. "Son of child mother wants to be doctor," Cedar Rapids Gazette, October 30, 1955, page 18. युवावस्था में, लीना ने डॉ॰ लोज़ादा के लीमा में स्थित क्लिनिक में एक सचिव के रूप में काम किया, जिन्होने उसे और उसके बेटे को शिक्षा प्राप्त करने में मदद की।http://www.time.com/time/magazine/article/0,9171,893791,00.html Time Little Mother 1957-12-16 2008-01-09 https://www.webcitation.org/5iJ7D1EHq?url=http://www.time.com/time/magazine/article/0,9171,893791,00.html 16 जुलाई 2009 live बाद में लीना ने राउल जुरादो से विवाह किया जो 1972 में जन्मे उसके दूसरे बेटे का पिता बना। 2002 तक यह दंपत्ति लीमा की एक गरीब बस्ती "शिकागो चिको" ("छोटी शिकागो") में रहते थे। 2002 में लीना ने रायटर्स को साक्षात्कार देने से इनकार कर दिया, ठीक उसी तरह जैसा उसने पिछले कई सालों के दौरान अन्य कई संवाददाताओं को किया था। सन्दर्भ श्रेणी:पेरू के लोग