411 REFERENCE · Wikipedia
सिलचर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिलचर শিলচৰ Silchar शहर Silchar Nazirpatty.jpg नज़ीरपट्टी New Silchar Railway Station 2016.jpg सिलचर रेलवे स्टेशन Silchar Airport.JPG सिलचर विमानक्षेत्र NIT Silchar Guest House.jpg NIT सिलचर infobox 280 1/2/2 शांति का द्वीप, प्यार का शहर India Assam#India left सिलचर (असम) 24.82 N 92.8 E inline देश राज्य ज़िला असम कछार स्थापना 1838 नगर निगम सिलचर नगर निगम नगर आयुक्त डेविड कुमार बोराह, एसीएस विधायक डाॅ. राजदीप रॉय सांसद परिमल सुक्लबैद्य Metric 69.49 22 172830 2011 228,985 8524 IST +5:30 PIN 788001-788032 & 788118 +91 (0) 3842 दूरभाष कोड AS-11 www.cachar.nic.in उपायुक्त राहुल कुमार गुप्ता, आईएएस लिंगानुपात 943 ♀/ 1000 ♂ जलवायु Cwa आधिकारिक भाषा बंगाली अतिरिक्त आधिकारिक भाषा मणिपुरी साक्षरता 91.05% लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र सिलचर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सिलचर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र BJP
सिलचर (as শিলচৰ, en Silchar no) भारत के असम राज्य के काछार ज़िले में स्थित एक प्रमुख शहर है। यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। http://www.census2011.co.in/district.php District Census 2011 2011-09-30 2011 Census2011.co.in https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php 11 जून 2011 live
विवरण
यह गुवाहाटी से ४२० कि० मी० (२६१ मील) दूर स्थित है। यह मिजोरम और मणिपुर का अर्थनैतिक रास्ता है। इस शहर में भारत के दूर-दराज़ के इलाकों से व्यावसायिक लोग आकार बसते हैं। यहाँ की प्रमुख भाषा बंगाली और सिलेटी हैं। शिलचर बराक नदी के बाएँ किनारे पर स्थित है। भारी वर्षा (१२४ इंच) और अपेक्षाकृत उच्च औसत ताप के कारण वर्षा ऋतु में उमस रहती है। चाय, धान तथा कई जंगली उत्पादों का यह व्यवसायकेंद्र है। चूंकि यह जगह पूर्वोत्तर के शेष क्षेत्रों की अपेक्षा बहुत शांत है, इसीलिए भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने इस शहर "शांति का द्वीप" नाम दिया था।
परिचय
सिलचर दो बंगाली शब्द से बना है 'शिल' (एक तरह का पत्थर) तथा 'चर' (नदी का किनारा)। अंग्रेजों के शासनकाल में जहाज़ बराक नदी के किनारे रखा जाता था, इसीलिए नदी के किनारे एक बाज़ार बस गया और अर्थनैतिक गतिविधि का एक मुख्य स्थल। बराक नदी का किनारा पत्थरों से भरा हुआ था, जो जहाज़ों के थमने के लिए अच्छा था और बाज़ार एक ऐसे जगह पर स्थापित हुआ जो पूरी तरह से पत्थरों से भरा पड़ा था। लोग इस जगह को "शिलेर चर" या "पत्थरों का किनारा" कहने लगे। इस तरह "शीलेर चर" बन गया "शिलचर"। बाद में अंग्रेज़ अपने सरकारी दस्तावेज़ों में इस इलाके को सिलचर कहने लगे।
लगभग ९०% सिलचर-वासी बंगाली हैं जो सिलेटी बोलते हैं। बाकी भाषाएँ जैसे [[मणिपुरी-मैती], [[मारवाड़ी], विष्णुप्रिया मणिपुरी बोलने वाले लोगों के साथ-साथ कुछ नागा भी यहाँ बसते हैं। यहाँ का मुख्य आहार चावल है, मछली का भी काफी महत्त्व है। शुट्की (सूखी हुई मछली का नाम), शिदोल चटनी, चुंगार पीठा यहाँ के कुछ व्यंजनों का नाम है। कुछ सालों में आस पास के कुछ क्षेत्रों से लोग आकार यहाँ बसने लगे हैं, इसका मुख्य कारण इस शहर का शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विकास के सिवा रीयल एस्टेट मार्केट और अन्य परियोजनाओं ने इसे एक काफी भीड़-भाड़ का इलाका बना दिया है। यह राज्य का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है।
इतिहास
19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में यहाँ एक 'मिशनरी स्कूल' और 'पोलो मैदान' बनाया गया। यहाँ पर बहुत पहले, संभवत: 1842 में, एक पुराना मन्दिर 'नरसिंह अखाड़ा' बनाया गया था। ब्रिटिश काल में भी कई दूसरे अखाड़े या मन्दिर बनाए गए।
कृषि और खनिज
सिलचर चाय, चावल और दूसरी कृषि उत्पादों का व्यापार एवं प्रसंस्करण केंद्र है।
उद्योग और व्यापार
सिलचर में सीमित उद्योग हैं और मुख्यत: काग़ज और चाय के डिब्बे बनाए जाते हैं।
यातायात और परिवहन
एक हवाई अड्डे वाला सिलचर मिज़ोरम के आईज़ोल और मेघालय की राजधानी शिलांग से सड़क व रेलमार्गों से जुड़ा है।
जनसंख्या
सिलचर की जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार 21,890 थी।
इन्हें भी देखें
काछार ज़िला
२०२२ सिलचर बाढ़
सन्दर्भ
श्रेणी:असम के नगर
श्रेणी:काछार ज़िला
श्रेणी:काछार ज़िले के नगर
*