411 REFERENCE · Wikipedia
कामठी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कामठी Kamptee Garuda Square, Kamptee Cantt.(Also written as Kamthi) - panoramio.jpg गरुड़ चौक, कामठी कामठी India Maharashtra 21.225 79.192 inline, title महाराष्ट्र में स्थिति देश प्रान्त महाराष्ट्र ज़िला नागपुर ज़िला 86793 2011 भाषा प्रचलित मराठी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 441001/441002 दूरभाष कोड +91-7109 MH 40 और MH 31
कामठी (Kamptee) भारत के महाराष्ट्र राज्य के नागपुर ज़िले में स्थित एक शहर है। यह नागपुर का एक उपनगर है और नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधीकरण के अंतर्गत आता है। यह कन्हान नदी के पेंच नदी और कोलार नदी के विलय के समीप बसा हुआ है।"RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831"Mystical, Magical Maharashtra," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458
विवरण
कामठी नागपुर से उत्तर-पूर्व १० मील की दूरी पर कन्हान नदी के दाहिने किनारे पर दक्षिण-पूर्व-रेलमार्ग पर स्थित है। इस नगर की स्थापना एक सैनिक छावनी के रूप में १८२१ ई. में हुई थी। यह काली मिट्टी के उपजाऊ मैदानी क्षेत्र में स्थित है। इस नगर का उच्चतम स्थान समुद्रतल से ९९६ फुट की ऊँचाई पर है। उत्तर के सतपुड़ा प्रदेश से नागपुर को आनेवाली व्यापारिक सामग्री के लिए कामठी नगर अपनी अनुकूल स्थिति के कारण वितरक केंद्र रहा है। परन्तु रेलमार्गों के विस्तार और सैनिक केंद्र के महत्व में न्यूनता आ जाने के कारण इसका पूर्वकालीन व्यापारिक महत्व बहुत कम रह गया है। नगर में रुई से बिनौला निकालनेवाली कई मिलें हैं।
इन्हें भी देखें
नागपुर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:नागपुर ज़िला
श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर
श्रेणी:नागपुर ज़िले के नगर