Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोरो भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोरो भारत अरुणाचल प्रदेश, भारत ८०० - १,२०० (२०१० अनुमान) Sino-Tibetan सम्भवत: तिब्बती-बर्मी सिआंगी jkr कोरो (Koro) भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश के पूर्व कमेंग ज़िले में बोली जाने वाली एक भाषा है। इसे बोलने वाले अधिकतर २० वर्ष से अधिक आयु के हैं, यानि नई पीढ़ी द्वारा कम बोली जाने के कारण यह संकटग्रस्त मानी जाती है। भाषावैज्ञानिकों के अनुसार यह सम्भवत: तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की सदस्य है, हालाँकि यह पक्का नहीं है और सम्भव है कि यह किसी भी अन्य भाषा से सम्बन्धित न हो। कोरो-भाषी लोग आका (ह्रूसो) नामक समुदाय के साथ रहते हैं लेकिन इन दोनो की मातृभाषाएँ अलग हैं और उनके गिनती, शरीर के अंगो और अन्य प्रयोगों के बुनियादी शब्द तक एक-दूसरे से भिन्न हैं। कोरो और आका में शब्द-समानता केवल ९% की मापी गई है।Morrison, Dan "'Hidden' Language Found in Remote Indian Tribe" https://web.archive.org/web/20130527051145/http://news.nationalgeographic.com/news/2010/10/101005-lost-language-india-science 27 मई 2013 . National Geographic Daily News, October 5, 2010, Retrieved on October 5, 2010Schmid, Randolph E. "Undocumented language found hidden in India" https://web.archive.org/web/20110926224602/http://www.physorg.com/news205512282.html 26 सितंबर 2011 . Associated Press. 5 अक्टूबर 2010 कोरो के कई शब्द पास की तानी भाषाओं से मिलते हैं लेकिन इन दोनों में भिन्नताएँ भी बहुत हैं। कुछ विद्वानों ने यह सम्भावना प्रकट की है कि शायद इतिहास में कभी कोरो-भाषियों के पूर्वज ज़बरदस्ती कहीं और से दास बना कर लाए गए हों। इन्हें भी देखें तानी भाषाएँ सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ कोरो भाषा की खोज और 'बानी' का संकट (प्रभात खबर) अरुणाचल की कोरो भाषा का रहस्य (तरकश) अरूणाचल में नई भाषा की खोज (पत्रिका) अरुणाचल में मिली दुर्लभ भाषा (बीबीसी हिंदी) श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश की भाषाएँ श्रेणी:भारत की संकटग्रस्त भाषाएँ श्रेणी:भारत की भाषाएँ श्रेणी:तिब्बती-बर्मी भाषाएँ श्रेणी:पूर्व कमेंग ज़िला