Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय कम्युनिस्ट्

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिरवेल 18 नवम्बर 2007-11-07 आज यहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक प्रभावी आम सभा हुई जिसमें लगभग 1000 लोगों ने हिस्सा लिया। आमसभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड महेन्द्र बाजपेयी, आल इडिंया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड कृष्ण मोदी, पार्टी के जिला सचिव कामरेड के के खैशगी, सह सचिव कामरेड आर के वर्मा, कामरेड डाँ चन्द्रकान्त, कामरड सुखलाल आदि ने संबोधित किया। आमसभा की अध्यक्षता कामरेड रेवज्या ने की। सभा में भाग लेने वाले ज्यादातर लोग ईसाई धर्म मानने वाले आदिवासी थे। उल्लेखनीय है कि खरगोन के भगवानपुरा तहसील में, जहां सिरवेल ग्राम स्थित है, बड़ी संख्या में ईसाई पार्टी मेम्बर हैं। आमसभा में वक्ताओं ने पार्टी का इतिहास, पार्टी की रीति नीतियां, एवं भविष्य की रणनीतियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कामरेड के के खैशगी ने किया। आमसभा प्रात: ग्यारह बजे से शुरू होकर लगभग चार बजे तक चलती रही। आमशभा के बाद पार्टी का सिरवेल शाखा सम्मेलन भी किया गया एवं आगामी तीन वर्ष के लिये पार्टी पदाधिकारियों के चुनाव भी किये गये। सचिव कामरेड गोरेलाल को, सह सचिव कामरेड रेवजया को एवं कोषाध्यक्ष कामरेड काशीराम को बनाया गया। कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं। कामरेड फ़ैदा व कामरेड चौदस ग्राम ढोलगांव, कामरेड भाया व कामरेड गन्गाराम ग्राम कुम्भी, कामरेड काशीराम व कामरेड वेस्ता ग्राम सुक्ल्या कुंडया, कामरेड रेवलसिंह व कामरेड अशोक ग्राम जामन्या, कामरेड तूफ़ानसिंह व कामरेड पिण्टया ग्राम नांदिया, कामरेड फ़िलाग्या व कामरेड पसरसिंह ग्राम कड़ाईपानी, कामरेड तेरसिंह ग्राम सेन्दवा, कामरेड भोला व कामरेड नरमसिंह ग्राम चिचपाटी, कमरेड सिलदार व कामरेड मीरालाल ग्राम अंबा, कामरेड महारिया व कामरेड नहारसिंह ग्राम धूपा, कामरेड बजारिया व जयराम को ग्राम रायटेमनी| इस अवसर पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों को अपने अपने ग्रामों का प्रभार सौंपा गया एवं यह निर्णय लिया गया कि सभी अपने अपने ग्रामों में पार्टी का सदस्यता अभियान जिला सम्मेलन से पहले तक चलाएंगे एवं पार्टी में महिलाओं को भी सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा| अन्त में आभार कामरेड रेवज्या ने माना एवं कामरेड महेन्द्र बाजपेयी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दीसच्चर कमेटी पर खरगोन में एक प्रभावी आम सभा हुई। खरगोन| 27 जून 2007| खरगोन में मुसलमान बहुल इलाक़े पुरानी सब्ज़ी मण्डी में सच्चर कमेटी पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में एक प्रभावी आम सभा हुई जिसमें सैकड़ों धर्म निरपेक्ष हिन्दू एवं मुसलमानों ने हिस्सा लिया। सभा में स्वयं राज्य सचिव कामरेड महेन्द्र बाजपेयी उपस्थित थे, एवं उन्होने सभा को संबोधित किया। हालांकि सभा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले हुई थी, परन्तु आम सभा थी एवं सभी पार्टियों के धर्म निरपेक्ष व सच्चर कमेटी की सिफ़ारिशों को लागू करने के पक्षधर लोगों को भी आमन्त्रित किया गया था, इस कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जनाब हबीब सुरूर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की एवं अपने विचार व्यक्त किये। इसके अलावा राजपुर के कामरेड बाबूलाल रायक, खरगोन के पार्टी के जिला सचिव कामरेड के के खैशगी (खलील उल्ला खाँ खैशगी), सह सचिव आर के वर्मा, कामरेड डाँ चंद्रकान्त सोनवणे, एवं राज्य सचिव मण्डल के सदस्य कामरेड आनन्द प्रकाश पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुसलमान समाज के वयोवृद्ध लब्ध प्रतिष्ठित जनाब हाजी ज़ुबैर साहब ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिये हाजी जुबैर साहब का नाम कामरेड के के खैशगी ने प्रस्तावित किया जिसका कामरेड आर के वर्मा ने समर्थन किया। खरगोन नगर में मुस्लिम आबादी लगभग 20 हज़ार है, जिसमें से लगभग 18 हज़ार मुस्लिम पेशेवर समुदाय यथा रन्गरेज़, कून्जड़े, कसाई, लोहार, मेहतर इत्यादि हैं, परन्तु समाज पर नियन्त्रण अशराफ़ मुसलमानों, सैय्यद शैख व मिर्ज़ा का है, जो इस आमसभा के विरुद्ध थे, इस कारण से सभी सेकुलर ताक़तों का सेमीनार नहीं किया जा सका एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की आम सभा का आयोजन करके आम अजलाफ़ व अरज़ल मुसलमानों से सीधे सच्चर कमेटी के समर्थन में आमसभा में शिरकत की अपील की गयी जो सफल रही एवं हज़ारों ने सभा को ध्यान पूर्वक सुना| श्रोताओं में एक बड़ी तादाद ऐसे लोगों की थी जिन्हे पहले से नहीं मालूम था कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट क्या है और उसकी सिफ़ारिशें क्या हैं। आमसभा को सुनने के बाद उन्हें पहली बार इसकी जानकारी हुई, जिससे वे काफ़ी प्रभावित हुए एवं सभा के बाद कामरेड महेद्रं बाजपेयी एवं कामरेड आनन्द प्रकाश पाण्डेय एवं पार्टी की जिला इकाई के कमरेडों से चर्चा करना चाही एवं तन मन धन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की इस मुहीम में पार्टी का साथ देने का अहद किया। रात्री 9 बजे से लेकर 1 बज कर 30 मिनट तक चली सभा के बाद एक गैर राजनीतिक सच्चर रिपोर्ट जन अभियान समिति का भी गठन किया गया जिसमें निम्न लिखित सदस्यों को शामिल किया गया। जनाब हबीब सुरूर, जनाब शैख दिलावर, शैख नसीम उर्फ़ गबु बाबा, आर के वर्मा वकील साहब, डा चन्द्रकान्त सोनवणे, खलील उल्ला खाँ खैशगी एडव्होकेट, नाज़िम खान, हाजी ज़ुबैर, अनवर शैख, ज़ाकिर अली, शाकिर अली, दिलावर खान, इकबाल भाई पानवाले, आसिफ़ भाई फूलवाले, इन सभी को समिति के सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर यह निश्चित किया गया कि 15 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक सच्चर रिपोर्ट लागू करवाने की मांग को लेकर पखवाड़ा मनाया जायेगा जिसमे धरने प्रदर्शन आम सभाएं की जायेंगी एवं पोस्ट कार्ड अभियान भी चलाया जायेगा जिसमे प्रधान मन्त्री को सच्चर रिपोर्ट लागू करवाने की मांग को लेकर पोस्ट कार्ड लिखे जायेंगे| इस आम सभा का मुसलमानों पर गहरा असर पड़ा एवं बहुतों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता का आवेदन दिया, उन सभी को उम्मीदवार सदस्य बनाया गया है। दिनांक 26 जून 2007 को खरगोन में सच्चर कमेटी की सिफ़ारिशें लागू करने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने एक आमसभा रखी| सैकड़ों आदिवासी भा क पा में व हज़ारों आदिवासी संग्राम परिषद में शामिल हुए खरगोन| जिले की भगवानपुरा तहसील के ग्राम सिरवेल के समिपस्थ 15 ग्राम के आदिवासियों ने मसीही फाल्या में मीटींग की, एवं इसमें हज़ारों की संख्या में आदिवासी भाईयों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े जनसंगठन आदिवासी संग्राम परिषद की सदस्यता ग्रहण की, एवं अन्याय व अत्याचार के विरुध्द एकजुटता लाकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। दिनांक 29/05/07 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड आनन्द प्रकाश पान्डे प्रात: भोपाल से खरगोन पहुंचे, एवं खरगोन जिला सचिव कमरेड के के खैशगी, सह सचिव का आर के वर्मा, सह सचिव सचिव का डा चन्द्रकान्त सोनवाणे एवं राजपुर के आदिवासी संग्राम परिषद के प्रदेश महासचिव का सुखलाल को साथ में लेकर ग्राम सिरवेल पहुंचे, वहां मसीही फाल्या में हज़ारों की संख्या में मौजुद आदिवासियों के साथ बैठकर पहले सभी ने भोजन किया, फिर देर रात चली बैठक में हज़ारों आदिवासि्यों ने आदिवासी संग्राम परिषद एवं अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की सदस्यता फार्म भरे एवं शोषण व अत्याचार के विरुद्ध न्याय व मुक्ति के लिये लडने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आदिवासियों से ज्ञातहुआ कि शिव सेना व बजरंगियों द्वारा गांव के प्रभावशाली लोगों व कतिपय पटेलों के साथ मिलकर आदिवासियों पर भयंकर अत्याचार, हफ्ता वसूली इत्यादि की जा रही है। अनेकों के खेत व मकान छीन लिये गये हैं। इस अवसर पर सैकडों आदिवासियों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर 13 गांवों की एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ईकाई भी स्थापित की गयी एवं कामरेड गोरेलाल को शाखा सचिव एवं का वेस्ता व रेवज्या को सह सचिव चुना गया। ग्राम सिरवेल के लिये कामरेड लेदा को प्रभारी सचिव एवं कामरेड गोरवल्या व कां रेवज्या को सह सचिव, ग्राम ढोलगांव के लिये कामरेड फेदा को सचिव एवं कामरेड चौदस को सह सचिव, ग्राम सुकल्या कुंडया के लिये कामरेड काशीराम को सचिव व कामरेड पूरन को सह सचिव, ग्राम कुंभी के लिये कामरेड भाय्या सचिव व कामरेड गंगाराम सह सचिव, ग्राम जामन्या के लिये कामरेड रेवलसिंह सचिव व कामरेड आशोक सह सचिव, कामरेड पिन्ट्या सह सचिव, ग्रामकडाईपानी के लिये काम्रेड जिमरनभाई सचिव व कामरेड भालसिंह सह सचिव, ग्राम सातपाटी के लिये कामरेड किलाग्या सचिव व कामरेड पसरसिंह सह सचिव, ग्राम सेंदवा के लिये कामरेड भालसिंह सचिव, ग्राम अम्बा के लिये कामरेड सिलदार को सचिव व कामरेड मीरालाल को सह सचिव, ग्राम धूपा के लिये कामरेड महारिया को सचिव व कामरेड नहारसिंह को सह सचिव, ग्राम रायटेमनीके लिये कामरेड बजारिया को सचिव व कामरेड जयराम को सह सचिव नियुक्त किया गया जिला सचिव कामरेड के के खैशगी ने बताया कि दिनांक 01/05/07 को सभी उम्मीदवार सदस्यों की जिला परिषद नें पुष्टि कर दी है, एवं सूची राज्य केन्द्रको भेजी गयी है।