411 REFERENCE · Wikipedia
संयुक्त कटाई यंत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|संयुक्त कटाई यंत्र
संयुक्त कटाई यंत्र, जिसे सामान्यतः कंबाइन हार्वेस्टर भी कहा जाता है, एक ऐसी आधुनिक मशीन है जिसे विभिन्न प्रकार की फसलों की कटाई के लिए बनाया गया है। यह कृषि क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण श्रम-बचत करने वाले आविष्कारों में से एक है जिसने खेती में काम करने वाले लोगों की संख्या को काफी हद तक कम कर दिया है। इस मशीन की मदद से गेहूँ, धान, जई, राई, जौ, मक्का, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, अलसी, सूरजमुखी और सरसों जैसी फसलों की कटाई की जाती है। कटाई के बाद बची हुई पराली यानी डंठल और पत्तियाँ जिनमें बहुत कम पोषक तत्व बचे होते हैं, उन्हें या तो काटकर खेत में मिला दिया जाता है या कतारों में बिछाकर गठ्ठर बना दिए जाते हैं ताकि उन्हें पशुओं के बिछावन या चारे के रूप में उपयोग किया जा सके।Constable George http://www.greatachievements.org/?id=2955 A Century of Innovation: Twenty Engineering Achievements That Transformed Our Lives, Chapter 7, Agricultural Mechanization Somerville, Bob Joseph Henry Press 2003 0-309-08908-5 Washington, DC 18 अक्तूबर 2025 21 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190521092207/http://www.greatachievements.org/?id=2955 dead
संयुक्त कटाई यंत्र के नामकरण के पीछे का कारण यह है कि यह मशीन कृषि की तीन अलग-अलग प्रक्रियाओं— फसल काटना, दाने झाड़ना और दाने इकट्ठा करना को एक ही प्रक्रिया में जोड़ देती है। इसी संयोजन के कारण इसका नाम संयुक्त कटाई यंत्र रखा गया। यह तकनीकी नवाचार 20वीं सदी की शुरुआत में विकसित हुआ था।About Combine harvesters Mascus UK http://www.mascus.co.uk/Agriculture/Used-Agricultural-Combine-harvestersBiographical Dictionary of the History of Technology September 2003 Taylor & Francis 9780203028292 https://books.google.com/books?id=n--ivouMng8C&q=Hiram+Moore+and+combine+harvester&pg=PA865
इसके मुख्य भागों की दृष्टि से संयुक्त कटाई यंत्र एक सुव्यवस्थित मशीन है जिसमें चार प्रमुख प्रणालियाँ होती हैं— फसल काटने की प्रणाली जिसमें यह पौधों को अंदर खींचती है, झाड़ने और अलग करने की प्रणाली इसमें यह दाने को भूसे से अलग करती है, साफ करने की प्रणाली इसमें यह दानों को अशुद्धियों से मुक्त करती है और अंत में अनाज संग्रह व भंडारण प्रणाली इसमें यह तैयार अनाज को सुरक्षित रखती है। आधुनिक संयुक्त कटाई यंत्र में इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग सिस्टम भी होता है, जो मशीन के कामकाज और खेत की पैदावार दोनों पर नज़र रखने में प्रचालक की मदद करता है।Mark Hanna H. Grain Harvesting Machinery 2019 Handbook of Farm, Dairy and Food Machinery Engineering 157–174 https://doi.org/10.1016/B978-0-12-814803-7.00008-7 2024-04-04 Elsevier 10.1016/b978-0-12-814803-7.00008-7 Quick Graeme R. 978-0-12-814803-7 subscription
सन्दर्भ
श्रेणी:कृषि उपकरण
श्रेणी:कृषि विज्ञान
श्रेणी:कृषि यंत्र