411 REFERENCE · Wikipedia
४ सितम्बर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
४ सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २४७वाँ (लीप वर्ष मे २४८वाँ) दिन है। वर्ष मे अभी और ११८ दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
1923- लेकहर्स्ट (न्यू जर्सी) में, पहले अमेरिकी हवाई पोत, यूएसएस शेनंडो ने पहली बार आसमान में उड़ान भरी।
2011- विश्व के तीव्रतम धावक उसैन बोल्ट के नेतृत्व में जमैका की पुरुष रिले टीम ने ४ गुणा १०० मीटर स्पर्धा में ३७.०४ सेकेंड समय के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
जन्म
1982 - गौरव गोगोई - भारतीय राज्य असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
1941 - सुशील कुमार शिंदे - भारतीय राजनीतिज्ञ। पूर्व में भारत गणराज्य के केन्द्रीय गृह मंत्री थे
1952 - ऋषि कपूर - भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।
1962 - किरण मोरे - भारतीय क्रिकेटर हैं।
1909 - ब्रज कुमार नेहरू - प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र थे।
1906 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
1825 - दादा भाई नौरोजी - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे।
1880 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाज सुधारक, विवेकानंद के छोटे भाई
निधन
2006 - सत्येन्द्र नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1997 - धर्मवीर भारती - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
बहारी कडियाँ
बीबीसी पर यह दिन
श्रेणी:सितंबर