Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ढकिया नगर पंचायत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अगस्त 2018 नगर पंचायत ढकिया उत्तरी मुरादाबाद के ब्लॉक डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा में स्थित एक मुस्लिम बहुल नगर है, जिसकी आबादी लगभग 40,000 से ज्यादा है। लगभग 95% मुस्लिम आबादी वाला यह नगर दो ग्राम पंचायतों—ढकिया पीरू और ढकिया जट्ट—से मिलकर बना है। राजनीतिक विवादों के कारण इसका इतिहास ज्यादा शांतिपूर्ण नहीं रहा है। इस गांव की सड़क डिलारी और ठाकुरद्वारा को एक साथ जोड़ती है। यहां अरबी शिक्षा का एक बड़ा केंद्र है, जहां से हर साल लगभग 100-200 हाफिज़े कुरआन बनते हैं। यहां दूर-दराज के बच्चे की संख्या में मदरसों में रहकर कुरआन का इल्म हासिल करते हैं। यहां पर कुछ बड़े स्कूल भी हैं। लोग क्रिकेट और वॉलीबॉल के लिए बहुत जागरूक हैं और हर साल कई प्रतियोगिताएं होती हैं, जिन्हें खेलने और देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। वाॅलीबाल ने इस नगर को अलग पहचान दी है। यह नगर वाॅलीबाल कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की जन्मभूमि है जिनमें असलम जावेद, आसिफ चौधरी, समीर जावेद, मुहम्मद नावेद, और आकिब जावेद शामिल हैं। यहां के ज्यादातर लोगों की आय कृषि और अरब देशों में काम करने पर निर्भर है। सन्दर्भ श्रेणी:मुरादाबाद