411 REFERENCE · Wikipedia
चुम्बकीय प्रवर्धक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|यह अपेक्षाकृत 'छोटा' चुम्बकीय प्रवर्धक (२५० वाट, ६० हर्टज) ; बीच वाले भाग की 'बड़ी' वाइन्डिंग इसकी कन्ट्रोल वाइन्डिंग है।
right|thumb|300px|चुम्बकीय प्रवर्धक के कार्य करने के सिद्धान्त को समझने के लिये प्रयुक्त योजनामूलक चित्र; इसके प्रतिरोध R को बढ़ा-घटाकर लोड L की धारा का मान घटाया-बढ़ाया जा सकता है।
चुम्बकीय प्रवर्धक (magnetic amplifier या "mag amp") एक विद्युतचुम्बकीय युक्ति है जिसके द्वारा विद्युत संकेतों को प्रवर्धित किया जाता है। इसका विकास २०वीं शताब्दी के आरम्भिक दिनों में हुआ था। यह निर्वात नलिका प्रवर्धकों का एक विकल्प हुआ करता था। इसकी मजबूती तथा अधिक विद्युत धारा प्रदान करने की क्षमता इसकी विशेषता थी। द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इसकी डिजाइन को उँचाई प्रदान की और इसका उपयोग V-2 रॉकेट में किया। शक्ति के नियन्त्रण के लिए १९४७ से १९५७ तक इसका खूब प्रयोग किया गया, किन्तु उसके बाद ट्रांजिस्टर के आ जाने से इसका उपयोग क्षीण होता गया। आज इसका उपयोग नहीं के बराबर होता है। आज भी कहीं-कहीं चुम्बकीय प्रवर्धक तथा ट्रांजिस्टर मिलाकर काम में लिए जाते हैं।
देखने पर चुम्बकीय प्रवर्धक, ट्रान्सफॉर्मर जैसा ही दिखता है किन्तु इसके कार्य का सिद्धान्त बिल्कुल अलग है। वास्तव में, चुम्बकीय प्रवर्धक, एक संतृप्त्य प्रेरक (saturable reactor) है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
चुम्बकीय आंकड़ा भण्डारण
चुम्बकीय प्रोत्थापन (Magnetic levitation)
नियत वोल्टता ट्रान्सफॉर्मर (CVT)
श्रेणी:प्रवर्धक
श्रेणी:शक्ति इलेक्ट्रॉनिकी