411 REFERENCE · Wikipedia
लव इन टोक्यो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लव इन टोक्यो लव इन टोक्यो.jpg लव इन टोक्यो का पोस्टर प्रमोद चक्रवर्ती प्रमोद चक्रवर्ती शंकर-जयकिशन सचिन भौमिक जॉय मुखर्जी, आशा पारेख, महमूद, प्राण 1966 भारत हिन्दी
लव इन टोक्यो 1966 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह सचिन भौमिक द्वारा लिखित और प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में जॉय मुखर्जी, आशा पारेख, प्राण, महमूद, ललिता पवार, असित सेन और मदन पुरी हैं। संगीत शंकर जयकिशन का था जबकि गीत हसरत जयपुरी ने लिखें थे।
संक्षेप
गायत्री देवी (ललिता पवार) अपने बेटे अशोक (जॉय मुखर्जी) को जापान से पोता लाने के लिए भेजती है। गायत्री देवी का एक बड़ा बेटा था, जिसने उसके आशीर्वाद के बिना जापानी मूल की लड़की से शादी की थी। वह चाहती हैं कि अशोक सरिता से शादी कर ले, लेकिन अशोक सरिता में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता है।
जापान में, अशोक आशा (आशा पारेख) से मिलता है और दोनों प्यार में पड़ जाते हैं। आशा के चाचा चाहते हैं कि आशा प्राण (प्राण) से शादी कर ले, लेकिन आशा प्राण को पसंद नहीं करती और अशोक के साथ भाग जाती है। प्राण अपनी कार से अशोक को टक्कर मार देते है और अशोक अस्पताल में भर्ती हो जाता है। उसकी आँख की रोशनी चली जाती है। गायत्री देवी को जल्द ही पता चलेगा कि दोनों लड़कियों में से कौन - आशा या सरिता, उनके अंधे बेटे को अपनायेगी।
मुख्य कलाकार
जॉय मुखर्जी — अशोक
आशा पारेख — आशा
महमूद — महेश
प्राण — प्राण
शुभा खोटे — शीला
धूमल — शीला के पिता
मास्टर शाहिद — चीकू
ललिता पवार — गायत्री देवी
असित सेन — चटर्जी
मोहन चोटी — मोहन
मदन पुरी — आशा के अंकल
उल्हास — सरिता के पिता
तरुन बोस — डॉक्टर रॉय
लता बोस — सरिता
मुराद — वकील
संगीत
गीत गायक शंकर-जयकिशन ले गई दिल गुड़िया जापान की मोहम्मद रफ़ी 5:30 हसरत जयपुरी सायोनारा सायोनारा लता मंगेशकर 4:12 हसरत जयपुरी मैं तेरे प्यार का बीमार हूँ मन्ना डे 4:18 हसरत जयपुरी कोई मतवाला आया मेरे द्वारे लता मंगेशकर 4:50 शैलेन्द्र ओ मेरे शाह-ए-क़ुबा लता मंगेशकर 4:52 हसरत जयपुरी आ जा रे आ ज़रा आ मोहम्मद रफ़ी 4:55 हसरत जयपुरी ओ मेरे शाह-ए-क़ुबा मोहम्मद रफ़ी 5:03 हसरत जयपुरी II मुझे तुम मिल गये हमदम लता मंगेशकर 5:06 हसरत जयपुरी
नामांकन और पुरस्कार
प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम महमूदफिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0157944 लव इन टोक्यो
लव इन टोक्यो के फिल्मांकन स्थलों की 50 वर्ष पहले और बाद की तुलना, Prabhune Manish - India Today
श्रेणी:1966 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में