411 REFERENCE · Wikipedia
हिन्दी वंगवासी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिंदी बंगवासी पण्डित अमृतलाल चक्रवर्ती के सम्पादन में सन 1890 में निकाला गया हिन्दी समाचार पत्र था। तत्कालीन भारत में यह बिल्कुल नये प्रकार का अखबार था।
इसका अपना ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि सभी श्रेष्ठ पत्रकारों ने इसका सम्पादन में योगदान किया था। यह समाचार पत्र दीर्घजीवी रहा और सफलतापूर्वक प्रकाशित होता रहा। हिन्दी के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए यह पत्र प्राथमिक विद्यालय सिद्ध हुआ था। इसके सम्पादन में बालमुकुन्द गुप्त, बाबूराव विष्णु पराड़कर, अम्बिका प्रसाद वाजपेयी और लक्ष्मण नारायण गर्दे आदि का नाम प्रमुख रूप से उल्लेखनीय है।
श्रेणी:हिन्दी समाचार पत्र