Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हाइनान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|चीन के नक़्शे पर हाइनान प्रांत और द्वीप (लाल रंग में) zh-Hainan.ogg हाइनान (海南, Hainan) जनवादी गणतंत्र चीन का सबसे छोटा प्रांत है। यह दक्षिण-पूर्वी चीन में दक्षिणी चीन सागर में स्थित एक द्वीप है। पुराने ज़माने में यह गुआंगदोंग प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९८८ में इसे क़रीब २०० अन्य छोटे से द्वीपों के साथ एक नए हाइनान प्रान्त में गठित किया गया। सन् २०१० की जनगणना में हाइनान की आबादी ८६,७१,५१८ थी। हालांकि इसमें २०० के आसपास द्वीप हैं, इस प्रान्त के कुल ३३,९२० वर्ग किमी का ९७% (३२,९०० वर्ग किमी) हाइनान के मुख्य द्वीप में है। तुलना के लिए भारत के केरल राज्य का क्षेत्रफल ३८,८६३ वर्ग किमी है। चीन की सरकार के अनुसार इस द्वीप से सुदूर दक्षिण में स्थित स्प्रैटली द्वीप-समूह (Spratly Islands) और पैरासेल द्वीप-समूह (Paracel Islands) इसी प्रांत का हिस्सा है, लेकिन अन्य देश इन द्वीपों को चीन का हिस्सा नहीं मानते। हाइनान द्वीप पर हान चीनी लोगों से भिन्न एक ली (黎, Li) नामक लोक-जाति रहती है जो इस द्वीप के मूल निवासी माने जाते हैं। हाइनान की राजधानी हाइकोऊ शहर है, जो द्वीप का सबसे बड़ा नगर भी है।China's Hainan Province: economic development and investment environment, Feng Chongyi, Chongyi Feng, David S. G. Goodman, Murdoch University. Asia Research Centre, UWA Publishing, 1995, ISBN 978-1-875560-56-1 मौसम हाइनान का मौसम नम और गर्म है। जनवरी-फ़रवरी में औसत तापमान १६ से २१ सेंटीग्रेड तक गिर सकता है लेकिन उस से कम नहीं जाता। जुलाई-अगस्त में यह २५ से २९ सेंटीग्रेड जाता है। द्वीप का उत्तरी भाग ज़्यादा गर्म होता है और गर्मियों के २० सबसे गर्म दिनों में कभी-कभी यहाँ अधिकतम तापमान ३५ सेंटीग्रेड या उस से भी ऊपर चला जाता है। जनवरी-फ़रवरी में उत्तरी भाग में कोहरा पड़ता है जबकि पूर्वी भाग में गर्मियों में ज़बरदस्त चक्रपाती तूफ़ान आते हैं जिनसे बाढ़ की परेशानी भी होती है। हाइनान के कुछ दृष्य इन्हें भी देखें हाइकोऊ दक्षिणी चीन सागर सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन के प्रांत श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के प्रान्त श्रेणी:हाइनान श्रेणी:चीन के द्वीप श्रेणी:टोंकिन की खाड़ी