411 REFERENCE · Wikipedia
स्तॅपी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|मंगोलिया में स्तॅपी पर लगे खेमे
thumb|220px|बसंत के मौसम में रूस के इलोवलिंसकी ज़िले में स्तॅपी की घास में खिले जंगली फूल
thumb|220px|मंगोलियाई स्तॅपी में अश्वधावन
स्तॅप, स्तॅपी या स्टेपी (अंग्रेज़ी: steppe, रूसी: степь) यूरेशिया के समशीतोष्ण (यानि टॅम्प्रेट) क्षेत्र में स्थित विशाल घास के मैदानों को कहा जाता है। यहाँ पर वनस्पति जीवन घास, फूस और छोटी झाड़ों के रूप में अधिक और पेड़ों के रूप में कम देखने को मिलता है। यह पूर्वी यूरोप में युक्रेन से लेकर मध्य एशिया तक फैले हुए हैं। स्तॅपी क्षेत्र का भारत और यूरेशिया के अन्य देशों के इतिहास पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है। ऐसे घासदार मैदान दुनिया में अन्य स्थानों में भी मिलते हैं: इन्हें यूरेशिया में "स्तॅपी", उत्तरी अमेरिका में "प्रेरी" (prairie), दक्षिण अमेरिका में "पाम्पा" (pampa) और दक्षिण अफ़्रीका में "वॅल्ड" (veld) कहा जाता है।Grasslands: Biomes of the Earth Michael Allaby, Richard Garratt Infobase Publishing, 2006 9780816053230 http://books.google.com/books?id=hasGEyb2B3IC ... The name steppe is sometimes used to describe temperate grasslands of all kinds, including the prairie, pampa, veld ...
स्तॅपी में तापमान ग्रीष्मऋतु में मध्यम से गरम और शीतऋतु में ठंडा रहता है। गर्मियों में दोपहर में तापमान ४० °सेंटीग्रेड और सर्दियों में रात को तापमान -४० °सेंटीग्रेड तक जा सकता है। कुछ क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में भी बहुत अंतर होता है: मंगोलिया में एक ही दिन में सुबह के समय ३० °सेंटीग्रेड और रात के समय शून्य °सेंटीग्रेड तक तापमान जा सकता है। अलग-अलग स्तॅपी इलाक़ों में भिन्न मात्राओं में बर्फ़ और बारिश पड़ती है। कुछ क्षेत्र बड़े शुष्क हैं जबकि अन्य भागों में सर्दियों में भारी बर्फ़ पड़ती है। Rahuma singh
इतिहास
स्तॅपी एक विशाल मैदानी क्षेत्र है जिसकी वजह से प्राचीनकाल में लोग और व्यापार यूरेशिया के एक कोने से दूरे कोने तक जा सका। प्रसिद्ध सिल्क रूट इसी स्तॅपी से होकर गुज़रता था और इसपर चीन, उत्तर भारत, मध्य एशिया, मध्य पूर्व, तुर्की और यूरोप के बीच माल और लोग आया जाया करते थे और सांस्कृतिक तत्व भी फैले। अनुवांशिकी दृष्टिकोण से उत्तर भारत में बहुत से पुरुषों का पितृवंश समूह आर१ए है। ठीक यही मध्य एशिया, रूस, पोलैंड इत्यादि में पाया जाता है और माना गया है कि यह स्तॅपी के ज़रिये ही फैला।The genetic strand: exploring a family history through DNA Edward Ball Simon and Schuster, 2007 9780743266581 http://books.google.com/books?id=cj8_GbJhY6sC 21 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20170919054905/https://books.google.com/books?id=cj8_GbJhY6sC 19 सितंबर 2017 live भारत में आये बहुत से हमलावर भी इसी क्षेत्र से आये थे। मुग़ल सलतनत शुरू करने वाले सम्राट बाबर उज़बेकिस्तान के स्तॅपी क्षेत्र से आये. शक (स्किथियन) लोग, जिनमें भारतीय सम्राट कनिष्क भी एक थे, इसी क्षेत्र से उत्पन्न हुए और बहुत से भारतीयों का कुछ वंश इसी जाति से आया है।Land and people of Indian states and union territories S. C. Bhatt, Gopal K. Bhargava Gyan Publishing House, 2005 9788178353937 http://books.google.com/books?id=tk1ggdyrGdMC ... the Shakas (or Scythians), from the steppes of Central Asia, who settled in western India ... भारत का प्रभाव भी जातिय, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से इस क्षेत्र पर बहुत गहरा रहा। बौद्ध धर्म का फैलाव इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण था और भारतीय चिह्न (जैसे कि स्वस्तिक, माथे पर बिंदियाँ, इत्यादि) यहाँ के कई पुरातात्त्विक स्थलों पर मिले हैं।History of Humanity: From the seventh century B.C. to the seventh century A.D. Siegfried J. de Laet, International Commission for a History of the Scientific and Cultural Development of Mankind युनेस्को, 1996 9789231028120 http://books.google.com/books?id=WGUz01yBumEC ... In Central Asia the introduction of Indian motifs, and even religious symbols like the trident of Siva with three faces, indicates the importance of southern influences ... 21 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20160408163840/https://books.google.com/books?id=WGUz01yBumEC 8 अप्रैल 2016 live
सन्दर्भ
2
श्रेणी:स्तेपी
श्रेणी:घासभूमियाँ
श्रेणी:यूरोप की घासभूमियाँ
श्रेणी:एशिया की घासभूमियाँ
श्रेणी:मध्य एशिया
श्रेणी:घास
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:पारिक्षेत्र