411 REFERENCE · Wikipedia
महादजी शिंदे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|महादजी शिंदे
महादजी शिंदे (अंग्रेज़ी: Mahadji Scindia; 1730 – 12 फ़रवरी 1794) मराठा साम्राज्य के एक प्रमुख सेनापति और ग्वालियर रियासत के शासक थे। वे सिंधिया वंश के संस्थापक राणोजी शिंदे के पुत्र थे।Sardesai G.S. New History of the Marathas https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.32141 1946
पानीपत का तृतीय युद्ध (1761) के बाद वे सिंधिया वंश के प्रमुख उत्तराधिकारी के रूप में उभरे और उत्तर भारत में मराठा शक्ति के पुनर्स्थापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।Grant Duff History of the Mahrattas https://archive.org/details/bub_gb_FKQ9AAAAMAAJ 1826
1768 के बाद महादजी शिंदे ने अपनी शक्ति को संगठित किया और पेशवा के समर्थन से उत्तर भारत में मराठा प्रभाव को पुनः स्थापित किया। उन्होंने 1771 में दिल्ली पर अधिकार कर शाह आलम द्वितीय को पुनः मुगल सिंहासन पर स्थापित किया।Jadunath Sarkar Fall of the Mughal Empire 1912
प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध (1775–1782) के दौरान उन्होंने नाना फड़नवीस के साथ मिलकर अंग्रेजों का विरोध किया। तालेगाँव (1779) में अंग्रेजों की पराजय के बाद उनकी प्रतिष्ठा और बढ़ी तथा सालबाई की संधि (1782) में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके पश्चात उन्होंने उत्तर भारत में अपनी स्थिति और सुदृढ़ की। 1783 में ग्वालियर पर अधिकार करने के बाद उन्होंने गोहद के शासक को पराजित किया। फ्रांसीसी अधिकारी बेनोइट दे बोइन (Benoît de Boigne) की सहायता से उन्होंने अपनी सेना को आधुनिक यूरोपीय शैली में संगठित किया।The House of Scindia H.B. Joshi 2000
मुगल सम्राट द्वारा उन्हें "वकील-ए-मुतलक" की उपाधि प्रदान की गई, जिससे वे मुगल प्रशासन के वास्तविक संरक्षक बन गए। 1788 में उन्होंने गुलाम कादिर को पराजित कर मुगल सम्राट की पुनर्स्थापना की।
1790 के दशक तक उनका प्रभाव नर्मदा से सतलज तक विस्तृत हो गया था। 1792 से 1794 के बीच वे पूना में रहे और मराठा संघ को पुनर्गठित करने का प्रयास किया, किन्तु आंतरिक मतभेदों के कारण यह पूर्णतः सफल नहीं हो सका।
12 फ़रवरी 1794 को उनका निधन हो गया।
महादजी शिंदे को एक कुशल सेनापति, दूरदर्शी राजनीतिज्ञ और मराठा शक्ति के पुनरुत्थान का प्रमुख आधार माना जाता है।Fall of the Mughal Empire 1933 https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.498764 Jadunath Sarkar
सन्दर्भ
सिंधिया राजवंश 12 फ़रवरी 1794
मानाजी राव सिंधिया
ग्वालियर के महाराजा 1768–1794
दौलत राव सिंधिया
श्रेणी:मराठा शासक
श्रेणी:ग्वालियर
श्रेणी:सिंधिया परिवार