Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एज ऑफ़ डाइनोसॉर्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एज ऑफ़ डाइनोसॉर्स जोसफ़ जे लॉसन हैंक वून रॉनी कॉक्स, ट्रीट विलियम्स, जोज़ रोज़ैट 2013 अमेरिका अंग्रेज़ी एज ऑफ़ डाइनोसॉर्स (अर्थ: डाइनासॉर्स का युग) 2013 की एक हॉलीवुड फ़िल्म है जिसमें रॉनी कॉक्स और ट्रीट विलियम्स मुख्य भूमिका में हैं। कथावस्तु जैनेटी-शार्प नाम की एक कम्पनी जो कि जले हुए लोगों को ठीक करने के लिए प्रख्यात है डाइनासोरों के डीऍनए से सम्बन्धित परिक्षण कर रही है जिसका उद्देश्य डाइनासोरों का प्रजनन कर उन्हें विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों के लिए बेचना है। कुछ डाइनासोरों का प्रजनन कर कम्पनी उन्हें कुछ सम्भावित खरीदारों के समक्ष कड़ी सुरक्षा के साथ प्रस्तुत करती है। सम्भावित खरीदारों और दर्शकों में अग्निशामक कर्मचारी गेब जैकब्स और उसकी बेटी जेड भी होते हैं। प्रस्तुतिकरण के दौरान कुछ डाइनासोर सुरक्षा प्रबन्धों को तोड़कर छूट जाते हैं और इस कारण वहाँ भगदड़ मच जाती है। कुछ दर्शकों पर छूट चुके डाइनासोर हमला भी करते है। भगदड़ के दौरान गेब और जेड अलग हो जाते हैं और इमारत को सील कर दिया जाता है ताकि डाइनासोर वहाँ से निकल ना सकें। इस दौरान पुलिस भी वहाँ आ जाती है। गेब और जेड एक कार में घटना स्थल से बचकर निकल जाते हैं। जिस इमारत में डाइनासोरों का प्रजनन किया जाता है वहाँ पर बिजली गुल हो जाती है जिस कारण बहुत सी प्रजनन सुविधाएँ भी खराब हो जाती हैं और प्रजननाधीन डाइनासरों के नमूने भी छूट जाते हैं। गेब और जेड भागते हुए एक शॉपिंग सैण्टर में पहुँचते हैं। इस दौरान शहर की सड़कों पर कोहराम मचा होता है और पुलिस डाइनासोरों को मारने के लिए उनपर गोलियाँ दागती है। जेड भागते हुए शॉपिंग सैण्टर की छत पर पहुँचती है और जस्टिन जो जैनेटी-शार्प का प्रमुख होता है और हैलीकॉप्टर में होता है से अपने पिता को बचाने के लिए सहायता माँगती है। जस्टिन को डाइनासोर मार देते हैं। गेब छलांग मारते हुए हैलीकॉप्टर में पहुँच जाता है लेकिन उसकी बेटी को एक उड़ने वाला डाइनासोर उड़ाकर हॉलीवुड चिह्न तक ले जाता है। गेब हैलीकॉप्टर में पीछा करता हुआ वहाँ तक पहुँचता है और अन्त में उस डाइनासोर को मार पाने में सफल होता है जो उसकी बेटी को उड़ा कर वहाँ तक लाया था। रेटिंग आईएमडीबी पर इस चलचित्र की रेटिंग 2.9/10 है। बाहरी कड़ियाँ आईएमडीबी पर एज ऑफ़ डाइनोसॉर्स श्रेणी:हॉलीवुड चलचित्र श्रेणी:विज्ञान-कल्पना चलचित्र