Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ए वॉक टू रिमेम्बर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

the book A Walk to Remember (novel) A Walk To Remember A Walk To Remember Poster.jpg Adam Shankman Denise Di NoviHunt Lowry Nicholas Sparks (novel)Karen Janszen (screenplay) Shane WestMandy Moore Mervyn Warren Julio Macat Emma E. Hickox Warner Bros. Pictures 2002 01 23 102 mins USA English $11,800,000 $47,494,916 ए वॉक टू रिमेम्बर 2002 में बनी एक रोमेंटिक फिल्म है, जो इसी नाम से 1999 में प्रकाशित निकोलस स्पार्क्स के रोमेंटिक उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म में पॉप गायिका मैंडी मूर और शेन वेस्ट ने अभिनय किया है। यह फिल्म वार्नर ब्रदर्स के लिए एडम शैंकमैन द्वारा निर्देशित, डेनिस डिनोवी और हंट लोवारी द्वारा निर्मित है। स्पार्क्स द्वारा लिखे गए उपन्यास की पृष्ठभूमि 1950 की है, जबकि फिल्म की पृष्ठभूमि 1990 के आखिरी चरण और 2000 के शुरुआती चरण की है। कथानक जब हाई स्कूल के एक साथी छात्र के साथ की गयी शरारत गंभीर हो जाती है तो उस लोकप्रिय मगर विद्रोही स्वभाव के लैनडन रोलिंस कार्टर (शेन वेस्ट) को स्कूल से निष्कासित कर देने की चेतावनी दी जाती है। सजा के तौर पर उसे स्कूल के बाद अनिवार्य रूप से विभिन्न गतिविधियों मसलन, गरीब बच्चों को ट्यूशन पढ़ना और ड्रामा क्लब के बसंतकालीन संगीत समारोह में भाग लेना था। यह सब करते हुए उसकी मुलाकात चुपचाप रहने वाली, किताबों में खोयी रहने वाली जैमी एलिजाबेथ सुलीवैन (मैंडी मूर) से होती है, जो चर्च के ही पादरी की एकमात्र बेटी है। इस लड़की को वह बहुत समय से जनता था पर इससे शायद ही कभी उसने बातचीत की हो. शारीरिक रूप से दोनों एक-दूसरे से बहुत करीब होने के बावजूद उनके भिन्न सामाजिक परिवेश ने उन्हें दुनिया के दो ध्रुवों का वासी बना दिया था। नाटक के लिए अपनी लाइनें याद करने में लैनडन को जब कुछ परेशानी पेश आती है तो वह जैमी से मदद मांगता. वह मदद के लिए सहमत भी हो जाती है, लेकिन इस वादे के साथ कि वह उससे प्यार न करने लगे. जैमी की अजीब बातों पर लैनडन को हंसी आती है, लेकिन उसे यह भी लगने लगता है कि जैमी ही वह लड़की है, जिसके प्रेम में वह कभी-न-कभी पड़ ही जाएगा. आखिकार लैनडन शहर की सबसे सुंदर और सबसे लोकप्रिय लड़की के करीब आ ही जाता है, क्योंकि अपने शर्मीले स्वभाव और पुराने फैशन के पहनावे के बीच वह एक अलग किस्म की लड़की थी। स्कूल के बाद लैनडन ने जैमी के साथ उसी के घर पर नाटक का अभ्यास शुरू किया। कुछ हद तक दोनों दोस्त बन गए, इस बीच लैनडन को पता चला कि जैमी अपने जीवन में क्या कुछ करना चाहती है, उसकी उसने एक इच्छा सूची बना रखी है; जिसमें एक टैटू बनाने और एक ही समय में दो जगह मौजूद रहने जैसी इच्छा शामिल है। एक दिन जैमी लैनडन के यहां पहुंच जाती है, जहां वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मटरगश्ती कर रहा था। जब जैमी लैनडन से पूछती है कि अगर वह चाहे तो वे दोनों दोपहर के समय नाटक का अभ्यास कर सकते हैं तो इसके जवाब में लैनडन उसकी खिल्ली उड़ते कहता है, "तुम्हारे सपनों में."यह सुनकर उसके दोस्त हंसने लगते हैं और लैनडन के खिल्ली उ़डाने से जैमी का चेहरा अपमान और शर्मिंदगी से भर जाता है। उसी दिन दोपहर के समय लैनडन जैमी के यहां इस उम्मीद के साथ पहुंचता है कि अब भी वह उसकी मदद करेगी. लेकिन जैमी ने दरवाजा तक खोलने से इनकार कर दिया. अंत में उसने दरवाजा खोला और व्यंग्य से कहा कि वे दोनों "गुप्त मित्र" हो सकते हैं। और जब लैनडन इस बात पर सहमत हो गया तो उसने दरवाजा उसके सामने ज़ोर से बंद कर दिया. अंततः लैनडन अपने आप ही स्क्रिप्ट याद करता है। नाटक के दौरान जैमी लैनडन समेत वहां उपस्थित सभी दर्शकों को अपनी सुंदरता और आवाज़ से हक्का बक्का कर देती है। नाटक के अंत में लैनडन जैमी को चूम लेता है, जबकि नाटक के पटकथा में ऐसा कुछ नहीं था। लैनडन जैमी के करीब आने कि कोशिश करता है, लेकिन वह बार-बार झटक देती है। लैनडन के दोस्तों द्वारा जैमी का भद्दा मजाक उडा़ने के बाद ही लैनडन को समझने को तैयार हुई. डीन और बेलिंडा (उसके वो दोस्त जिन्होंने मजाक उड़ाया था) को घूसे मारने के बाद वह जैमी को घर ले गया। दोनों के बीच एक रिश्ता पनपने लगा. लैनडन ने जैमी को अपने साथ डिनर पर चलने को कहा, लेकिन जवाब में उसने लैनडन के साथ डेट पर जाने से मना कर दिया. जैमी के साथ डेट पर जाने के लिए लैनडन इस कदर बेकरार था कि वह चर्च में उसके पिता के पास चला जाता है और जैमी को डिनर पर बाहर ले जाने की अनुमति मांगता है। लेकिन उसके पिता मना कर देते हैं। लैनडन जैमी के पिता से उस पर भरोसा करने के लिए कहता है। अंततः वे मान जाते हैं। लैनडन जैमी को बाहर डिनर पर ले जाता है और वहां उसके साथ डांस भी करता है। यह सब इससे पहले कभी उसने किसी के साथ नहीं किया था। इसके बाद लैनडन जैमी की इच्छा सूची की कुछ चीजों को पूरा करने में मदद करता है। एक यादगार डेट के तौर पर लैनडन जैमी को स्टेट लाइन ले गया। उसने बड़े ही जोश के साथ लाइन पर जैमी को दोनों पैर फैलाने के लिए कहा तो जैमी ने उससे पूछा कि वह यह क्या कर रहा है। इस पर लैनडन ने उसे बताया कि "ऐसा कर वह एक ही समय में दो जगहों पर उपस्थित है।" यह देख जैमी का चेहरा खुशी से चमक उठा. तभी उसे इस बात का ख्याल हुआ कि लैनडन ने उसके असंभव सपने को सच कर दिया. एक शाम लैनडन जैमी को टेलिस्कोप के जरिये उसके लिए एक स्टार खोजने के लिए कहता है। जैमी ने उससे पूछा वह स्टार क्यों खोज रहा है। जैमी उसे गले लगा लेती है और फुसफुसाते हुए पहली बार कहती है "मैं तुमसे प्यार करती हूं". एक शाम, आखिरकार जैमी लैनडन को बता देती है कि उसे लाइलाज ल्यूकेमिया है और उसने उपचार बंद कर दिया है। पहले तो लैनडन परेशान हो जाता है। जैमी उसे बताती है कि किस कारण उसने उसे पहले यह सब क्यों नहीं बताया, क्योंकि वह अपने जीवन का लुत्फ़ उठा रही है और बचे हुए समय का उपयोग कर रही है। लेकिन फिर लैनडन मिला और वह उसके साथ प्यार करने लगी. जैमी रूआंसा होकर कहती है "मैं भगवान से नाराज़ नहीं हूं" और वह वहां से चली जाती है। लैनडन अपने हृदय रोग विशेषज्ञ पिता के पास जाकर जैमी की मदद करने के लिए कहता है। उनके पिता थोड़ा हिचकते हैं, क्योंकि वे ल्यूकेमिया विशेषज्ञ नहीं हैं, फिर भी वे कहते हैं कि वे जैमी की जांच करना चाहते हैं और इससे पहले कि वे कुछ करें उसकी चिकित्सा के इतिहास के बारे में जान लेना चाहते हैं। लैनडन आवेश में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है। लैनडन और जैमी अगले दिन मिलते हैं। वह उसे गले लगाता है और उससे कहता है कि वह हमेशा उसके साथ है। जल्द ही, जैमी की बीमारी की खबर फ़ैल जाती है। लैनडन का सबसे अच्छा दोस्त एरिक, जो जैमी का मजाक उड़ाने में शामिल था, आता है और उससे माफ़ी मांगते हुए कहता है कि वह समझ नहीं पाया था। बाद में डीन और बेलिंडा भी आकर माफ़ी मांगते हैं। जब वह अपने पिता की बांहों में गिर पड़ती है, तब तक जैमी का कैंसर बदतर सिथिति में पहुंच जाता है। वह उसे अस्पताल ले जाते हैं, जहां उनकी मुलाक़ात लैनडन से होती है। लैनडन जैमी के पास ही बैठा रहता है, जब तक कि उसके पिता बाकायदा उसे जाने को मजबूर नहीं कर देते. जैमी के पिता बैठते हैं और उससे कहते हैं "अगर मैं तुम्हें बहुत करीब इसलिए रख, क्योंकि मैं तुम्हें ज्यादा दिनों तक जीवित रखना चाहता हूं." जैमी अपने पिता से कहती है कि वह उन्हें बहुत प्यार करती है। और वह रो पड़ती है। अगले दिन, लैनडन अस्पताल आता है और देखता है व्हील चेयर से जैमी वार्ड के बाहर जा रही है। वह जैमी से पूछता है कि क्या हुआ। जवाब में जैमी उसे उसके पिता द्वारा दी गयी मदद के लिए शुक्रिया कहती है। लैनडन जैमी के पिता से पूछता है कि ऐसा उसने क्यों कहा. वह उसे बताते हैं कि उसके पिता जैमी के इलाज के लिए निजी तौर पर घर पर देखभाल के लिए पैसे अदा कर रहे हैं। लैनडन दंग रह जाता है, सो वह रात में अपने पिता के दरवाज़े पर दस्तक देता है। उसके पिता अदंर बुलाते हैं। लैनडन फुसफुसाते हुए "धन्यवाद" कहता है और उसके पिता उसे गले से लगा लेते हैं। इस मामले में अपनी तमाम थकान और भय के कारण लैनडन अपने पिता की बाहों रोने लगता हैं। जैमी की अनेक इच्छाओं को पूरा करने में लैनडन लगा रहा, मसलन एक ऐसा टेलिस्कोप बनाने का काम, जिससे वह धूमकेतु को देख सके. जैमी के पिता ने, जिन्होंने पहले उसे स्वीकार नहीं किया था, इसमें उसकी मदद की. जैमी के उस टेलिस्कोप से धूमकेतु देखने के बाद, लैनडन के शादी का प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है। इस प्रक्रिया के जरिये लैनडन और जैमी ने प्रेम के स्वरुप के बारे में बहुत कुछ जाना.जैमी की मौत के साथ फिल्म समाप्त होती है, लेकिन उसी छोटे चैपल में उनकी शादी होने के बाद, जहां जैमी की मां का विवाह हुआ था, जैमी की इच्छा सूची में उसी चैपल में शादी की इच्छा सबसे ऊपर थी। जैमी की स्मृति के साथ लैनडन एक बेहतर इंसान बन जाता है और वह जैमी की ही तरह अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करता है। चार साल बाद लैनडन जैमी के पिता से जाकर मिलता है। यह स्पष्ट है कि जैमी ने उसे ध्यान केन्द्रित करने और एक अच्छा इंसान बनने में मदद की. उदाहरण के लिए, वह कॉलेज की पढ़ाई पूरी करके मेडिकल स्कूल में दाखिला ले लेता है, लेकिन जैमी से मिलने से पहले हाई स्कूल के बाद के जीवन के बारे में उसकी कोई योजना थी ही नहीं. उसने जैमी के पिता से कहा कि उसे इस बात का अफ़सोस है कि वह जैमी की मृत्यु से पहले 'कोई चमत्कार' देखने की उसकी इच्छा को पूरा नहीं कर पाया। उसके पिता ने जवाब में कहा, "उसने देखा. वो तुम हो." पृष्ठभूमि और निर्माण ए वॉक टू रिमेम्बर के लिए निकोलस स्पार्क्स की बहन डेनिएल स्पार्क्स लुईस प्रेरणा बनी, जिनकी मृत्यु सन 2000 में कैंसर से हुई. उनकी मृत्यु के बाद बर्लिन में दिए एक भाषण में लेखक ने माना कि "कई मायनों में जैमी सुलीवैन मेरी छोटी बहन थी।" उसके जीवन से यह कहानी प्रेरित है। डेनिएल की मुलाक़ात एक ऐसे व्यक्ति से हुई थी, जो उससे शादी करना चाहता था, "यह जानते हुए भी कि वह बीमार है और वह ज्यादा दिन नहीं जी पाएगी " Sparks Nicholas Nicholas Sparks (author) Background information on A Walk to Remember (from a speech given in Berlin, Germany for Heyne Verlag) 2000 http://www.nicholassparks.com/LearnMore.asp?MovieID=8# 2007-07-12 https://web.archive.org/web/20090903013918/http://www.nicholassparks.com/LearnMore.asp?MovieID=8 3 सितंबर 2009 dead पुस्तक और फिल्म दोनों ही डेनिएल लुईस स्पार्क्स को समर्पित हैं। इस मूवी को उत्तर कैरोलिना के विलमिंगटन में फिल्माया गया है। उसी समय वहां डिवाइन सीक्रेट्स ऑफ़ द या-या सिस्टरहुड (2002) और डावसंज क्रीक नामक टीवी शो की भी शूटिंग हो रही थी। डावसंज क्रीक (1998) के कई सेट का उपयोग इस फिल्म के लिए किया गया, खासकर स्कूल, अस्पताल और लैनडन के घर का. Adam Shankman "A Walk to Remember" DVD Commentary 2002 शूटिंग केवल 39 दिनों में समाप्त कर ली गयी, जबकि मैंडी मूर नाबालिग होने के कारण दिन में सिर्फ 10 घंटे ही काम कर पाती थी। डेरिल हन्ना ने एक भूरे रंग की विग लगायी थी उन गुलाबी बालों पर जो एक दूसरी फिल्म में उसने अपनी भूमिका निभाते हुए लगाया, वह शेन वेस्ट के बालों से काफी मेल खाती थी। हन्ना को भी कोलाजेन की समस्या है, जिससे उसके होंठ सूज जाते हैं। बहरहाल, फिल्म के अंत तक लक्षण कम हो जाते हैं। Shankman Adam Interview with Adam Shankman, Director of "A Walk to Remember" by Rebecca Murray and Fred Topel http://movies.about.com/library/weekly/aa010902c.htm 2007-08-27 https://web.archive.org/web/20090930001213/http://movies.about.com/library/weekly/aa010902c.htm 30 सितंबर 2009 live पात्र लैनडन रोलिंस कार्टर के चरित्र में शेन वेस्ट जैमी एलिजाबेथ सुलीवैन के चरित्र में मैंडी मूर रेवरेंड सुलीवैन के चरित्र में पीटर कोयोट सिंथिया कार्टर के चरित्र में डेरिल हन्ना बेलिंडा के चरित्र में लॉरेन जर्मन डीन के चरित्र में क्लायने क्रावफोर्ड ट्रैसी के चरित्र में पेज़ डे ला हुएर्ता एरिक के रूप में अल थॉम्पसन वाकर के रूप में जोनाथन पार्क्स जॉर्डन डॉ॰कार्टर के चरित्र में डेविड ली स्मिथ क्ले जीफरडेट के चरित्र में मैट लुत्ज अगवानी आम तौर पर आलोचकों ने फिल्म की नकारात्मक समीक्षा की. मनोरंजन साप्ताहिक ने फिल्म का नया नामकरण किया "ए वॉक टू फोरगेट" Kepnes Caroline Reviews — A Walk to Remember 2002-07-12 http://www.ew.com/ew/article/0, 305226,00.html 2007-07-12 अगस्त 2021 InternetArchiveBot और 92 पेशेवर समीक्षाओं में इसे 10 में से 4.1 नंबर ही मिले. "रोटन टोमेटोज" ने नंबरों का औसत निकला. Rotten Tomatoes — A Walk to Remember http://www.rottentomatoes.com/m/walk_to_remember/ 2007-07-12 https://web.archive.org/web/20100118154637/http://www.rottentomatoes.com/m/walk_to_remember/ 18 जनवरी 2010 live हालांकि, ए वॉक टू रिमेम्बर का ईसाई समुदाय में इसके नैतिक मूल्यों के कारण गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एक समीक्षक ने फिल्म की प्रशंसा में कहा "मुख्य पात्र को मनोरोगी या पवित्रता की मूर्ति दिखाए बिना एक ईसाई के रूप में दर्शाया गया है।" Overstreet Jeffrey A Walk to Remember Christianity Today January 23, 2002 http://www.christianitytoday.com/movies/reviews/walktoremember.html 23 दिसंबर 2009 https://web.archive.org/web/20080503054047/http://www.christianitytoday.com/movies/reviews/walktoremember.html 3 मई 2008 live रोजर एबर्ट ने बेहतरीन अभिनय के लिए मैंडी मूर और शेन वेस्ट की सराहना की. Ebert Roger Roger Ebert A Walk to Remember 2002-01-25 http://rogerebert.suntimes.com/apps/pbcs.dll/article?AID=/20020125/REVIEWS/201250306/1023 2007-07-12 https://web.archive.org/web/20121007211307/http://rogerebert.suntimes.com/apps/pbcs.dll/article?AID=%2F20020125%2FREVIEWS%2F201250306%2F1023 7 अक्तूबर 2012 live समीक्षकों द्वारा सराहना नहीं मिलने के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस में ठीक-ठाक सफलता मिली. अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका में इसने 41,281,092 डॉलर की कमाई की और एशिया में भी इसने थोड़ी-बहुत कमाई कर ली.A Walk to Remember at Hollywood.com http://www.hollywood.com/movie/A_Walk_to_Remember/420885 2007-07-12 https://archive.today/20121209051020/http://www.hollywood.com/movie/A_Walk_to_Remember/420885 9 दिसंबर 2012 live दुनिया भर से इसने 47,494,916 डॉलर का कुल राजस्व प्राप्त किया। वर्षसमारोहश्रेणीपरिणाम2002MTV मूवी अवार्ड्समहिलाओं के खास प्रदर्शन मैंडी मूर ने यह जीता 2002टीन च्वाइस अवार्ड्सफिल्म - अभिनेत्री द्वारा किया गया बेहतरीन प्रदर्शन मैंडी मूर ने यह जीता 2002टीन च्वाइस अवार्ड्सफिल्म - च्वाइस कैमेस्ट्री (मूर/वेस्ट)जीता 2002टीन च्वाइस अवार्ड्सफिल्म - च्वाइस एक्ट्रेस, ड्रामा/ एक्शन एडवेंचर मैंडी मूर नामांकित (नेटली पोर्टमेन से पराजित) मूर ने साथी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पियर्स को, जो क्रॉसरोड्स की अभिनेत्री हैं, को टीन च्वाइस अवार्ड में हरा दिया. मूर "फिल्म-च्वाइस एक्ट्रेस, ड्रामा/एक्शन एडवेंचर" के लिए भी नामांकित हुई लेकिन स्टार वार्स एपिसोड II: अटैक ऑफ़ ऑफ द क्लोन्स में अपनी भूमिका के लिए नेटली पोर्टमेन को यह अवार्ड मिला. MTV मूवी पुरस्कार समारोह में मूर को फिल्म में अपनी तगडी़ भूमिका के लिए अवार्ड मिला. ध्वनि (साउंडट्रैक) फिल्म के साउंडट्रैक में पांच गाने हैं, जो मैंडी मूर तथा स्विचफ़ुट, राचेल लम्पा और अन्य कई और लोगों द्वारा गाये गए हैं। मुख्य गाना "क्राई" मूलतः मूर के दूसरे स्टूडियो एल्बम मैंडी मूर में जारी हुआ था। साउंडट्रैक में फिल्म में मूर द्वारा गाये संस्करण सहित स्विचफ़ुट के "ओनली होप" गीत के दो संस्करण भी शामिल है। मैंडी मूर के प्रबंधक जॉन लेशय ने ए वॉक टू रिमेम्बर के म्यूज़िक सुपरवाइज़र स्विच फ़ुट के "इंस्टेंट्ली वांटेड" के संगीत को सुनकर उन्हें फिल्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा बताया. वे बाद में स्विचफ़ुट के प्रबंधक बन गये। Switchfoot Featured in A Walk To Remember 2002-01-21 http://www.christianitytoday.com/music/interviews/switchfootmovie-0102.html 2007-07-12 https://web.archive.org/web/20080412165632/http://www.christianitytoday.com/music/interviews/switchfootmovie-0102.html 12 अप्रैल 2008 live जब उनसे इस फिल्म में काम करने के लिए संपर्क किया गया, तब मूर या उनके संगीत से वो बैंड अपरिचित था (एक पॉप स्टार के रूप में उनके द्वारा कई हिट देने के बावजूद). ए वॉक टू रिमेम्बर के साथ जुड़ने से पहले स्विचफ़ुट अपने जन्मस्थान सैन डिएगो तथा ही उनके पैतृक सैन डिएगो और समकालीन ईसाई संगीत हलकों में ही पहचाने जाते थे। लेकिन इस फिल्म के बाद एक डबल प्लैटिनम एलबम के साथ वे मुख्यधारा में जाने जाने लगे. द ब्यूटीफुल लेटडाउन नामक एल्बम में मिंट टू लिव और डेयर यू टू मूव जैसे हिट गीत शामिल हैं। ट्रैक सूची: "डेयर यू टू मूव" -स्विचफ़ुट "क्राई" - मैंडी मूर "समडे वी'विल नो" - मैंडी मूर, जॉन फोरमैन "डांसिंग इन द मूनलाइट" - 2001 रीमिक्स टॉप लोडर "लर्निंग टू ब्रेद " - स्विचफ़ुट "ओनली होप" - मैंडी मूर "इट्स गोना बी लव" - मैंडी मूर "यू" - स्विचफूट "इफ यू बीलीव" - राचेल लम्पा "नो वन" - कोल्ड "सो व्हाट डस इट मीन?" - वेस्ट, गोउल्ड और फिट्जगेराल्ड "मदर, वी जस्ट कांट गेट एनफ " - न्यू रेडिकल्स "कैनोन्बल" - दी ब्रीडर्स "फ्राईडे ऑन माई माइंड" - नोगी "एमटी स्पेस" - फ्यूल "ओनली होप" - स्विचफ़ुट फिल्म में संगीत की सूचीएंड क्रेडिट्स, "ए वॉक टू रिमेम्बर", 2002 कैनोन्बल - किम डील द्वारा लिखित, दी ब्रीडर्स द्वारा गाया गया "सो व्हाट डस इट मीन?" - शेन द्वारा रचित और वेस्ट, गोउल्ड तथा फिट्जगेराल्ड द्वारा गाया गया "एमटी स्पेस" - कार्ल विलियम बेल द्वारा रचित और फ्यूल द्वारा गाया गया लाइटहाउस - जेरल विन्स ग्रे और पर्सी ई.ग्रे जूनियर द्वारा लिखित, मैंडी मूर द्वारा गाया गया "फ्राईडे ऑन माई माइंड" - हैरी वैनडा और जॉर्ज यंग द्वारा रचित, नोगी द्वारा गाया गया एनीथिंग यू वांट - जेफरी कार्डोनी और पैट्रिक हौलीहन द्वारा रचित और स्काईकॉप्टर 9 द्वारा गाया गया नंब इन बोथ लिप्स - ऑस्टिन रेनॉल्ड्स, जिम समनेर और डेव जे द्वारा रचित, सोल होलिगन द्वारा गाया गया टैपवाटर - रॉब बसिले, ब्रेट काने, लेवोन सुल्तानियन, जेसन रैडफोर्ड और क्रिश्चियन हेरनंडेज द्वारा रचित, वनसिडेजेरो द्वारा द्वारा गाया गया इफ यू बीलिव - गे रोचे और शेली पे‍केन द्वारा रचित और रचेल लंपा द्वारा गाया गया नो मर्सी – डेविड फॉस्टर, ब्रैन जे. ग्रिलो, मिचेल हेटले और डेरिक ओ’ब्रेयन द्वारा रचित और एक्ट्रा फैंसी द्वारा गाया गया नो वन - टेरी पी.बैसामो, स्टीफेन डी.हेज, जेरेमी डी.मार्शल, सैम्युल एलेन मैककैंडलेस और रोनाल्ड वार्ड जूनियर द्वारा रचित और कोल्ड द्वारा गाया गया एनफ – मैथ्यू हागर द्वारा लिखा और गाया गया मदर, वी जस्ट कांट गेट एनफ – ग्रेज एलेक्जेंडर द्वारा लिखा और न्यू रैडिकल्स द्वारा गाया ओनली होप – जोनाथन मार्क फोरमैन द्वारा लिखा और मैंडी मूर द्वारा गाया गया गेट योर फ्रेक ऑन – मैसी इलियट और टीम मोसले द्वारा लिखित और मैसी इलियट द्वारा गाया गया फ्लड – डेनियल पॉल हैसेलटीन, चार्ल्स डैनियल लोवेल, स्टीफेन डैनियल मैसोन और मैथ्यू थॉम्पसन ऑडमार्क द्वारा रचित और जार्स ऑफ क्ले द्वारा गाया गया डांसिंग इन द मूनलाइट – शेरमैन केली द्वारा रचित और टॉपलोडर द्वारा गाया गया समडे वी’विल नो – ग्रेज एलेक्जेंडर, डैनियले ए. ब्रिसेबोइस और डेब्रा हॉलैंड द्वारा लिखित तथा मैंडी मूर और जोनाथन फोरमैन द्वारा गाया गया लर्निंग टू ब्रिद – जोनाथन माकर् फोरमैन द्वारा लिखित, स्वीचफूट द्वारा गाया गया ऑल मिक्स अप – निकोलस लॉफटॉन हैक्सम और डगलस विंसेंट मार्टीनेज द्वारा रचित, 311 द्वारा गाया गया डेयर यू टू मूव – जोनाथन मार्क फोरमैन द्वारा लिखित, स्वीचफूट द्वारा गाया गया यू – जोनाथन मार्क फोरमैन द्वारा रचित, स्वीचफूट द्वारा गाया गया इट्‍स गोना बी लव – एंटोनी मिचेल ब्रूनो और थॉम्पसन वी. बायेरनेस द्वारा रचित, मैंडी मूर द्वारा गाया गया ओनली होप – जोनाथन मार्क फोरमैन द्वारा रचित, स्वीचफूट द्वारा गाया गया क्राई – जे रेनाल्ड द्वारा लिखित, मैंडी मूर द्वारा गाया गया उपन्यास की तुलना हालांकि निकोलस स्पार्क्स द्वारा लिखित उपन्यास से कई समानताएं हैं, लेकिन कई परिवर्तन किए गए हैं। अपनी निजी वेबसाइट में स्पार्क्स ने इन फर्क के पीछे के निर्णय की व्याख्या की हैं। उदाहरण के लिए उन्होंने और निर्माता ने फैसला किया कि 1950 के दशक के बजाय 1990 के दशक के सेट लगाये जायें ताकि कहानी को अपडेट किया जा सके. उन्हें यह आशंका थी कि फिल्म के 50 के दशक के सेट किशोरों को आकर्षित करने में असफल होंगे. "उनकी दिलचस्पी के लिए," वे लिखते हैं, "हमें कहानी को और समकालीन बनाना था।" अद्यतन को विश्वसनीय बनाने के लिए लैनडन की धृष्टताओं और व्यवहार को उपन्यास की तुलना में और बुरा बनाना पड़ा. स्पार्क्स लिखते हैं, "1950 के दशक में किशोर लड़कों के व्यवहार को जरा हल्की "बेअदबी" माना जाता था, जबकि 1990 के दशक में किशोर लड़कों के व्यवहार को पूरी 'बेअदबी'" समझा गया। स्पार्क्स और निर्माता ने उस नाटक को भी बदल दिया, जिसमें लैनडन और जैमी हिस्सा लेते हैं। उपन्यास में हेग्बर्ट ने एक क्रिसमस नाटक लिखा, जिसमें यह दिखाया गया कि एक बार उसने एक पिता के रूप में कितना संघर्ष किया था। उप-प्लाट दिखा कि वह संघर्ष से उबरने में कैसे कामयाब हुआ, लेकिन समय की कमी के कारण फिल्म में इसे शामिल नहीं किया जा सका. स्पार्क्स को इस बात कि चिता थी कि जिन लोगों ने किताब नहीं पढ़ी, वे हेग्बर्ट के संबंध में यह सवाल उठाएंगे कि क्या वह एक अच्छा पिता था", वे कहते हैं कि "क्योंकि वे एक अच्छे पिता है और इसलिए हम इस सवाल को और अधिक खींचना नहीं चाहतें, इसलिए हमने मुद्दे को ही बदल दिया. Sparks Nicholas Nicholas Sparks (author) Nicholas Sparks on the Movie Adaptation of A Walk to Remember http://www.nicholassparks.com/Novels/AWalkToRemember/Movie.html 2007-07-12 https://web.archive.org/web/20080914122748/http://nicholassparks.com/Novels/AWalkToRemember/Movie.html 14 सितंबर 2008 dead उपन्यास और फिल्म एक महत्वपूर्ण अंतर यह है कि उपन्यास के अंत में इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि जैमी मर जाती है या नहीं जबकि 1950 के दशक में कैंसर से मौत निश्चित थी। स्पार्क्स का कहना है कि उनहोंने जब किताब लिखी तब उन्हें पता था कि वह मर जाएगी, बावजूद इसके "जैमी सुलीवैन को प्यार हो गया" और इसलिए मुझे यह "समाधान बेहतर लगा कि इस बिंदु पर अपनी बहन के प्रति मेरे मन में जो भावना थी उसे व्यक्त के दिया जाय, इसलिए मैंने यह उम्मीद बनाये रखा कि वह जीवित है". Sparks Nicholas Nicholas Sparks (author) FAQ on A Walk to Remember - Did Jamie Die? http://www.nicholassparks.com/Novels/AWalkToRemember/FAQ.html#1 2007-07-12 https://web.archive.org/web/20080416040410/http://www.nicholassparks.com/Novels/AWalkToRemember/FAQ.html#1 16 अप्रैल 2008 dead उपन्यास में लैनडन के पिता कांग्रेस (संसद) सदस्य हैं, लेकिन इस फिल्म में वह एक हृदय रोग विशेषज्ञ हैं, जो जैमी को उसकी बीमारी में मदद करते हैं। अपने कैरियर के कारण, उनके पास पर्याप्त धन है जिससे वे जैमी की घर पर चिकित्सा करवा सकते हैं। छोटे फर्क भी हैं, जैसे कि जैमी फिल्म में जब लैनडन को उसकी मां की किताब देती है तो कहती हैं, "चिंता मत करो, यह बाइबल नहीं है". उपन्यास में जैमी उसे उसकी मां की बाइबिल देती है, जिसमें उनके पसंदीदा अंश रेखांकित हैं। उपन्यास में, लैनडन जैमी के कहने पर स्कूल के नाटक में हिस्सा लेता है, जबकि फिल्म में उसे ऐसा करने को बाध्य किया जाता है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक साइट 0281358 A Walk to Remember 2059132 A Walk to Remember रोटन टोमेटोज पर "ए वॉक टू रिमेम्बर" द "ए वॉक टू रिमेम्बर" फैन्लिस्टिंग https://web.archive.org/web/20181127153427/http://awalk-to-remember.narod.ru/ "ए वॉक टू रिमेम्बर साईट" श्रेणी:2002 फिल्म श्रेणी:1998 उपन्यास श्रेणी:अमेरिकी नाटक फिल्म श्रेणी:किशोरी रोमांस फिल्म श्रेणी:आनेवाली फिल्म श्रेणी:उत्तरी केरोलिना में फिल्म सेट श्रेणी:उत्तरी केरोलिना में फिल्म शोट श्रेणी:रोमांटिक फिल्म का नाटक श्रेणी:उत्तर कैरोलिना में उपन्यास श्रेणी:वर्ष 2000 के नाटक फिल्म श्रेणी:तीन फिल्म श्रेणी:रोमांस की फिल्म श्रेणी:गूगल परियोजना