411 REFERENCE · Wikipedia
बंदर मेलाका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बंदर मेलाका Malacca Cityبندارايا ملاک बंदर मेलाका Malaysia 2 12 20.49 N 102 15 22.09 E मलेशिया में स्थिति मेलाका राज्य, मलेशिया ४,८४,८८५ २०१० मलय
बंदर मेलाका या मेलाका शहर या मलक्का शहर मलेशिया के मेलाका राज्य की राजधानी है और मलक्का जलसन्धि पर स्थित एक बंदरगाह है। इसकी स्थापना १४वीं शताब्दी में सिंगापुर के अंतिम राजा, परमेश्वर, ने की थी जिनके पूर्व राज्य सिंगापुर पर मजापहित साम्राज्य ने सन् १३९८ में आक्रमण किया था। इसके बाद राजा परमेश्वर ने मलय प्रायद्वीप पर आकर सन् १४०२ में एक नए शहर व राज्य की स्थापना करी जो आज का बंदर मेलाका है। द्वितीय विश्वयुद्ध में इसपर जापानियों का अधिकार बन गया और १९५१ में यह नये स्वतंत्र हुए मलय गण्तंत्र का भाग बन गया। प्राचीन काल से ही भारत तथा चीन से इसका व्यापारिक संबंध है पर इसकी अत्यधिक वृद्धि अंग्रेजों के आने के बाद ही हुई।Ahmad Sarji, Abdul Hamid (2011), The Encyclopedia of Malaysia - The Rulers of Malaysia 16, Editions Didier Millet, ISBN 978-981-3018-54-9
नवीन बंदर मेलाका में अब भी पुर्तगाली और हॉलैंड वासियों के प्राचीन भवनों के ध्वंसावशेष मिलते हैं। यह पूर्वी एशिया का सबसे महत्वूपर्ण तथा बड़ा औद्योगिक केंद्र है। इसके पृष्ठप्रदेश में भूमध्यरेखीय सघन सदाबहार वन पाए जाते हैं। तटीय भागों में पश्चिम की ओर मैंग्रोव जाति के वृक्ष अधिक पाए जाते हैं। यहाँ का मुख्य उद्यम कृषि है। यहाँ के निवासी, रबर, धान, नारियल, अनन्नास तथा गरम मसालों की खेती करते हैं। इस बंदरगाह से रबर, नारियल, चावल तथा गरम मसालों का निर्यात होता है।
मलय जलडमरूमध्य
सुमात्रा तथा मलय प्रायद्वीप को एक दूसरे से अलग करनेवाला एक जलडमरूमध्य है जो दक्षिण चीन सागर तथा हिन्द महासागर को आपस में मिलाता है। इस जलसंधि की लंबाई 500 मील तथा चौड़ाई 25 मील से 100 मील तक है। इसके दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित एक छोटे द्वीप पर सिंगापुर स्थित है। इस जलसंधि के द्वारा संसार का सबसे अधिक माल आता जाता है।M.C. Ricklefs; Bruce Lockhart; Albert Lau; Portia Reyes; Maitrii Aung-Thwin (19 November 2010). A New History of Southeast Asia https://web.archive.org/web/20160617191604/https://books.google.com/books?id=bescBQAAQBAJ&pg=PA150 17 जून 2016 . Palgrave Macmillan. ISBN 978-1-137-01554-9.
बाहरी कड़ियाँ
Melaka Malacca
Official Melaka Tourism Action Council website
Official Malacca government website
Malacca Hotel Directory
Malacca Tourist Attraction
Cruiserlog Wiki - Sailing Cruiser's Guideजून 2020 InternetArchiveBot
Encyclopaedia Britannica, Strait of Malacca - full access article
WorldStatesmen Malay states
Littoral states move closer for Strait of Malacca security Article about security in Strait of Malacca
WWF-Malaysia's Hawksbill Turtles Satellite Telemetry Website WWF-Malaysia's website featuring the journey of two satellite tracked hawksbill turtles and other information about hawksbill turtles in the region of Malacca, Malaysia.
सन्दर्भ
श्रेणी:मलेशिया
श्रेणी:मेलाका राज्य
श्रेणी:मलेशिया के आबाद स्थान