411 REFERENCE · Wikipedia
मारियाना द्वीपसमूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मारियाना द्वीपसमूहMariana Islands प्रशान्त महासागर 22px संयुक्त राज्य अमेरिका 22px गुआम, 22px उत्तरी मारियाना द्वीप Map Mariana Islands volcanoes.gif मारियाना द्वीपसमूह
मारियाना द्वीपसमूह प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक अर्धचन्द्र आकार का द्वीपसमूह है जिसके द्वीप १५ समुद्री ज्वालामुखियों के वे शिखर हैं जो समुद्रतल से ऊपर उभर आए हैं। इनमें से अधिकतर ज्वालामुखी सुप्त हैं। यह द्वीपसमूह जापान से पूर्व-दक्षिणपूर्व, हवाई से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, नया गिनी से उत्तर और फ़िलिपीन्ज़ से पूर्व में हैं और फ़िलिपीन सागर की पूर्वी सीमा परिभाषित करते हैं। यह माइक्रोनीशिया क्षेत्र का भाग माने जाते हैं। इस पूरे द्वीपसमूह पर संयुक्त राज्य अमेरिका का अधिकार है और प्रशासनिक रूप से इसे दो भागों में बाँटा गया है: उत्तरी मारियाना द्वीप और द्वीपसमूह के दक्षिणी अंत पर गुआम क्षेत्र।Vanessa Warheit, "The Insular Empire: America in the Mariana Islands https://web.archive.org/web/20170904174335/http://theinsularempire.com/ 4 सितंबर 2017 ," PBS (documentary). Accessed June 2012. तीनियन और साइपैन उत्तरी मारियाना द्वीपों के मुख्य द्वीप हैं और ऐतिहासिक अवशेषों से पता चलता है कि तीनियन पूरे द्वीपसमूह का पहला द्वीप था जहाँ मानवों का डेरा डला।Zotomayor, Alexie Villegas (11 Mar 2013). "Archaeologist says migration to Marianas longest ocean-crossing in human history https://web.archive.org/web/20170316215811/http://www.mvariety.com/cnmi/cnmi-news/local/54274-archaeologist-says-migration-to-marianas-longest-ocean-crossing-in-human-history 16 मार्च 2017 ". Marianas Variety.
इन्हें भी देखें
उत्तरी मारियाना द्वीप
गुआम
माइक्रोनीशिया
फ़िलिपीन सागर
सन्दर्भ
*
श्रेणी:विभाजित क्षेत्र
श्रेणी:माइक्रोनीशिया
श्रेणी:भूतपूर्व स्पेनी उपनिवेश