411 REFERENCE · Wikipedia
रिचर्ड हैडली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सर् रिचर्ड हैडली (Richard Hadlee; जन्म 3 जुलाई 1951) न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट के इतिहास में महानतम तेज गेंदबाज और आलराउंडर में से एक माना जाता है। 1973 से 1990 तक चले अपने करियर में वो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिये अमूल्य स्तंभ थे। वो अपने समय के चार महान आलराउंडरों में से एक थे (अन्य थे कपिल देव, इमरान ख़ान और इयान बॉथम)। टेस्ट जीतों में 150 विकेट लेने वाले में उनकी गेंदबाजी औसत सबसे कम है।The complete fast bowler and more पूर्ण तेज गेंदबाज और उससे अधिक http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/464688.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो 25 जनवरी 2017 en https://web.archive.org/web/20170202181602/http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/464688.html 2 फ़रवरी 2017 live
रिचर्ड ने 86 टेस्ट में 22.29 कि औसत से 431 विकेट लिये। जिसमें 36 बार पारी में पाँच विकेट (उस समय रिकॉर्ड, सिर्फ शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन ने इस रिकॉर्ड को पार किया है) और 9 बार मैच में 10 विकेट लिये। उनके पास लगभग 5 साल तक टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने का कीर्तिमान रहा। उन्होंने 2 शतक के साथ 3,124 रन भी बनाए। 115 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में उन्होने 1,751 रन बनाए और 21.56 की औसत से 158 विकेट लिये।
इन्हें भी देखें
मार्टिन क्रो
क्रिकेट
सन्दर्भ
श्रेणी:न्यूज़ीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:1951 में जन्मे लोग
श्रेणी:न्यूज़ीलैंड के वनडे क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:जीवित लोग
इनकी ही याद मे New Zealand cricket, sir Richard hadlee medal देती हैं