Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यांगून

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फरवरी २०२१ right|thumb|300px|रंगून का रेलवे स्टेशन यांगून म्यानमार देश की पुरानी राजधानी है। इसका पुराना नाम रंगून था। (आधुनिक बर्मी में 'र' के स्थान पर 'य' का उच्चारण होता है।)। बहादुर शाह ज़फ़र यहीं दफ़न हैं। आजाद हिन्द फौज जिसके सर्वोच्च कमाण्डर नेताजी सुभाषचंद्र बोस थे उस फौज का मुख्यालय यहीं था। रंगून दक्षिणी वर्मा के मध्यवर्ती भाग में, रंगून नदी के किनारे, मर्तबान की खाड़ी तथा इरावदी नदी के मुहाने से ३० किमी उत्तर, सागरतल से केवल २० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह बर्मा की राजधानी, सबसे बड़ा नगर तथा प्रमुख बंदरगाह है। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा १०० इंच होती है। समीपवर्ती क्षेत्र में धान की कृषि अधिक होती है। बंदरगाह से चावल, टीक तथा अन्य लकड़ियाँ, खालें, पेट्रोलियम से निर्मित पदार्थ तथा चाँदी, सीसा, जस्ता, ताँबे की वस्तुओं का निर्यात होता है। वायुमार्ग, नदीमार्ग तथा रेलमार्ग यातायात के प्रमुख साधन हैं। विद्युत् संस्थान, रेशमी एवं ऊनी कपड़े, लकड़ी चिराई का काम, रेलवे के सामान, जलयाननिर्माण तथा मत्स्य उद्योग में काफी उन्नति हो गई है। यहाँ पर सभी आधुनिक वस्तुएँ जैसे बड़े बड़े होटल, सिनेमाघर, भंडार (storage), पगोडा, गिरजाघर, पार्क, वनस्पतिक उद्यान, अजायबघर तथा विश्वविद्यालय आदि हैं। यहाँ की सबसे प्रमुख इमारत श्वेड्रैगन पगोडा है, जो सागरतल से १६८ फुट की ऊँचाई पर बना है। यह पगोडा ३६८ फुट ऊँचा, ९०० फुट लंबा तथा ६८५ फुट चौड़ा है तथा इसके ऊपर सोने की पन्नी चढ़ी हुई है। नगर को युद्ध तथा ज्वालामुखी से काफी हानि पहुँचती हैं। चित्रावली 212 2 Image:Shwedagon-Pano.jpg Shwedagon Pagoda Image:Sule Pagoda Yangon Burma.JPG Sule Pagoda Image:Yangoon-south.jpg Downtown Yangon, facing Sule Pagoda and Hlaing River Image:Sule-Pagoda by-Night.jpg Downtown Yangon by Night Image:Karaweik-Palace.JPG Karaweik Palace on Kandawgyi Lake Image:Ngatatgyibuddhayangon.jpg Ngahtatgyi Buddha image Image:DSC03791.JPG Downtown Yangon in the Evening Image:DSC04000.JPG Central Yangon Image:YangonRiverJetty.JPG Yangon River Jetty Image:Yangoncityhall169.jpg Yangon City Hall seen from Mahabandula Park Image:DowntownYangon.jpg Buildings in downtown Yangon Image:Ngatatgyibuddhayangon.jpg Five Level Pagoda Image:ygndowntflats.jpg Downtown flats Image:Jewellery Market, Yangon, Myanmar.jpg A Jewellery Market Image:01-yangon-calles-d02.jpg A downtown market Image:Thingyan, Yangon, Myanmar 1.jpg Thingyan, Burmese New Year Image:Myanmar-Yangon-Independence Monument in Mahabandoola park.jpg The Independence Monument Image:Sakura Tower, Yangon, Myanmar.jpg Sakura Tower Image:6BTT.JPG Basic Education High School 6 Botataung Image:High Court, Yangon, Myanmar.jpg Yangon High Court श्रेणी:बर्मा के आबाद स्थान श्रेणी:म्यान्मार श्रेणी:यांगोन मण्डल