411 REFERENCE · Wikipedia
लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज (एल ए आई)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज (एल.ए.आई.). लोहिया समूह का विद्युतीय वाहन निर्माण विभाग है। सन् १९७६ में मुरादाबाद में स्थापित लोहिया समूह का कारोबार भारत समेत विदेशों में फैला हुआ है, आज इस कंपनी वार्षिक राजस्व ५०० करोड़ रूपयों का है। लोहिया समूह के तहत लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज की शुरूआत वर्ष २००७ में हुई।
परिचय
लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज की काशीपुर (उत्तराखंड) में नए जमाने की तकनीकों से युक्त निर्माण इकाई है जहाँ पर उच्च तकनीक वाले विद्युतीय दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों का निर्माण किया जाता है। जर्मन तकनीक से विकसित इस कारखाने में दो किस्मों के विद्युतीय स्कूटर तैयार किए जाते हैं- फेम और ओमा। ये दोनों स्कूटर देखभाल की आवश्यकता से लगभग मुक्त हैं। इनमें कोई गियर, इंजिन, बैल्ट या चेन ड्राइव नहीं है, इनसे कोई उत्सर्जन नहीं होता, प्रदूषण नहीं होता ये इलैक्ट्रॉनिक स्टार्ट व ऐक्सीलिरेटर युक्त हैं इन सब खासियतों के अलावा ये स्कूटर केन्द्रीय वाहन पंजीकरण कानून के तहत भी नहीं आते हैं क्योंकि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ए.आए.ए.आई) ने इस प्रकार के वाहनों को ऐसी आवश्यकताओं से छूट दिलायी है। इन्हें चलाने के लिए किसी पंजीकरण या लाइसेंस की आवश्यकता भी नही होती।
उत्तराखंड के काशीपुर में स्थित कंपनी की निर्माण इकाई में हर साल २ लाख वाहन उत्पादित करने की क्षमता है। इस वित्तीय वर्ष में कंपनी ने अपने लिए २०,००० से अधिक इलैक्ट्रिक बाइक बेचने का लक्ष्य रखा है और अगले साल इस लक्ष्य को बढ़ाकर एक लाख इकाई कर दिया जाएगा। कंपनी तत्परता के साथ पड़ोसी देशों में अपने उत्पादों को निर्यात करने की संभावनाएं भी तलाश कर‘ रही है।
श्रेणी:भारतीय कंपनियाँ