411 REFERENCE · Wikipedia
दस्ता (पकड़)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|इस हथौड़े पर रबड़ का दस्ता लगा है
thumb|220px|एक द्वार का दस्ता
दस्ता या हत्था या हैंडल (अंग्रेज़ी: handle) किसी औज़ार या अन्य वस्तु से जुड़ा ऐसा हिस्सा होता है जिस से उस चीज़ को हाथ द्वारा पकड़ा जा सके। अक्सर दस्ता किसी ऐसी सामग्री से बना या ढका हुआ होता है जो पकड़ी जाने वाली वस्तु से अलग होता है ताकि दस्ता पकड़ने पर हाथ को चोट न लगे और कष्ट न हो।Allied Chambers transliterated Hindi-Hindi-English dictionary https://web.archive.org/web/20150405162454/http://books.google.com/books?id=_kWROaer5UsC 5 अप्रैल 2015 , Dick F. Plukker, R. Veldhuijzen van Zanten, pp. 170, Allied Publishers, 1993, ISBN 9788186062104, ... dasta दस्ता (m) ... handle; haft; sleeve hafting ...पॉकेट हिंदी शब्दकोश, डॉ विरेन्द्रनाथ मण्डल, pp. १०५, ईशान प्रकाशन, २००८, ISBN 9788189444044, ... दस्ता पु. १. बर्ट, हत्था २. टुकड़ी ३. २४ कागज़ का समूह ...
शब्दोत्पत्ति
'दस्ता' शब्द वैसे तो मूल रूप से फ़ारसी के 'दस्त' शब्द से उत्पन्न समझा जाता है जिसका अर्थ 'हाथ' होता है लेकिन इस शब्द की संस्कृत में भी गहरी सजातीय जड़े हैं जो उत्तर भारत की सभी भाषाओँ की पूर्वज प्राचीन आदिम हिन्द-ईरानी भाषा तक पहुँचती हैं। संस्कृत में इसका सजातीय शब्द 'हस्त' है, जिससे 'हाथ' और 'हस्ताक्षर' जैसे कई शब्द उत्पन्न हुए हैं। इसी प्रकार हिन्दी में 'दस्त' से उत्पन्न 'दस्तक', 'दस्ताना', 'गुलदस्ता' जैसे कई आर्य-सजातीय शब्द प्रचलित हैं।Shahidulla Presentation, Muhammad Shahidullah, Linguistic Research Group of Pakistan, 1966, ... Indo- European *ghasta, Sanskrit hasta, Old Iranian (as in Avestan) zasta, but Old Persian dasta, Modern Persian dast ' hand' ...
इन्हें भी देखें
चाकू
सन्दर्भ
2
श्रेणी:काटने के औज़ार
श्रेणी:हाथ के औज़ार
श्रेणी:औज़ार