Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कालीन चित्रकारी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|सन् 1495–1505, न्यूयॉर्क शहर में निर्मित द हंट ऑफ़ द यूनिकॉर्न, द यूनिकॉर्न इज़ फाउंड, "द क्लॉइस्टर्", और शमेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट नामक कालीन चित्रकारी। thumb|क्रूम कोर्ट से कालीन बनाने के कक्ष को महानगरीय कला संग्रहालय में स्थानांतरित किया गया, जहाँ 18वीं शताब्दी की गोबेलिन्स कालीन को माप के अनुसार लटका कर रखा गया है, जो कुर्सियों को भी ढकती है। यह कार्य 1763–1771 के बीच किया गया कालिन चित्रकारी वस्त्र कला का एक अनोखा रूप है जिसे पारंपरिक करघे पर हाथ से बुना जाता था। इसका उद्देश्य सिर्फ सुंदर आकृति बनाना नहीं, बल्कि ऐतिहासिक घटनाओं को चित्र या दृश्य के माध्यम से प्रस्तुत करना होता था। कालिन चित्रकारी में मखमली कपड़े पर छोटी छोटी आकृति की जाती थी, पुरी तरह से उकेरने के बाद इसे अक्सर दीवारों पर लंबवत लटका दिया जाता था, या कभी-कभी मेज़, बिस्तर और अन्य स्थानों पर क्षैतिज रूप से सजाया जाता था। कुछ कालखंडों में छोटे, लंबे और संकरे कालिन बनाए जाते थे, जिन्हें वस्त्रों के किनारों पर सजावट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। बुनकर मुख्य रूप से प्राकृतिक ताने के धागों जैसे ऊन, मखमल या सूत्रों का प्रयोग करते थे। धागों में कभी-कभी रेशम, सोना, चाँदी या अन्य सजावटी रत्नों का प्रयोग किया जाता था। इस कला में सौंदर्य और तकनीकी कुशलता का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। वी॰ व ए॰ मैलेट, मार्ला; "बुनियादी आदिवासी और ग्रामीण बुनाई" https://web.archive.org/web/20170707213620/http://www.marlamallett.com/techniques.htm 2017-07-07 . शब्द व्युत्पत्ति टेपेस्ट्री शब्द की उत्पत्ति प्राचीन फ्रांसीसी शब्द टेपिसरी से हुई है, जो टेपिसर से आया है, जिसका अर्थ है "भारी कपड़े से ढंकना या कालीन।" यह शब्द फ्रांसीसी भाषा के टैपिस से लिया गया है, जिसका अर्थ है "भारी कपड़ा" और यह लैटिन टेप्स से आया, जो ग्रीक τάπης (tapēs; जनरल: τάπητος, tapetos) का लैटिन रूप है, अर्थात "कालीन या गलीचा।" इस शब्द का सबसे पहला प्रमाणित रूप माइसीनियन ग्रीक 𐀲𐀟𐀊 (ता-पे-जा) है, जो 'बी' रेखा में अंकित किया गया था।(ता-पे-जा) को बी रेखा में अंकित किया गया।ta-pe-ja http://www.palaeolexicon.com/ShowWord.aspx?Id=16932 पैलियोलेक्सिकॉन. प्राचीन भाषाओं के लिए शब्द अध्ययन उपकरण। कालिन चित्रकारी के इतिहास और शब्दोत्पत्ति से इसका प्राचीन वस्त्र कला की परंपरा से गहरा संबंध स्पष्ट होता है। इन्हें भी देखें कशीदाकारी हस्तकला संदर्भ श्रेणी: हस्तकला