411 REFERENCE · Wikipedia
बाज़ार विकृति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अर्थशास्त्र में बाज़ार विकृति (market distortion) जिसमें किसी माल या सेवा के बाज़ार में हस्तक्षेप करने से उस चीज़ (माल या सेवा) की ऐसी कीमत उत्पन्न होती है जो प्राकृतिक आर्थिक संतुलन द्वारा उत्पन्न कीमत से काफी भिन्न है। सरकारें किसी समाजिक,आर्थिक या अन्य ध्येय से कभी-कभी ऐसा हस्तक्षेप करने की नीतियाँ बनाती हैं। अधिक या बड़ी मात्रा में आर्थिक क्षेत्रों में बाज़ार विकृतियाँ करने से उस देश या राज्य की अर्थव्यवस्था में महंगाई, भ्रष्टाचार और अभाव अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलता है।Agnar Sandmo (2008). "Pigouvian taxes." Abstract. The New Palgrave Dictionary of Economics, 2nd Edition. बाज़ार विकृतियाँ कई प्रकार की हो सकती हैं, मसलन किसी चीज़ पर मूल्य छत लगाना (यानि यह कानून बनाना कि वह चीज़ किसी अधिकतम कीमत से अधिक नहीं बिक सकती) या सहायिकी (सब्सिडी) देना।"Inflation and Capital," Frederick Victor Meyer, Bowes & Bowes, 1954, ... the difference is made up out of subsidies . These must be paid for by the taxpayer. The taxpayer finds his tax bill correspondingly inflated ...
इन्हें भी देखें
विकृत प्रोत्साहन
आर्थिक संतुलन
अनपेक्षित परिणाम
सहायिकी
मूल्य छत
सन्दर्भ
श्रेणी:वित्त बाज़ार
श्रेणी:सूक्ष्म अर्थशास्त्र