Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्फावाइरस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अल्प्फा विषाणु (Alphavirus) टोगविरिडे परिवार (Togaviridae) वंश का एकमात्र वंश और आरएनए विषाणु है। अल्फा विषाणु, विषाणुओं के बाल्टीमोर वर्गीकरण के चतुर्थ समूह से सम्बंधित है जिसमें धनात्मक अभिविन्यास (सीधे प्रोटीन बनाना) एकल-शृंखलित (कुण्डलीनुमा न होकर सीधा होना) आरएनए जीनोम होता है।Ahola Tero Chapter Four - Alphavirus RNA replication in vertebrate cells 2021-01-01 Advances in Virus Research 111 111–156 Kielian Margaret https://linkinghub.elsevier.com/retrieve/pii/S006535272100021X 2024-08-20 Academic Press 10.1016/bs.aivir.2021.07.003 McInerney Gerald Merits Andres 34663497 Mettenleiter Thomas C. Roossinck Marilyn J. subscription अल्फाविषणुओं की 32 प्रजातियाँ हैं जो मानव, कृंतक, मछली, पक्षी जैसे कशेरुकी प्राणियों और घोड़े जैसे स्तनधारी जीवों व साथ ही अकशेरुकी प्राणियों को संक्रमित करती हैं। जो अल्फा विषाणु कशेरुकी और संधिपाद दोनों को संक्रमित कर सकते हैं उन्हें द्वि-परपोषी अल्फाविषाणु कहा जाता है जबकि ईलात विषाणु और याडा याडा विषाणु जैसे कीट-विशिष्ट विषाणु केवल अपने सक्षम संधिपाद वाहक तक ही सीमित रहते हैं। Elrefaey AM, Abdelnabi R, Rosales Rosas AL, Wang L, Basu S, Delang L 2020-08-31 Understanding the Mechanisms Underlying Host Restriction of Insect-Specific Viruses Viruses 12 9 964 10.3390/v12090964 free 32878245 7552076 प्रजातियों और उनके कशेरूकी परपोषियों (मनुष्य सहित) के बीच संक्रमण मुख्य रूप से मच्छरों के माध्यम से होता है जिससे अल्फा विषाणु संवाविषाणु (आर्बोवाइरस) या संधिपाद-जनित विषाणुओं के समूह का सदस्य बन जाता है। अल्फा विषाणु के कण आवरण वाले होते हैं जिनका व्यास 70 नैनोमीटर होता है और ये आमतौर पर गोलाकार (हालांकि बहुरूपता रख सकते हैं) होते हैं। इनमें 40 नैनोमीटर की एक सममितीय न्यूक्लिपेटिका होती है। Chen R, Mukhopadhyay S, Merits A, Bolling B, Nasar F, Coffey LL, Powers A, Weaver SC 6 ICTV Virus Taxonomy Profile: Togaviridae The Journal of General Virology 99 6 761–2 June 2018 29745869 10.1099/jgv.0.001072 12662122 free सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ टैगोविरिडे पर आईसीटीवी रिपोर्ट वायरलज़ोन: अल्फा विषाणु Virus Pathogen Database and Analysis Resource (ViPR): Togaviridae IPR000936 IPR002533 IPR002548 Q1111605 श्रेणी:विषाणु