411 REFERENCE · Wikipedia
सर्पधारी तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|सर्पधारी तारामंडल
सर्पधारी या ऑफ़ीयूकस (अंग्रेज़ी: Ophiuchus, यूनानी: Ὀφιοῦχος) तारामंडल पृथ्वी के उत्तरी भाग से नज़र आने वाला एक बड़ा तारामंडल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें से एक है और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। आकाश में यह सर्प तारामंडल के दो हिस्सों - "सर्प सिर" (Serpens Caput) और "सर्प दुम" (Serpens Cauda) - के बीच में स्थित होता है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक सर्प को बीच से उठाते हुए एक आदमी की तरह दर्शाया जाता था।Levy, David H. (2005). Deep Sky Objects. Prometheus Books. ISBN 1-59102-361-0.Ridpath, Ian; and Tirion, Wil; (2007) Stars and Planets Guide, Collins, London; ISBN 978-0-00-725120-9, Princeton University Press, Princeton; ISBN 978-0-691-13556-4
तारे
सर्पधारी तारामंडल में दस मुख्य तारे हैं। इनमें से सब से ज़्यादा चमकीले तारे अल्फ़ा ऑफ़ीयूकी तारा और एटा ऑफ़ीयूकी हैं। बारनर्ड का तारा, जो हमारे सौर मण्डल के काफी निकट है, इसी तारामंडल में स्थित है।
इन्हें भी देखें
तारामंडल
सन्दर्भ
*
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना