411 REFERENCE · Wikipedia
तुलसीपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तुलसीपुर Tulsipur Tulsipur, Devi Patan2.jpg देवीपाटन मन्दिर, तुलसीपुर India Uttar Pradesh 27.55 82.42 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला बलरामपुर ज़िला तहसील 109 24488 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, अवधी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड
तुलसीपुर (Tulsipur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975उत्तर-प्रदेश के जनपद बलरामपुर (नेपाल की सीमा से मिला हुआ) की तहसील तुलसीपुर नगर से 1.5 कि॰मी॰ की दूरी पर सिरिया नाले के पूर्वी तट पर स्थित सुप्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी का मंदिर देवी पाटन है, जो देशभर में फैले 51 शक्तिपीठों में मुख्य स्थान रखता है। यह शिव और सती के प्रेम का प्रतीक स्वरूप है। अपने पिता प्रजापति दक्ष के यज्ञ में अपने पति महादेव का स्थान न देखकर नाराज सती ने अपमान से क्रोधित होकर अपने प्राण त्याग दिये। इस घटना से क्षुब्ध होकर शिव दक्ष-यज्ञ को नष्ट कर सती के शव को अपने कंधे पर रखकर तीनों लोक में घूमने लगे, तो संसार-चक्र में व्यवधान उत्पन्न हो गया। तब विष्णु ने सती-शव के विभिन्न अंगों को सुदर्शन-चक्र से काट-काटकर भारत के भिन्न-भिन्न स्थानों पर गिरा दिया। पृथ्वी पर जहाँ-जहाँ सती के शव के अंग गिरे, वहाँ-वहाँ शक्तिपीठ स्थापित हुए। सती का वाम स्कन्ध पाटम्बर अंग यहाँ आकर गिरा था, इसलिए यह स्थान देवी पाटन के नाम से प्रसिद्ध है।
शक्तिपीठ
इस नगर में भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक देवीपाटन शक्तिपीठ भी स्थित है यहां पर लोग देश विदेश से दर्शन करने के लिए भारी संख्या में आते हैं और यहां पर चैत माह में राज्य स्तरीय मेला भी लगता है।https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/photo/astro-know-more-about-devipatan-mandir-of-tulsipur-and-its-historical-mythological-importance-32783/ इस मंदिर के गर्भगृह से पाताल तक बनी है सुरंग और क्यों पहले पशु-पक्षियों को लगता है भोग नवभारतटाइम्स.कॉम 3 December 2017 नवभारत टाइम्स hi-IN 9 February 2020
भौगोलिक स्थिति
तुलसीपुर भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित है। यह नाक्टी नदी और सिरिया नदी के तट पर और कोइलाबास से १९ किमी दूर स्थित है। तुलसीपुर एक नगर पंचायत है जिसमें वर्तमान में अध्यक्ष कहकशा फ़िरोज हैं तथा अधिशासी अधिकारी के पद पर डॉ सम्पूर्णानन्द तिवारी कार्यरत हैं।
इन्हें भी देखें
बलरामपुर ज़िला, उत्तर प्रदेश 9839976064
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:बलरामपुर ज़िला, उत्तर प्रदेश
श्रेणी:बलरामपुर ज़िले, उत्तर प्रदेश के नगर