411 REFERENCE · Wikipedia
सुखोई एसयू-9
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुपरसोनिक सुखोई एसयू-9 "फिशपॉट" पहले का सबसोनिक इंटरसेप्टर सुखोई एसयू-9 (1946)
सुखोई एसयू-९ (Sukhoi Su-9) (नाटो रिपोर्टिंग नाम: फिशपॉट) सोवियत संघ द्वारा विकसित एक एकल इंजन, सभी मौसम मे काम करने वाला, मिसाइल-सशस्त्र इंटरसेप्टर विमान था।
विकास
सुखोई एसयू-९ का वायुगतिकीय अध्ययन से टीएसजीआई, सोवियत वायुगतिकीय केंद्र मे कोरियाई युद्ध के दौरान उभरा था। पहले १९५६ में टी-४०५ प्रोटोटाइप डिजाइन के रूप में सुखोई एसयू-९ ने उडान भरी। सुखोई एसयू-९ को सुखोई एसयू-७ "फिटर" के साथ ही समांतर विकसित किया गया था। और दोनों को पहली बार २४ जून १९५६ को टशिनो एविएशन दिवस पर पश्चिम देशो द्वारा देखा गया था। इसने १९५९ में सेवा में प्रवेश किया।
सुखोई एसयू-९ का कुल उत्पादन लगभग १,१०० विमान था। ऐसा माना जाता है कि कम से कम कुछ सुखोई एसयू-९ को सु -११ "फिशपॉट-सी" रूप में अपग्रेड किया गया था। सोवियत संघ के राष्ट्रों में से किसी को और न ही वारसॉ संधि राष्ट्रों को सुखोई एसयू-९ निर्यात किया गया था। १९७० के दशक के दौरान शेष सुखोई एसयू-9 और बाद में सुखोई एसयू-11एस सेवानिवृत्त हुए। कुछ को परीक्षण वाहनों के रूप में रखा गया था या मानव रहित हवाई वाहनों के रूप में उपयोग के लिए दूरस्थ-चालित वाहनों में परिवर्तित किया गया था। इसे उन्नत सुखोई एसयू-11 और उच्च श्रेष्ठता वाला सुखोई एसयू-15 "फ्लैगॉन" और मिग-25 "फॉक्सबैट" द्वारा बदल दिया गया था।
सुखोई एसयू-9 के लड़ाकू मिशनो का रिकॉर्ड अज्ञात है। यह संभव है कि सुखोई एसयू-9 गुप्तचर अभियान के अवरोधन (या उन्हे मार गिरने) में शामिल था। जिनके विवरण गुप्त रखा गया है, लेकिन कुछ भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है।
यह बताया गया कि 1 मई 1960 को सोवियत क्षेत्र पर फ्रांसिस गैरी पॉवर्स 'यू-2' के अवरोधन में एक सुखोई एसयू-9 शामिल था। 4 सितंबर, 1959 को व्लादिमीर सर्जेगेईच इलुशिन द्वारा संचालित एक संशोधित सुखोई एसयू-9 (ब्यूरो द्वारा नामित टी-431) 28,852 मीटर (94,888 फीट) की पूर्ण ऊंचाई तक पाहुच कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।http://www.flightglobal.com/airspace/forums/f-4-a-phantom-16-world-records-9328.aspx संग्रहीत प्रति 23 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20130823005450/http://www.flightglobal.com/airspace/forums/f-4-a-phantom-16-world-records-9328.aspx 23 अगस्त 2013 live बाद में यह रिकॉर्ड 6 दिसंबर 1959 को कमांडर लॉरेंस ई फ्लिंट, जूनियर द्वारा तोड़ दिया गया, जिन्होंने एफ4एच 1 फैंटम का संचालन करते हुए 98,557 फीट (30,040 मीटर) की ज़ूम चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाया।
प्रकार
सुखोई टी-405
सुखोई एसयू-9 का प्रोटोटाइप
सुखोई एसयू-9
मुख्य उत्पादन संस्करण, लगभग 1,100 निर्मित
सुखोई एसयू-9यू
प्रशिक्षण संस्करण, सशस्त्र और सभी संचालन प्रणालियों से सुसज्जित है, लेकिन पूरी तरह तैयार नहीं है, लगभग 50 निर्मित
सुखोई टी-431
1962 में पूर्ण ऊंचाई के लिए विश्व रिकॉर्ड की स्थापना के लिए संशोधित सुखोई एसयू-9।
सुखोई एसयू-11
सुखोई एसयू-9 के आधार पर बनाया गया नया विमान
ऑपरेटर्स
सोवियत एंटी-एयर डिफेन्स
894 फाइटर एविएशन रेजिमेंट, यूक्रेन, 1959-1979.MIchael Holm, http://www.ww2.dk/new/air%20force/regiment/iap/894iap.htm https://web.archive.org/web/20171113110546/http://www.ww2.dk/new/air%20force/regiment/iap/894iap.htm 13 नवंबर 2017 , accessed December 2012.
विशेष विवरण
right|400px|Sukhoi Su-9
plane jet 1 17.37 मीटर 57 फुट 8.43 मीटर 27 फुट 8 इंच 4.88 मीटर 16 फुट 34 मीटर² 366 फुट² 8,620 किलोग्राम 19,004 पौंड 12,250 किलोग्राम 27,007 पौंड 13,500 किलोग्राम 29,762 पौंड लुइलका एएल-7 टर्बोजेट 1 90 किलोन्यूटन 19,840 पौंड बल
मैक 1.73 2,135 किमी/घंटा; 1,325 मील प्रति घंटा उच्च ऊंचाई पर 1,125 किमी 699 मील 16,760 मीटर 55,000 फुट 136.7 मीटर/सेकेड 27,000 फुट/मिनट 383 किलोग्राम/मीटर² 74 पौंड/फुट² 0.73
इन्हें भी देखें
सोवियत संघ
सुखोई
सुखोई एसयू-३० एमकेआई
सन्दर्भ
श्रेणी:सुखोई विमान
श्रेणी:इंटरसेप्टर विमान
श्रेणी:सोवियत वायु सेना