Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मूँगफली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

lightgreen मूंगफली Peanut Koeh-163.jpg 240px मूंगफली (Arachis hypogea) पादप मैग्नोलियोफाइटा मैग्नोलियोप्सीडा फेब्ल्स फैबेसी फैबोएडी ऐस्काय्नोमिनी एराकिस A. hypogaea ऐराकिस हाय्पोजिया L. मूँगफली (peanut, या groundnut ; वानस्पतिक नाम : Arachis hypogaea) एक प्रमुख तिलहन फसल है। मूँगफली वानस्पतिक प्रोटीन का एक सस्ता स्रोत हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा मांस की तुलना में 1.5 गुना, अण्डों से 2.5 गुना एवं फलों से ८ गुना अधिक होती है। और इसमें 50% वसा (फैट) होता है । मूँगफली वस्तुतः पोषक तत्त्वों की अप्रतिम खान है। प्रकृति ने भरपूर मात्रा में इसे विभिन्न पोषक तत्त्वों से सजाया-सँवारा है। 100 ग्राम कच्ची मूँगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है। कार्बोहाड्रेड १०.२% होता है। मूँगफली में प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से भी अधिक होती है, जब कि मांस, मछली और अंडों में उसका प्रतिशत 10 से अधिक नहीं। 250 ग्राम मूँगफली के मक्खन से 300 ग्राम पनीर, 2 लीटर दूध या 15 अंडों के बराबर ऊर्जा की प्राप्ति आसानी से की जा सकती है। मूँगफली पाचन शक्ति बढ़ाने में भी कारगर है। 250 ग्राम भूनी मूँगफली में जितनी मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं, वो 250 ग्राम मांस से भी प्राप्त नहीं हो सकता है। मूंगफली में तेल प्रतिशत मात्रा ४५-५५% होता है| मूँगफली के उत्पादन के लिए भौगोलिक कारक साधारण तौर पर इसकी बुवाई जून-जुलाई माह में करते हैं। उत्पादक कटिबन्ध - यह उष्णकटिबन्धीय पौधा हैं। तापमान - 22 से 25 से.ग्रे. वर्षा - 60 से 130 सेमी. वर्षा उपयुक्त होती हैं। मिट्टी - हल्की दोमट मिट्टी उत्तम होती हैं। मिट्टी भुरभुरी एवं पोली होनी चाहिए। मूँगफली के उत्पादन का विश्व वितरण thumb|मूँगफली thumb|मूँगफली, पास से देखने पर इन्हें भी देखें रबी की फसल खरीफ की फसल ज़ायद की फसल बाहरी कड़ियाँ मूँगफली अनुसन्धान निदेशालय मूँगफली : भारतीय काजू मूंगफली से टीबी का इलाज (बीबीसी हिंदी) श्रेणी:ख़रीफ़ की फ़सल श्रेणी:कृषि श्रेणी:मेवा