Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शक्ति सामंत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शक्ति सामंत (जन्म: १३ जनवरी १९२६ बर्धमान, पश्चिम बंगाल, ब्रिटिश भारत - मृत्यु: १४ अप्रैल २००९, मुम्बई, भारत) एक प्रसिद्ध चित्र निर्माता एवं निर्देशक थे। परिचय शक्ति सामंत भारत के सुप्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक रहे हैं। शक्ति सामंत का जन्म १३ जनवरी १९२६ को पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हुआ था। उन्होंने देहरादून और कलकत्ता विश्वविद्यालय से ऊच्च शिक्षा ग्रहण की। ९ अप्रैल २००९ को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। ८३ वर्षीय शक्ति सामंत पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शक्ति सामंत ने कटी पतंग (१९७१), अमर प्रेम (१९७२) और आराधना (१९६९) जैसी सुपरहिट फ़िल्मों का निर्माण किया। वो पाँच वर्षों तक फ़िल्म प्रोड्यूसरों के संघ के अध्यक्ष भी रहे। प्रारंभिक संघर्ष अपने फिल्मी जीवन के आरंभिक दौर में वो अभिनेता बनना चाहते थे और इसी सपने को लेकर मुंबई आए। उन्हें इसमें तुरंत सफलता नहीं मिली और उन्होंने शिक्षक की नौकरी की। वर्ष १९४८ में उन्होंने सहायक निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनके निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म थी बहू जो १९५४ में रिलीज़ हुई। सफलता के आयाम वर्ष १९५७ में उन्होंने शक्ति फ़िल्म्स नामक प्रोडक्शन हाउस बनाया। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फ़िल्म हावड़ा ब्रिज थी। शक्ति सामंत ने ४३ फीचर फ़िल्मों का निर्देशन किया, जिनमें चाइना टाउन, कश्मीर की कली (१९६४) और एन इवनिंग इन पेरिस (१९६७) जैसी फ़िल्में शामिल थी। उन्हें आराधना (१९६९), अनुराग (१९७२) और अमानुष (१९७५) की अपार सफलता के बाद फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। श्रेणी:हिंदी फिल्म निर्माता श्रेणी:भारतीय फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:मुम्बई के लोग श्रेणी:1923 में जन्मे लोग श्रेणी:२००९ में निधन श्रेणी:देहरादून के लोग श्रेणी:कोलकाता के लोग